न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में इन बातों को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, जानें और अपने हक के लिए उठाए आवाज

जब भी आप कभी रिलेशनशिप में आते हैं तो दोनों पार्टनर को एक-दूसरे की अच्छी-बुरी आदतों को अपनाना होता हैं। कई बार ये आदतें रिश्ते में नोकझोंक का कारण भी बनती हैं। लेकिन वहीँ कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो बुरी होती हैं और आपको बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Aug 2022 7:24:39

रिलेशनशिप में इन बातों को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, जानें और अपने हक के लिए उठाए आवाज

जब भी आप कभी रिलेशनशिप में आते हैं तो दोनों पार्टनर को एक-दूसरे की अच्छी-बुरी आदतों को अपनाना होता हैं। कई बार ये आदतें रिश्ते में नोकझोंक का कारण भी बनती हैं। लेकिन वहीँ कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो बुरी होती हैं और आपको बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं, लेकिन रिश्ते में खटास ना आ जाए इसके लिए आप इन्हें नजरअंदाज कर देती हैं। आपकी यह अनदेखी भविष्य में आपके लिए घातक साबित हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए और अपने हक के लिए आवाज उठानी चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

relationship,relationship tips

हिंसा

अगर आपका पार्टनर आपसे प्यार करता है तो वह कभी भी आप पर हाथ नहीं उठाएगा, लेकिन अगर आपका पार्टनर आपके साथ मारपीट करता है तो ऐसे में आपको अपने हक के लिए खड़ा होना पड़ेगा, ताकि अगली बार वह ऐसा करने से पहले दस बार सोचें।

झूठ बोलने की आदत

इस तरह की आदत रिश्ते के लिए बहुत हानिकारक होती है। कई बार बात छोटी होने पर आप इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ध्यान रखें कि झूठ बोलने की आदत फ्यूचर में भी रिश्ते को खराब कर सकती है। अगर आपको लगता है कि आपके पार्टनर से आपसे झूठ बोला है तो आपको उनसे बात करनी चाहिए और इसका कारण जानना चाहिए। तुरंत गुस्सा करना भी ठीक नहीं है। रिश्ते में पार्टनर को सच बोलने के लिए प्रेरित करें।

इज्जत न करना

कई बार आपने ऐसा देखा होगा कि पार्टनर आपको बेहद प्यार तो करता है लेकिन जब सम्मान की बात आती है तो वह आपको इज्जत नहीं देता है। ये बात किसी भी रिश्ते के लिए अच्छी नहीं हो सकती क्योंकि जो आपको सम्मान नहीं दे सकता, वो प्यार भी नहीं कर सकता। कोशिश करें रिश्ते में एक-दूसरे का सम्मान करें। मतभेद होने पर आराम से बैठ कर सुलझाएं।

relationship,relationship tips

चीटिंग

प्यार के रिश्ते एक दूसरे के विश्वास पर टिके रहते हैं। अगर आपका पार्टनर आपको चीट करता है, तो आप उन्हें पहली बार में ही छोड़ दें। बार-बार मौका देकर आप खुद को कमजोर ना बनाएं।

जबरन संबंध बनाना

हम में से कई ऐसे लोग हैं जो कि वैवाहिक बलात्कार शब्द से अनजाने हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि अगर आपका पार्टनर आपके साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश करता है, तो आप उस पर मामला दर्ज कर सकती हैं। शारीरिक संबंध तभी बनाने चाहिए जब दोनों की मंजूरी हो, आप अपने पार्टनर को संबंध बनाने के लिए दबाव नहीं डाल सकते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जुझ रहीं हैं तो आप अपने लिए खड़ी हो सकती हैं।

शरीर के आकार पर आपको शर्मिंदा करना

अगर आपके पति को आपके शरीर का आकार पसंद नहीं आता है और वह अक्सर आपको इस बात के लिए सुनाते रहते हैं, तो आपको उन्हें ऐसा न करने के लिए कहना चाहिए। उन्हें पहले प्यार से समझाएं कि आपको यह पसंद नहीं है, लेकिन अगर वह आपके बार-बार बोलने पर भी ना मानें तो आपको उन्हें छोड़ देने में ही भलाई है।

आप उनकी प्राथमिकता ना हो तो

हम ऐसा भी नहीं कह रहें हैं कि आपके पार्टनर को आपको हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि आपसे पहले उनका परिवार और दोस्त भी है, जो उनकी लाइफ में आपसे भी पहले से हैं। लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है कि वह सबसे आखिर में आपको पूछते हैं तो ऐसे में आपको उनसे बात करनी चाहिए और अगर आपके लाख बोलने पर भी वह आपको प्राथमिकता नहीं देते हैं तो ऐसे में आपको इस बात को टालना नहीं चाहिए।

हर बात पर रोक-टोक करना

पार्टनर की ये आदत आपको परेशान कर सकती है क्योंकि हर किसी का पर्सनल स्पेस होता है। उस स्पेस में अगर आपका पार्टनर लगातार आपको रोकता और टोकता है तो आपको इससे बारे में अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आदत आगे चलकर काफी समस्या बढ़ा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती