न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों को आजमाए, बच्चे भूल जाएंगे मोबाइल और गेजेट्स

इसके लिए पेरेंट्स को बच्चों की दिनचर्या में बदलाव लाते हुए कुछ ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत हैं जो बच्चों का इंटरेस्ट बढ़ाए और वे मोबाइल और गेजेट्स से दूरी बना लें। तो आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Feb 2022 11:21:28

इन तरीकों को आजमाए, बच्चे भूल जाएंगे मोबाइल और गेजेट्स

जब से कोरोना आया हैं और लॉकडाउन हुआ हैं बच्चों पर बहुत बुरा असर पड़ा हैं। बच्चों ने घर के बाहर निकलकर शारीरिक खेल खेलना ही छोड़ दिया हैं और पूरे दिन मोबाइल या अपने गेजेट्स में नजरें गड़ाए रहते हैं। यह आज के समय में हर पेरेंट्स की चिंता बन गई हैं जो कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा बन रही हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों की आदत समय रहते बदली जाए। इसके लिए पेरेंट्स को बच्चों की दिनचर्या में बदलाव लाते हुए कुछ ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत हैं जो बच्चों का इंटरेस्ट बढ़ाए और वे मोबाइल और गेजेट्स से दूरी बना लें। तो आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में...

children will not take gadgets follow these tips,mates and me,relationship tips

किताबों से कराएं दोस्ती

बच्चों को किसी भी तरह की किताबें पढ़ने के लिए कहें। जैसे प्रेरक कथाओं की किताबें या अन्य स्टोरी बुक्स पढ़ाएं। बच्चों को किताबों में इतना बिजी रखें कि वो डिजिटल दुनिया से दूर हो सकें। किताबें पढ़ने से बच्चे की स्कूल गए बिना भी पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी साथ ही वो नयी चीज़ें भी सीखेगा। किताबें या कोई स्टोरी पढ़ाने के बाद बच्चे से उसका फीडबैक जरूर लें। इससे बच्चे की दिलचस्पी किताबों में बढ़ेगी साथ ही उसकी रीडिंग पावर के साथ नॉलेज भी बढ़ेगी।

क्विज एक्टिविटीज करें

घर में यदि एक से ज्यादा बच्चे हैं तो उनके बीच में क्विज कम्पटीशन रखें जिसके ज्यादा उत्तर सही हों उन्हें कोई छोटा सा गिफ्ट दें। बच्चों से उनके लेवल के और जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछें। बच्चे भले ही छोटे क्यों न हों फिर भी उन्हें देश दुनिया की बेसिक जानकारी होनी चाहिए जैसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कौन हैं। इसके अलावा साइंस सम्बन्धी प्रश्न भी पूछें।

क्राफ्ट में रखें बिजी

बच्चों के लिए डिजिटल दुनिया के अलावा भी बहुत से आइडियाज होता हैं जैसे उन्हें क्राफ्ट एक्टिविटी में बिजी रखना। आपके बच्चे के लिए लॉकडाउन का ये समय काफी कीमती साबित हो सकता है, अगर आप उसका सदुपयोग करें। बच्चे को तरह-तरह के क्राफ्ट बनाना सीखाएं। ये एक्टिविटी आपके बच्चे को क्रिएटिव बनाएगी। यदि आपके बच्चे को पेंटिंग करना पसंद है तो उसे तरह-तरह की पेंटिंग बनाने में मदद करें। इस तरह आपके बच्चे का वक्त भी अच्छा गुजरेगा और वो डिजिटल दुनिया से दूरी बना लेगा।

children will not take gadgets follow these tips,mates and me,relationship tips

साथ में खेलें गेम्स

आमतौर पर बच्चे अपने पैरेंट्स का अटेंशन पाने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक रहते हैं। आप भले ही बच्चों को पार्क में नहीं भेज सकते हैं लेकिन उनके साथ घर में ही गेम्स खेल सकते हैं। बच्चों के साथ इंडोर गेम्स खेलें, जैसे कैरम, लूडो और चैस खेल सकते हैं। यदि बच्चे छोटे हैं तो उनके साथ उनके लेवल के गेम्स खेल सकते हैं। इस समय को परेशानी का समय न बनाकर बच्चों के साथ बिताने वाला बेस्ट टाइम बनाएं।

बच्चों को घर के काम में बिजी करें

जब आप घर पर ही हैं ऐसे में बच्चे को भी अपने साथ घर के कुछ कामों में बिजी रखने की कोशिश करें। दिनभर की एक्टिविटीज़ के अलावा उनसे घर के छोटे -छोटे काम करने को कहें जैसे यदि आप घर की सफाई कर रही हैं तो उनसे डस्टिंग करवाएं। बच्चों से कपड़े फोल्ड करवाएं , कपड़े सुखाने को कहें और फ्रिज में सब्जियां लगाने के लिए कहें। इसके अलावा किचन के कामों में भी बच्चों से मदद ले सकती हैं। इससे बच्चों में आत्मनिर्भरता का भाव तो आएगा और टीवी ,मोबाइल जैसे गैजेट्स में बिजी भी नहीं होंगे।

स्टोरी टेलिंग एक्टिविटी

बच्चों के साथ स्टोरी टेलिंग एक्टिविटी करें। इसमें उनसे अच्छी कहानियां सुनने के साथ अपनी भी कहानियां सुनाएं। कोशिश करें कि कहानियां प्रेरणाप्रद हों या किसी मोटिवेशनल इंसिडेंट से जुडी हुई हों। इससे बच्चों में क्रिएटिविटी डेवलप होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर