न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्लफ्रेंड में हो ऐसी आदतें हो तो शादी करने से पहले जरूर कर लें सोच-विचार

अगर आपकी गर्लफ्रेंड में भी ऐसी आदतें हैं तो शादी करने से पहले आपको अपने फैसले पर विचार जरूर करना चाहिए। तो आइये जानते हैं लड़कियों की उन आदतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Jan 2022 6:12:39

गर्लफ्रेंड में हो ऐसी आदतें हो तो शादी करने से पहले जरूर कर लें सोच-विचार

आजकल देखा जाता हैं कि लोग शादी के बंधन में बंधने से पहले कई समय तक रिलेशनशिप में रहते हैं और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि लड़के अक्सर प्यार में पड़कर गर्लफ्रेंड की कई गलत आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं जो कि शादी के बाद परेशानी का कारण बन सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लड़कियों की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के बाद परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड में भी ऐसी आदतें हैं तो शादी करने से पहले आपको अपने फैसले पर विचार जरूर करना चाहिए। तो आइये जानते हैं लड़कियों की उन आदतों के बारे में...

dont marry a girl with these habits,mates and me,relationship tips

चालाक प्रवृत्ति का होना

कई बार आप ऐसी महिला के चक्कर में पड़ जाते हैं, जो सिर्फ और सिर्फ आपके पैसों के लिए आपके साथ होती है। भले ही आप उसे प्यार मान रहे हों, लेकिन हो सकता है कि वह आपके साथ आपको पैसों के लिए आपके साथ हों। अगर आप एक अच्छी सैलरी कमाते हैं या अमीर घर से ताल्लुक रखते हैं, तो जिस भी लड़की को डेट कर रहे हो उसमें यह जरूर चेक करें कि कहीं वे आपके साथ पैसों के लिए तो नहीं हैं। ऐसे शख्स से शादी करना आपको प्यार नही बल्कि सिर्फ और सिर्फ दर्द देगा।

हर चीज में रोक-टोक

काफी लड़कियां ये सोचती हैं कि उनके बॉयफ्रेंड उनकी हर एक बात मानें और बिना उनकी इजाजत के कोई काम न करें। एक तरह से लड़कियां अपने पार्टनर को अपने इशारों पर नचाने लगती हैं। लेकिन ऐसा करने से बॉयफ्रेंड परेशान हो जाते हैं। शुरुआत में तो लड़के गर्लफ्रेंड की बातें मानते हैं, लेकिन धीरे-धीरे वो इन बातों से परेशान होने लगते हैं।

स्पेस छीन लेना

हर रिश्ते में स्पेस का होना बेहद जरूरी होता है, तब ही रिलेशनशिप हेल्दी रह पाता है। लेकिन कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वह हर एक चीज में हद से ज्यादा इंटरफेयर करने लगती है। पार्टनर्स के बीच ट्रांसपेरेंसी होनी चाहिए, लेकिन थोडी़ स्पेस का होना भी जरूरी है। अगर आप एक ऐसी महिला पार्टनर के साथ हैं, जो हर वक्त आपके साथ रहती है और आपकी स्पेस न के बराबर रह गई है, तो उनकी इस आदत के कारण रिश्ता खराब होने में वक्त नहीं लगेगा।

dont marry a girl with these habits,mates and me,relationship tips

आपके ऊपर धौंस जमाना

अगर आप एक ऐसी महिला साथी को डेट कर रहे हैं, जो आपके ऊपर हर वक्त धौंस जमाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती, तो ऐसे रिश्ते की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती है। एक पार्टनर का रिश्ते में अपना हूकुम चलाना बिल्कुल सही नहीं होता। ऐसे में आपकी पार्टनर की यह आदत भले ही शुरुआत में आपको अच्छी लगे, लेकिन बाद में यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

इमोशनल ब्लैकमैल करना

कई बार रिलेशनशिप में ये देखा जाता है कि जब लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड से कुछ काम करवाना होता है, तो वो उन्हें इमोशनल ब्लैकमैल करती हैं। अपने प्यार का हवाला देकर वो उनसे अपना काम करवा लेती हैं। कई बार गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड से ऐसी डिमांड करती हैं, जिसकी वजह से बॉयफ्रेंड परेशान हो जाता है और इससे भी कई बार रिश्ता बिगड़ जाता है।

शक महसूस करते रहना

कुछ महिलाओं को अपने पार्टनर पर भरोसा न के बराबर होता है। ऐसे में वह उन्हें किसी भी दूसरी महिला मित्र के साथ देखती हैं, तो शक करने लग जाती हैं या फिर जलन की भावना महसूस करने लगती हैं। हालांकि यह आदत किसी भी रिश्ते के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो सकती। अगर आपकी पार्टनर भी बात-बात पर आप पर शक करती है, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। रिश्ते में विश्वास का होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, लेकिन अगर वह ही आपकी पार्टनर में नहीं है तो ऐसा रिश्ते का कोई भविष्य नहीं।

पजेसिव हो जाती हैं

रिलेशनशिप में पजेसिव भी एक हद तक ही हुआ जाता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि अपने पार्टनर को किसी दूसरे से मिलने से लड़कियां रोकती हैं। वो चाहती हैं कि वो उनके अलावा किसी और से बात न करें, उनसे मिले नहीं आदि। ऐसे में जब बॉयफ्रेंड किसी से कुछ काम के लिए भी बात करता है, तो लड़कियों को ये पसंद नहीं आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर