न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Long Distance Relationship : दूर रहने पर भी जुड़े रह सकते हैं दिल, बस! इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी रिश्ते को निभाना आसान नहीं होता। फिर चाहे वो करीबी का रिश्ता हो या दूरी का। कहा जाता है कि रिश्तों की डोर नाजुक होती ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 13 Jun 2021 5:32:20

Long Distance Relationship : दूर रहने पर भी जुड़े रह सकते हैं दिल, बस! इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी रिश्ते को निभाना आसान नहीं होता। फिर चाहे वो करीबी का रिश्ता हो या दूरी का। कहा जाता है कि रिश्तों की डोर नाजुक होती है और अगर यह टूट जाए तो फिर से जुड़ पाना मुश्किल होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने रिश्तों को अच्छी तरह से निभाएं और संभालें। यह बात long distance relationship में और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है।

long distance relationship,relation,husband,wife,partner,insecure,surprise,love feeling,believe,mature,time management,dedication,relationship article in hindi

समर्पण देगा मजबूती

रिश्ता चाहें कैसा भी हो (पास का या दूर का यानी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप) दो चीजों से मजबूत हो सकता है और वो हैं आपसी बातचीत और एक-दूसरे के लिए समर्पण। अगर इन दो चीजों का तालमेल अच्छा है तो long distance relationships पास में रहकर निभाए गए रिश्तों से ज्यादा चलती हैं और अच्छी रहती हैं।

long distance relationship,relation,husband,wife,partner,insecure,surprise,love feeling,believe,mature,time management,dedication,relationship article in hindi

टाइम मैनेजमेंट

रिलेशन में समय देने से ही कोई भी रिश्ता आगे बढ़ता है और उसे अच्छे से समझने में हेल्प मिलती है। इसलिए हमेशा अपने समय का बेहतर मैनेजमेंट करें, शेड्यूल बनाएं और उसका पालन कीजिए। हर कोई अपने डेली रुटीन की ज़रूरतों को जानता-पहचानता है, आपको बस इतना करना है कि इसे अपने शेड्यूल में ठीक से एडजस्ट करें। ऑफिस में दोस्तों के साथ मीटिंग्स के साथ-साथ अपने प्यार को भी समय दीजिए।

long distance relationship,relation,husband,wife,partner,insecure,surprise,love feeling,believe,mature,time management,dedication,relationship article in hindi

मेच्योर और समझदार बनिए

आप दोनों को यह समझना होगा कि आप दोनों की लाइफ एक-दूसरे से अलग है। आप दोनों लोगों से मिलेंगे और नए दोस्त भी बनाएंगे इसलिए आप चिपकू या ईर्ष्यालु मत बनिए। इस चीज़ को भी एक्सेप्ट कीजिए कि कभी-कभी आपका पार्टनर आपके बिना भी खुश रह सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने आपको बदल दिया है या आप से ऊब गए हैं।

long distance relationship,relation,husband,wife,partner,insecure,surprise,love feeling,believe,mature,time management,dedication,relationship article in hindi

विश्वास बनाए रखें

किसी भी रिश्ते का आधार होता है विश्वास। पार्टनर के दूर जाने पर विश्वास ही आप दोनों को जोड़े रखता है। कभी कोई ऐसा काम न करें, जिसको पार्टनर से छुपाना पड़े। एक-दूसरे के प्रति आपकी ईमानदारी और विश्वास ही आपके रिश्ते को मज़बूत बनाएगा।

long distance relationship,relation,husband,wife,partner,insecure,surprise,love feeling,believe,mature,time management,dedication,relationship article in hindi

प्यार का एहसास

जीवनसाथी के दूर होने पर आप उन्हें जितना हो सके, अपने प्यार का एहसास दिलाएं। आपके जीवन में उनकी क्या अहमियत है, आप उन्हें कितना मिस करती हैं, इन सबका उन्हें एहसास दिलाएं। दूर रहने पर जब पल-पल आप दोनों को एक-दूसरे की चाहत और ज़रूरत महसूस होगी, तभी तो आप एक-दूसरे के प्यार को समझ पाएंगे।

long distance relationship,relation,husband,wife,partner,insecure,surprise,love feeling,believe,mature,time management,dedication,relationship article in hindi

सरप्राइज़ दें

प्यार बढ़ाने के लिए सरप्राइज़ बड़े ही काम का होता है। जब आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपसे दूर हो, तब जब भी मौक़ा मिले उसकी पसंद की चीज़ें उसे कुरियर करें। इससे जितनी ख़ुशी आपको होगी, उससे कहीं ज़्यादा ख़ुश पार्टनर होगा। तोहफ़ों की इस हेराफेरी से आपके बीच प्यार यूं ही बना रहेगा। साथ ही जब भी छुट्टी मिले चुपके से पार्टनर से मिलने पहुंच जाएं।

long distance relationship,relation,husband,wife,partner,insecure,surprise,love feeling,believe,mature,time management,dedication,relationship article in hindi

असुरक्षा की भावना

किसी भी रिश्ते में असुरक्षा की भावना रिश्ते को दीमक की तरह चाट जाती है। दूर जाने पर कई बार ऐसा देखा गया है कि कपल्स एक-दूसरे पर विश्वास नहीं करते। उन्हें लगने लगता है कि दूर जाने पर कहीं पार्टनर किसी और की तरफ़ आकर्षित न हो जाए। ऐसी सोच रिश्ते को कमज़ोर कर देती है।

long distance relationship,relation,husband,wife,partner,insecure,surprise,love feeling,believe,mature,time management,dedication,relationship article in hindi

ग़लती छुपाना

दूरी बढ़ने पर हो सकता है, आप किसी अजनबी या पुराने दोस्त के बहुत क़रीब आ गई हों और बाद में आपको एहसास हो कि शायद आपको उसके इतने क़रीब नहीं आना चाहिए था। आपकी इस नज़दीकी का पता यदि पार्टनर को चल जाए और वो इस बारे में कुछ पूछे, तो छुपाने की बजाय उन्हें खुलकर सच्चाई बता दें, क्योंकि झूठ बोलकर उस वक़्त तो आप अपने रिश्ते को बचा सकती हैं, मगर रिश्ते की नींव कमज़ोर हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान

अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह

ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही

E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?

101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम

राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी

पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब