न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपका बच्चा भी दिनभर घुसाए रखता हैं टीवी-मोबाइल में नजरें, इस तरह छुड़ाए यह आदत

आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे है जिनकी मदद से बच्चों को टीवी-मोबाइल से दूर किया जा सकता हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 13 Mar 2022 7:52:49

क्या आपका बच्चा भी दिनभर घुसाए रखता हैं टीवी-मोबाइल में नजरें, इस तरह छुड़ाए यह आदत

तकनिकी बढ़ने के साथ ही जिंदगी में कई सहूलियत हो गई हैं। लेकिन यह सहूलियत सेहत पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं क्योंकि लोगों को इनकी लत पड़ चुकी हैं। हांलाकि इनका सही उपयोग किया जाए तो ये किसी वरदान से कम नहीं हैं। आजकल देखने को मिलता हैं कि बच्चे दिनभर टीवी-मोबाइल में आंखें गड़ाए रहते हैं जो उनकी आंखों के लिए तो नुकसानदायक है ही, लेकिन साथ ही में इनकी वजह से फिजिकल एक्टिविटी में भी कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाते हैं जिसकी वजह से सेहत पर भी असर पड़ता हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने भी गाइडलाइन्स जारी की हैं जिनमें कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन को बच्चों के जीवन का हिस्सा न बनाएं। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे है जिनकी मदद से बच्चों को टीवी-मोबाइल से दूर किया जा सकता हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

tips to get rid of tv mobile habit of your child,mates and me,relationship tips

सेट करें टाइमर

अक्सर ऐसा होता है कि जब बच्चा टीवी देख रहा होता है या फिर आई पैड आदि पर बिजी होता है और आप उसे वह बंद करने के लिए कहती हैं तो उनका यही जवाब होता है कि मम्मी बस दो मिनट और। मम्मी बस पांच मिनट। इस तरह वह काफी सारा वक्त स्क्रीन पर बिता देते हैं। ऐसे में बच्चों के स्क्रीन टाइम को लिमिटेड करने का सबसे आसान तरीका है कि आप बच्चों को गैजेट्स देने से पहले उसमें टाइमर सेट कर दें। इस तरह अगर आपने बच्चे के लिए आधे घंटे का समय सुनिश्चित किया है तो आधे घंटे बाद वह गैजेट खुद ब खुद बंद हो जाएगा।

सेट करें एग्जाम्पल

बच्चे घरवालों को देखकर ही चीजें सीखते हैं। अगर वे आपको न्यूजपेपर या किताबें पढ़ते देखेंगे तो उन्हें ऐसा करना पसंद आएगा। वहीं अगर आप उनके सामने हर वक्त टीवी या मोबाइल देखेंगे तो उन्हें भी इसकी लत लग जाएगी।

किड्स फ्रेंडली एप

अगर आप बच्चे के हाथ में फोन दे रहे हैं या वह टीवी पर कुछ देख रहे हैं तो यह जरूर सुनिश्चित करें कि वह किड्स फ्रेंडली हो। अगर आपके फोन या अन्य गैजेट में कुछ ऐसा है, जिसे बच्चे को नहीं देखना चाहिए तो आप उस एप में अलग से लॉक जरूर लगाएं।

tips to get rid of tv mobile habit of your child,mates and me,relationship tips

बच्चों से करें बात

बच्चों से पूछें कि उन्हें कौन से प्रोग्राम्स पसंद हैं। उनके साथ कुछ दिन प्रोग्राम देखें अगर आपको लगता है कि ये बच्चे के लिए ठीक नहीं तो उन्हें दूसरे प्रोग्राम्स दिखाएं। उन्हें समझाएं भी कि आपने ऐसा क्यों किया। उन्हें कभी इस बात को लेकर डांटें नहीं।

टीवी देखने का वक्त सेट करें

टीवी पर पूरी तरह से बैन न लगाएं बल्कि एक टाइम फिक्स कर दें। उन्हें अगर पता होगा कि वे स्कूल के बाद एक प्रोग्राम देख सकते हैं और शाम को देख सकते हैं तो उनकी एक के बाद एक शो देखते जाने की आदत पर रोक लगेगी। कभी-कभी इस रूल में छूट भी दें।

सोने से पहले न देखने दें ऐसे प्रोग्राम

सोने से पहले बच्चे हिंसक और डरावने प्रोग्राम देखते हैं तो उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कोशिश करें कि वे सोने से पहले टीवी न देखें, अगर देख ही रहे हैं तो कॉमिडी या ज्ञानवर्धक प्रोग्राम देखने दें। सबसे अच्छा तरीका है बच्चों के और अपने बेडरूम में टीवी न रखें।

बच्चों के साथ खेलें

अगर आप चाहते हैं कि बच्चा स्क्रीन पर कम समय बिताएं तो आप बच्चे के लिए बनाए गए रूल्स का पालन खुद भी करें। बच्चे को बिजी रखने के लिए आप उसे कुछ अच्छे गेम्स लाकर दे सकते हैं या फिर कुछ वक्त बिताकर उसके साथ खेलें, ताकि उसे बोरियत का अहसास ना हो। बच्चों के साथ इनडोर और आउटडोर गेम्स खेलें। ऐसे बच्चों के साथ पैरंट्स की बॉन्डिंब भी मजबूत होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर