न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कभी भी ना करें शादी में इन बातों को लेकर समझौता, छिन जाएगी आपकी सुख-शांति

जब भी कभी किसी लड़की की शादी होने जा रही होती हैं तो उसे उसके घरवाले समझाते हैं कि किस तरह से अपने रिश्ते को निभाया जाए और ससुराल में समझौता किया जाए। शादी के बाद लड़की अपने सपने और उम्मीदें छोड़ते हुए अपनी जिंदगी से कई समझौते करती भी हैं। आपको यह जानकारी होने जरूरी हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 3:32:23

कभी भी ना करें शादी में इन बातों को लेकर समझौता, छिन जाएगी आपकी सुख-शांति

जब भी कभी किसी लड़की की शादी होने जा रही होती हैं तो उसे उसके घरवाले समझाते हैं कि किस तरह से अपने रिश्ते को निभाया जाए और ससुराल में समझौता किया जाए। शादी के बाद लड़की अपने सपने और उम्मीदें छोड़ते हुए अपनी जिंदगी से कई समझौते करती भी हैं। आपको यह जानकारी होने जरूरी हैं कि किस परिस्थिति में समझौता करें और किसमें नहीं। कई समझौते ऐसे हैं जो लड़की को नहीं करने चाहिए क्योंकि ये आपकी जिंदगी से सुख-शांति छीन लेते हैं और दुखों का सैलाब लेकर आते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं समझौतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने से आपके आत्म-सम्मान का वजूद गुम हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

marriage,marriage tips,compromise in marriage,married life

सेल्फ लव से समझौता, ना करें तो बेहतर

एक स्त्री हमेशा ही दूसरों के लिए जीती है। पहले पिता की खुशी, फिर पति और उसके बाद बच्चों की। उसका पूरा जीवन ही दूसरों को समर्पित होता है और शायद यही कारण होता है कि उसे दूसरों के लिए समझौता करने में कोई समस्या नहीं होती। यकीनन आप अपने रिश्तों के लिए समझौता करें, लेकिन इसके लिए सेल्फ लव को कभी भी नजरअंदाज ना करें। अगर आप ऐसा करती हैं तो इससे आपके मन में एक उदासी व निराशा छा जाती है, जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्तों पर भी पड़ता है। इसलिए, दूसरों की केयर जरूर करें, लेकिन खुद को प्यार करना भी ना भूलें।

हिंसा सहना, कभी नहीं

अगर आपका पार्टनर हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है या फिर वह आपको शारीरिक और भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाता है तो ऐसे में आपको बिल्कुल भी समझौता नहीं करना चाहिए। कई बार महिलाएं खुद को यह कहकर दिलासा देती हैं कि इन्हें थोड़ा जल्दी गुस्सा आता है या फिर वैसे तो यह बहुत अच्छे हैं, बस गुस्से पर कण्ट्रोल नहीं कर पाते। हालांकि, ऐसा कहकर आप अपने पति को खुद ही बढ़ावा दे रही हैं। याद रखिए, ऐसे इंसान का स्वभाव कभी नहीं बदलता, बल्कि समझौता करने से आपकी स्थिति बद से बदतर होती चली जाएगी।

marriage,marriage tips,compromise in marriage,married life

आत्मसम्मान से समझौता, कभी नहीं

एक स्त्री को कभी भी अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए। कुछ पुरूष यह समझते हैं कि अगर उनकी पैसे नहीं कमाती है या कहीं पर जॉब नहीं करती है तो ऐसे में वह उसके साथ किसी भी तरह का व्यवहार कर सकते हैं। इतना ही नहीं, वह अपने घर के सदस्यों या फिर रिश्तेदारों व दोस्तों के सामने भी अपनी पत्नी से दुर्व्यवहार करते हैं या फिर उसका मजाक उड़ाते हैं। आपको यह कभी भी नहीं सहना चाहिए, क्योंकि इस तरह आप ना केवल दूसरों की नजरों में अपनी वैल्यू कम कर रही हैं, बल्कि अपना आत्मसम्मान भी खो रही हैं। हो सकता है कि एक वक्त ऐसा भी आए, जब आपको भी यह लगने लग जाए कि आपका होना या ना होना कोई मायने नहीं रखता है। यह स्थिति यकीनन आपके लिए बेहद खतरनाक है।

बड़े फैसलों में समझौता, जरा सोच-समझकर

बतौर पति-पत्नी ऐसे कई फैसले होते हैं, जो दोनों ही पार्टनर की जिन्दगी पर गहरा प्रभाव डालते हैं और इसलिए इन फैसलों में आपको समझौता बेहद सोच-समझकर करना चाहिए। मसलन, अगर आपका पार्टनर अपनी फैमिली बढ़ाना चाहता है और आपको बच्चा पैदा करने पर जोर दे रहा है और आप ऐसा नहीं चाहती हैं तो दबाव में आकर पार्टनर की बात ना माने। सबसे पहले, आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात समझाएं। साथ ही साथ उनकी बात भी ध्यानपूर्वक सुनें। अगर आपको लगता है कि आप दोनों फाइनेंशियली मजबूत हैं और इतने मैच्योर हैं कि एक बच्चे की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, तभी आप कदम आगे बढ़ाएं। अन्यथा आप अपना कारण बताते हुए पार्टनर को इसके लिए मना सकती हैं।

marriage,marriage tips,compromise in marriage,married life

रिश्तों में समझौता, नहीं-नहीं

यूं तो जब एक लड़की की शादी होती है तो उसे अपने कई रिश्तों में खुद-ब-खुद समझौता करना पड़ता है। वह अपना घर छोड़कर पति के घर आ जाती है और उसके सभी रिश्तों को अपना समझकर उसे संभालने व संवारने में लग जाती है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे यह चाहे कि आप अपने मायके से कोई संबंध ना रखें या फिर जब आपके मायकेवालों को आपकी जरूरत हो, तब भी आप केवल उसी का ख्याल रखें तो ऐसे में आपको समझौता नहीं करना चाहिए।

फिजिकल और मेंटल हेल्थ से समझौता, है बहुत बुरा

यह एक कॉमन चीज है, जो अक्सर कपल्स में देखने को मिलती है। कई बार महिलाएं अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को दरकिनार करके केवल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में लगी रहती हैं। इससे धीरे-धीरे वह पूरी तरह से ड्रेन आउट होने लगती हैं। जब आप एक रिश्ते में हैं तो इसका अर्थ है कि वह रिश्ता आपका सपोर्ट सिस्टम बने और आपका पार्टनर आपकी परेशानियों व मुश्किलों को समझे। लेकिन अगर वह चाहता है कि अकेले आप ही सारी जिम्मेदारियां उठाएं तो फिर रिश्ते में प्यार नहीं रह जाता, बल्कि वह बोझ बन जाता है। ऐसे रिश्ते में आपको कभी भी खुशी नहीं मिल सकती। इसलिए, अगर आपको ऐसा लगने लगा है कि आप पर जरूरत से ज्यादा प्रेशर पड़ने लगा है या फिर आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं तो ऐसे में आपको समझौता करने के स्थान पर तुरंत आवाज उठानी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत