न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में जहर का काम करती हैं ये गलतियां, टूट भी सकता हैं मजबूत रिश्ता

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आज के समय का प्रमुख हिस्सा बन चुका हैं क्योंकि कई लोग अपने करियर और जॉब के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं और पीछे पार्टनर को छोड़कर जाना मजबूरी बन जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Mar 2023 7:44:52

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में जहर का काम करती हैं ये गलतियां, टूट भी सकता हैं मजबूत रिश्ता

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आज के समय का प्रमुख हिस्सा बन चुका हैं क्योंकि कई लोग अपने करियर और जॉब के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं और पीछे पार्टनर को छोड़कर जाना मजबूरी बन जाता हैं। ऐसे में दूर रहते हुए रिश्ते को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं हैं। ऐसा माना जाता है कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप ज्यादा समय तक टिकते नहीं हैं। इसका कारण बनती हैं आपकी कुछ गलतियां। जी हां, लोग अपनी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो जहर का काम करती हैं और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन गलतियों से बचकर रिश्तों को संभालना आसान हो जाता है। आइये जानते हैं इन गलतियों के बारे में...

long-distance relationship mistakes,common ldr mistakes,mistakes in long-distance love,avoiding ldr errors,tips for long-distance relationship success,pitfalls in long-distance romance,long-distance dating mistakes,avoiding mistakes in ldr communication,common ldr problems to avoid,preventing long-distance relationship failure

शक करने से बचें

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में शक को कभी भी दीवार न बनने दें। शक एक ऐसी लाइलाज बीमारी है जो किसी भी रिश्ते को दीमक की तरह चाट जाता है। इसलिए अगर कभी शक जैसी बात हो तो तुरंत ही शांत भाव से बात करें और चीजों को क्लीयर कर लें।

पुरानी बातों का न करें ज़िक्र

जब आप किसी के पास होते हैं तो आप हर बात को मिलकर, साथ बैठकर हल कर लेते हैं लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में ये मुमकिन नहीं हो पाता है ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर की किसी पुरानी बात को या उसके पास्ट को बीच में घसीटेंगे तो इससे न सिर्फ आपके रिश्ते की डोर कच्ची होगी बल्कि आप इसे आसानी से सुलझा भी नहीं पाएंगे। आपका पार्टनर भी आपके इस बिहेवियर से नाराज़ हो सकता है। ऐसे में आपको ये समझने की ज़रूरत है कि जो है वो प्रेज़ेन्ट है, पास्ट की बात बीच में लाने से सिर्फ और सिर्फ चीज़े बिगड़ती हैं।

long-distance relationship mistakes,common ldr mistakes,mistakes in long-distance love,avoiding ldr errors,tips for long-distance relationship success,pitfalls in long-distance romance,long-distance dating mistakes,avoiding mistakes in ldr communication,common ldr problems to avoid,preventing long-distance relationship failure

पार्टनर के लिए समय ना निकालना

किसी भी रिश्ते में बातचीत करते रहना महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबी दूरी के रिश्ते में यह विशेष रूप से जरूरी हो जाता है। सुनिश्चित करें कि आप एक दूसरे से बात करने के लिए नियमित समय निर्धारित करें और अपनी भावनाओं के बारे में खुले और ईमानदार रहें। जब आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हों तो अपनी ही ज़िंदगी में उलझ जाना आसान हो सकता है, लेकिन अपने पार्टनर के लिए समय निकालना जरूरी है। नियमित मिलने का प्लान बनाएं, तिथि रातें निर्धारित करें, और जुड़े रहने के अन्य तरीके खोजें।

स्पेस देना जरूरी

जितना जरूरी पार्टनर के लिए वक्त निकालना है, उतना ही जरूरी उन्हें स्पेस देना भी है। पार्टनर पर विश्वास करें। कई बार लोग अपने पार्टनर की कलीग्स या दोस्त को लेकर शक करने लगते हैं। उनसे कई तरह के सवाल करने लगते हैं और जिससे आपका साथी इरिटेट हो सकता है या रिश्ते में बंदिशे महसूस कर सकता है। आप चाहते हैं कि आपका साथी सिर्फ और सिर्फ आपको ही समय दे। ऐसे में आपको ये समझना ज़रूरी है कि अगर आप अपने साथी को स्पेस नहीं देंगे तो आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

long-distance relationship mistakes,common ldr mistakes,mistakes in long-distance love,avoiding ldr errors,tips for long-distance relationship success,pitfalls in long-distance romance,long-distance dating mistakes,avoiding mistakes in ldr communication,common ldr problems to avoid,preventing long-distance relationship failure

झगड़ा करना

जाहिर सी बात है झगड़ा करने पर नाराजगी होगी, लेकिन इस रिश्ते में झगड़ा करना काफी भारी पड़ जाता है। दरअसल, पार्टनर को समझाने के लिए आप उसके आसपास नहीं होते और ये लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की सबसे बड़ी नेगेटिविटी होती है। अक्सर लोग किन्हीं कारणों से पार्टनर के साथ झगड़ा होने पर उसे इग्नोर करने की भूल कर देते हैं और ये वजह भी रिश्ते में खटास का कारण बन जाती है। कभी-कभी इस कारण रिश्ता खत्म होने की कगार पर भी आ जाता है।

बातें छिपाना

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे जरूरी है एक-दूजे के प्रति अटल विश्वास। इस रिलेशनशिप में कईयों के पार्टनर सात-समंदर पार भी होते हैं। उनमें विश्वास बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि आप उनसे छोटी से छोटी बातों को साझा करें। इस दौरान आपकी बातों में स्पष्टता होनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने के दो फायदे होंगे, पहला कि रिश्ते में विश्वास कायम होगा और दूसरा दिल का बोझ भी हल्का हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा