न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर की इन गलतियों को न करें इग्नोर, तुरंत करें ब्रेकअप

, जो हमें दिल से बुरी लगती हैं और अच्छे रिश्ते के लिए भी ठीक नहीं होतीं। पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियां माफ की जा सकती हैं, लेकिन अगर वो बार-बार एक ही गलती कर रहे हैं, तो आपको रिश्ता तोड़कर आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी गलतियां देती हैं संकेत कि आपको ब्रेकअप कर लेना चाहिए।

Posts by : Karishma | Updated on: Sat, 17 Dec 2022 2:37:32

पार्टनर की इन  गलतियों को न करें इग्नोर, तुरंत करें ब्रेकअप

कहते है छोटी-छोटी लड़ाई से आपस में प्यार बढ़ता है। लेकिन कई बार ये छोटी-छोटी लड़ाइयां एक बड़े झगड़े की तरफ मुड़ जाती है और आपके रिलेशन को खराब कर देती है। लंबे समय से चल रहे किसी भी रिश्ते से बाहर आना हर किसी के लिए काफी मुश्किल होता है। लेकिन कई बार स्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि रिश्ता निभाना बहुत मुश्किल हो जाता है, जिस कारण इंसान को ब्रेकअप का फैसला लेना पड़ता है। रिश्ते में रहने के लिए शायद कई वजहों की जरूरत पड़ती है, लेकिन रिश्ता खराब करने के लिए एक वजह भी काफी हो सकती है। प्यार में नोक-झोंक होना आम बात है। लेकिन ये नोक- झोंक अगर लड़ाई का रूप ले ले, तो रिश्ते से बाहर निकलना ही समझदारी होती है। कई बार रिश्ते में ऐसी स्थिति आ जाती है कि हम पार्टनर की ऐसी गलतियों को भी माफ करने लगते हैं, जो हमें दिल से बुरी लगती हैं और अच्छे रिश्ते के लिए भी ठीक नहीं होतीं। पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियां माफ की जा सकती हैं, लेकिन अगर वो बार-बार एक ही गलती कर रहे हैं, तो आपको रिश्ता तोड़कर आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी गलतियां देती हैं संकेत कि आपको ब्रेकअप कर लेना चाहिए।

dont ignore these mistakes of your partner,mates and me,relationship tips in hindi

अपने एक्स के बारें में बात करना

अगर आपका पार्टनर अचानक से एक्स के बारे में बात करने लगे, तो शायद ऐसा हो सकता है कि आपके पार्टनर के मन में कुछ चल रहा हो। इस परिस्थिति में आप अपने पार्टनर को बता भी सकते हैं कि आपको ये अच्छा नहीं लग रहा है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी बात को अनसुना करते हुए भी लगातार एक्स के बारे में बात करे, तो शायद आपको ब्रेकअप के बारे में सोचना चाहिए।

बार-बार झूठबोलना

किसी भी रिश्ते की नींवविश्वासहोतीहै।झूठ बोलना किसी भी रिश्ते के लिए सही नहीं होता है। कई बार पार्टनर आपसे झूठ बोलकर रिश्ते को बचाने की दुहाई देने की कोशिश करेगा। लेकिन अगर आप पार्टनर के झूठ को बार बार पकड़ रही हैं, तो सचेत हो जाइए क्योंकि जिस रिश्ते में बार बार झूठ बोलने की आवश्यकता पड़ती है, उसमें सब कुछ ठीक नहीं होता। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए या तो पार्टनर से सीधे बात करें या आगे बढ़ने का फैसला करें।

dont ignore these mistakes of your partner,mates and me,relationship tips in hindi

हर बात पर लड़ाई करना

अगर आपका पार्टनर हर बात पर केवल आपसे लड़ाई करता है, तो शायद रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि पार्टनर के दिमाग में कुछ चल रहा हो। इसलिए अगर ऐसा रिश्ते में अक्सर होता है, तो पार्टनर से अवश्य बात करें क्योंकि कई बार झगड़े के पीछे की वजह या समस्या इतनी हल्की होती है कि दोनों बैठकर उसको सुलझा सकते है। लेकिन फिर भी बात न बने तो ब्रेकअप के बारें में सोचें।धोखा देनारिश्ते के लिए सबसे अहम होता है विश्वास। अगर वो टूट जाए, तो रिश्ते में रहना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपके पार्टनर का कोई और रिश्ता भी है, तो ऐसे रिश्ते से बाहर निकलना ही सही फैसला होता है।ब्रेकअप का फैसला लेने से पहले पार्टनर से एक बार जरूर बात करें।

कॉल -मैसेज को इग्नोर करना


कई बार लोग मैसेज और कॉल का रिप्लाई नहीं कर पाते हैं क्योंकि वो व्यस्त होते हैं। अगर ये समस्या रिश्ते में कभी-कभी हो तो चलता है। लेकिन लगातार अगर आपका पार्टनर ऐसा अक्सर करता है, तो सबसे पहले वजह जानने की कोशिश करें। आपको अपने पार्टनर के डेली रूटीन और काम की जानकारी होनी बहुत जरूरी है, ताकि आप काम के दौरान उन्हें न परेशान करें। इसके बाद हर इंसान को थोड़ा पर्सनल स्पेस भी चाहिए होता है, आपको अपने पार्टनर को जरूर देना चाहिए। लेकिन ये सहूलियत देने के बावजूद अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपके मैसेज और कॉल को हमेशा इग्नोर करता है और बात करने से बचता है, तो आपको पार्टनर से बात करनी चाहिए। अगर फिर भी बात नहीं बन रही है, तो ब्रेकअप करने का फैसला करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत