न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Christmas 2021 : क्रिसमस पर बने अपने बच्‍चों के Santa, तोहफे के लिए यहां से ले आईडिया

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ गिफ्ट आईडिया देने जा रहे हैं जो आप क्रिसमस पर अपने बच्‍चों को दे सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 6:50:47

Christmas 2021 : क्रिसमस पर बने अपने बच्‍चों के Santa, तोहफे के लिए यहां से ले आईडिया

दो दिन बाद क्रिसमस का त्यौहार आने वाला हैं जो बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस दिन का इंतजार बड़ों से ज्यादा बच्चों को रहता हैं क्योंकि क्रिसमस पर सांता क्लॉस (Santa Claus) आता हैं और गिफ्ट देकर जाता हैं। ऐसे में पेरेंट्स को चाहिए कि इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अपने बच्चों का Santa बनते हुए उन्हें गिफ्ट दिया जाए। लेकिन सवाल यह उठता हैं कि गिफ्ट में क्या दिया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ गिफ्ट आईडिया देने जा रहे हैं जो आप क्रिसमस पर अपने बच्‍चों को दे सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन गिफ्ट्स के बारे में।

फेवरेट गेम्‍स

अगर आप टीनएज बच्‍चों को तोहफा देने की सोच रहे हैं तो आप उनके फेवरेट गेम्‍स पहले से पता करें और उन्‍हें खरीदकर दें। इस बात का ध्‍यान रखें कि बच्‍चों को हमेशा वो उपहार दें जो उन्‍हें पसंद आए।

gift ideas,parenting,christmas 2021

सांता क्लॉस सॉफ्ट टॉय या पिलो

बच्‍चों को अगर आप इस दिन सांता क्लॉस का सॉफ्ट टॉय दें तो वे इसे पसंद करेंगे और घर में सजाकर रखेंगे। आप चाहें तो बच्‍चों को सांता क्लॉस वाले पिलो भी खरीदकर दे सकते हैं।

पसंदीदा किताब

अगर आप बच्चा किताबों का शौकीन है, तो आप उसे उसके पसंदीदा जॉनर के अनुसार बुक गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपका बच्चा स्पोर्ट्स का शौकीन है तो उसे स्पोर्ट्स सेलेब्रिटीज की ऑटोबायोग्राफी या बायोग्राफी बुक गिफ्ट कर सकते हैं।

डिजाइनर चॉकलेट

बच्‍चों को चॉकलेट बहुत पसंद आती है। ऐसे में अगर आप बहुत अधिक बच्‍चों के लिए कुछ तोहफे खरीदने वाले हैं तो आप उन्हें तरह-तरह के डिजाइन वाले चॉकलेट बांट सकते हैं। आप चाहें तो क्रिसमस ट्री, क्रिसमस बॉल थीम वाले चॉकलेट भी खरीदकर बांट सकते हैं।

gift ideas,parenting,christmas 2021

गुडी बैग

क्रिसमस को इस साल खास बनाने के लिए आप अपने बच्चों को छोटे-छोटे संता बैंग्स भी दे सकते हैं। इन बैग्स में टॉफी या फिर कोई भी उपहार रख सकते हैं। यह गिफ्ट भी आप बेहद आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं।

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट

अगर बच्‍चे को म्‍यूजिक पसंद है तो आप उन्हें ।म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट भी दे सकते हैं। इससे बच्चे बहुत खुश होंगे। इसके अलावा आप साथ में बच्चों को सांता वाली ड्रेस और टोपी भी बांट सकते हैं।

साइंस एक्‍सपेरिमेंट गेम

अगर बच्‍चे का साइंस प्रोजेक्‍ट करना पसंद है तो आप उसे तरह-तरह के साइंस एक्‍सपेरिमेंट वाले साइंस एक्‍सपेरिमेंट गेम भी खरीदकर दे सकते हैं। फिजिक्‍स, कैमेस्‍ट्री, बायोलॉजी, मैकेनिकल आदि एक्‍सपेरिमेंट बच्‍चे बहुत पसंद करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए