न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्स के साथ फिर से पैचअप करने से पहले इन बातों को जरूर सोच लें, समझ लें...

हम किसी भी रिश्ते में हों उतार-चढ़ाव मानी हुई सी बात है। कुछ लोग इस उतार-चढ़ाव को झेल जाते हैं तो कुछ रिश्ते इसकी भेंट चढ़ जाते हैं। पर ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 14 May 2021 1:35:44

एक्स के साथ फिर से पैचअप करने से पहले इन बातों को जरूर सोच लें, समझ लें...

हम किसी भी रिश्ते में हों उतार-चढ़ाव मानी हुई सी बात है। कुछ लोग इस उतार-चढ़ाव को झेल जाते हैं तो कुछ रिश्ते इसकी भेंट चढ़ जाते हैं। पर कहते हैं हम उन चीज़ों को मिस करने लगते हैं, जो हमारे हाथ से निकल चुकी होती हैं। उसी तरह हम रिश्ता टूटने के कुछ समय बाद अपने एक्स को मिस करने लगते हैं। हमारा ग़ुस्सा काफ़ी हद तक शांत हो चुका होता है।

साथ रहते हुए हमें हर बात में उसकी बुराइयां नज़र आ रही थीं, अब उसकी जगह हम उन अच्छे पलों के बारे में सोचने लगते हैं, जो हमने साथ में बिताए होते हैं। भावनाओं में बहकर पैचअप भी कर लेते हैं। या एक्स बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड की ओर से पहल होने पर स्वीकार भी कर लेते हैं। ऐसा करने वाले आप दुनिया के इकलौते और आख़िरी इंसान नहीं हैं। हम सभी अपनी-अपनी ज़िंदगी में ऐसी सिचुएशन से गुज़र चुके होते हैं।

patch up,ex boyfriend,ex girlfriend,break up,relationship,boyfriend girlfriend,relationship article in hindi

आपका ब्रेकअप हुआ क्यों था?

यूं ही नहीं सभी जोड़ों का ब्रेकअप हो जाता है। आज भी हम सभी छोटी-मोटी बातों को कंसीडर करके अपने रिश्ते को चलाते रहने के बारे में सोचते हैं। पर आपका ब्रेकअप हुआ है तो मतलब बात बड़ी रही होगी। तो भावना में आकर पूर्व प्रेमी या प्रेमिका को अपनाने से पहले सोचना ज़रूरी है। हो सकता है आपको लगे कि बहुत ही मामूली बात पर बड़ा झगड़ा हो गया था, जिसे ठीक किया जा सकता था। तो अब आप दोनों ठीक कर रहे हैं तो अच्छा ही है।

या आपको यह पता चले कि अलगाव ऐसे मुद्दों पर हुआ था, जिन्हें ठीक कर पाना अब संभव नहीं है। अगर पैचअप के बाद भी उस मुद्दे पर झगड़ा होते रहने की संभावना बरकरार है तो समझ जाइए यह पैचअप बेकार है।

patch up,ex boyfriend,ex girlfriend,break up,relationship,boyfriend girlfriend,relationship article in hindi

बात करें: अपने कॉमन फ्रेंड से

आपने पहले पॉइंट यानी ब्रेकअप क्यों हुआ था, पर काफ़ी सोचा। पर आपको सही-सही जवाब नहीं मिल रहा हो तो किसी ऐसे व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं, जो आप दोनों को बेहतर ढंग से जानता हो। उससे कहें कि चूंकि बात आपके रिश्ते की है तो न्यूट्रल होकर अपनी राय रखे। उसे भावनाओं को बगल में रखकर एनालसिस करने को कहें। वह आपसे इस बारे में कई सवाल पूछ सकता है, जिनके आपको सही-सही जवाब देने होंगे। ईमानदारी से की गई बातचीत के बाद उम्मीद है आप सही फ़ैसला ले सकें।

patch up,ex boyfriend,ex girlfriend,break up,relationship,boyfriend girlfriend,relationship article in hindi

ज़ाहिर है ख़ुद से ही कि आख़िर आप क्यों माफ़ करने के बारे में सोच रहे हैं?

जिस व्यक्ति से आपने राहें जुदा कर ली थीं। जिसकी तरफ़ दोबारा देखने से तौबा कर लिया था, आख़िर ऐसा क्या हो गया कि आपने अपना मन बदल लिया? आपको अपने आपसे ईमानदारी से सवाल-जवाब करना चाहिए। कहीं ऐसा तो नहीं कि रिश्ता टूटने के बाद आप अवसाद और अकेलेपन का शिकार हो गए थे और अब पूर्व प्रेमी या प्रेमिका के ज़िंदगी में लौटने के ऑफ़र को सबसे आसान विकल्प मान बैठे हैं?

अगर ऐसा है तो हम आपको इस बारे में दोबारा सोचने की सलाह देंगे। आप पुराने ऑप्शन के बजाय नए विकल्पों की तरफ़ देखें, क्योंकि कुछ समय बात जब ज़िंदगी ढर्रे पर आएगी, तब अलग होने के चांसेज दोबारा क्रिएट हो जाएंगे।

patch up,ex boyfriend,ex girlfriend,break up,relationship,boyfriend girlfriend,relationship article in hindi

समझें: अपने एक्स के ऐंगल को भी

अगर आपने एक्स को ज़िंदगी में दोबारा लाने का मन बना ही लिया है तो एक बार उससे लंबी बातचीत करके उसका भी ऐंगल समझ लें। उससे भी अलग होने के कारणों और दोबारा लाइफ़ में आने की इच्छा के बारे में स्पष्ट रूप से पूछें। अगर आपको कहीं भी ऐसा लगे कि वापसी के बाद चीज़ें नहीं बदलने वाली हैं तो बेहतर होगा कि अलग-अलग राहों पर आगे बढ़ जाएं।

ऐसा भी हो सकता है कि उसने सच में आपको मिस किया हो और अब रिश्ते को बचाए रखने के लिए ज़रूरी बदलाव के लिए तैयार हो… इस केस में आपको चांस ले लेना चाहिए। पर उसकी बातचीत से आपको कोई बदलाव नज़र न आ रहा हो तो मूव ऑन कर लें। वरना तक़लीफ़ के दुश्चक्र में दोबारा फंस जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर