न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने दोस्तों को कभी ना बताएं आपकी शादी से जुड़े ये सीक्रेट, पड़ सकता हैं पछताना

इन्हें अपने बेस्ट फ्रेंड से भी शेयर करने से बचना चाहिए। वरना आपका मजाक बन सकता है। आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं वो बातें जिनके बारे में अपने दोस्तों को कभी ना बताएं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Oct 2022 3:25:32

अपने दोस्तों को कभी ना बताएं आपकी शादी से जुड़े ये सीक्रेट, पड़ सकता हैं पछताना

दोस्ती का रिश्ता ऐसा होता है जहां आप लोगो के बीच कुछ भी छुपा नहीं होता हैं। हम अक्सर कई बातों को अपने माता-पिता, भाई-बहन और करीबियों से बहुत ही आसानी से छुपा लेते हैं, लेकिन दोस्तों की बात ही कुछ और होती है। आप अपने दोस्त के बारे में सबकुछ जानते हैं और आपका दोस्त भी आपके बारे में। लेकिन ये जरूरी नहीं हैं कि आप अपने दोस्तों को सभी बातें बताए, खासतौर से अपनी शादी से जुड़े सीक्रेट। जी हां, इन्हें अपने बेस्ट फ्रेंड से भी शेयर करने से बचना चाहिए। वरना आपका मजाक बन सकता है। आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं वो बातें जिनके बारे में अपने दोस्तों को कभी ना बताएं...

dont tell these secrets to your friend,mates and me,relationship tips

पर्सनल फोटोज, वीडियोज और चैट

शादी के बाद हर किसी को अपनी पर्सनल लाइफ सीक्रेट रखनी चाहिए, फैमिली की हर बातें जो बेहद निजी होती हैं उन्हें दोस्तों से शेयर नहीं किया जा सकता, भले ही वो दोस्त कितना भी खास हो, लेकिन हर रिश्ते की अपनी सीमाएं होती हैं जिन्हें लांघना सही नहीं होता। आप कभी अपने पार्टनर के साथ पर्सनल पर्सनल फोटोज, वीडियोज, चैट या मैसेजेज कभी भी अपने दोस्त से शेयर न करें। अगर निजी जिंदगी में कुछ भी निजी नहीं रहेगा तो उस रिश्ते की अहमियत खत्म हो जाएगी।

गुस्से में पति की कही गई बात

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और तकरार से भरा होता है ऐसे में कई बार पति गुस्से में आकर कुछ ऐसा कह जाते हैं जो पत्नी के दिल को ठेस पहुंचाता है। अगर आपके पति ने गुस्से में आपसे कुछ कह दिया तो मामला शांत होने के बाद उन्हें इस बात का अहसास दिलाएं कि आपको उनकी बात बुरी लगी है और अपने किसी दोस्त से इस बात को शेयर ना करें क्योंकि इससे आपके दोस्त की नजरों में आपके पति की इज्जत कम हो सकती है।

ससुरालवालों की चुगली

लड़का हो या लड़की शादी के बाद कई बार ऐसा देखा गया है कि इंसान को अपने ससुराल वालों की बातें, हरकत या तौर तरीके पसंद नहीं आते, इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने पार्टनर के घरवालों की चुगली अपने दोस्तों से करने लगें। याद रखें कि आपके ससुराल वाले अब आपकी फैमिली का हिस्सा बन चुके हैं, भले ही आपके विचार उनसे न मिलते हों, लेकिन उनकी बुराई अब आपकी ही बुराई कहलाएगी। कुछ लोग अपना मन हल्का करने के लिए ऐसा करते हैं, लेकिन इमोशन में बहकर ऐसा करना आपको ही भारी पड़ सकता है। अगर आप अपने लाइफ पार्टनर की फैमिली का सम्मान नहीं करेंगे तो जीवनसाथी इसे अपना अपमान मानेंगे और फिर रिश्तों में दरार आनी शुरू हो जाएगी।

dont tell these secrets to your friend,mates and me,relationship tips

पति की नौकरी और इनकम

अगर आपके पति की नौकरी में तरक्की नहीं हो रही है और उनकी इनकम भी कम है तो इस बात को खुद तक ही सीमित रखें। अगर इस तरह की बातें आप अपने दोस्तों से शेयर करती हैं तो ऐसा करके आप अपने पति की इमेज खराब कर सकती हैं। अगर आपके पति को जॉब की जरूरत है और अगर आप यह बात किसी दोस्त से शेयर कर रही हैं तो उसे सकारात्मक तरीके से बताएं।

जीवनसाथी का पास्ट

शादी के बाद आपके लाइफ पार्टनर आपको अपना समझते हुए अपने पास्ट सीक्रेट्स शेयर करते हैं, अगर ऐसा है तो अपने जीवनसाथी का ये भरोसा कभी न तोड़ें। अक्सर आप अपने दोस्तों ये वाइफ या हस्बैंड की पिछली जिंदगी के बारे में दोस्तों को बताने लगते है। दोस्ती कितनी भी खास क्यों न हो अगर आप ये बातें उसे बता रहे हैं तो जिंदगी की बड़ी गलती कर रहे हैं, क्योंकि भरोसा टूटने का पता अगर आपके लाइफ पार्टनर को चलेगा तो मैरिड लाइफ में खटास आनी तय है।

अंतरंग रिश्ते की बातें

अपनी सेक्स लाइफ को हमेशा सीक्रेट ही रखना चाहिए। आपके पार्टनर ने आपके साथ अंतरंग रिश्तों को लेकर कोई बात की है या फिर कोई मजाक किया है तो इसे अपने बेस्ट फ्रेंड को न बताएं। अगर आप अपने अंतरंग रिश्ते की बातें अपने जिगरी दोस्त से बताएंगे तो आपके रिश्ते का मजाक बन सकता है। इतना ही नहीं आपके दोस्त को यह भी लग सकता है कि आपका पार्टनर कितना बेशर्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती