न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद लड़कों में देखने को मिलते हैं ये बदलाव, आप भी करें अनुभव

शादी के बाद बदलाव होना लाजमी हैं। आज यहां हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि शादी के बाद लड़कों की जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Oct 2022 10:10:13

शादी के बाद लड़कों में देखने को मिलते हैं ये बदलाव, आप भी करें अनुभव

शादी सभी के जीवन में मायने रखती है और जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। शादी जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आता है। शादी के बाद लड़की अपना घर छोड़कर नई जिंदगी बसाने आती हैं। लेकिन यह कहना कि शादी के बाद सारे एडजस्टमेंट्स लड़कियों को ही करना पड़ता है, ये गलत है। शादी के बाद एक लड़का भी उतना ही एडजस्ट करने की कोशिश करता है जितना कि एक लड़की करती है। गृहस्थी की गाड़ी को चलाने के लिए लड़के भी उन्हें स्वीकार लेते हैं। शादी के बाद बदलाव होना लाजमी हैं। आज यहां हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि शादी के बाद लड़कों की जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आते हैं।

changes occur in males after marriage,mates and me,relationship tips

सीख जाता है बांटना

अकेला होना कभी-कभी एक सुखद एहसास देता है। इस दौरान आप जीवन के सुखद पलों के अकेले मालिक होते हैं और उसमें किसी के हस्तक्षेप की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं होती। शादी के बाद आपका पर्सनल स्पेस पहले की तरह नहीं रह जाता। अब आपको हर छोटी-बड़ी चीज अपनी पत्नी और परिवार के साथ बांटनी पड़ती है। यहां तक कि आपको बाथरूम भी शेयर करना पड़ता है। शादी के बाद पहले अपनी पत्नी के साथ और फिर बच्चों के साथ आपको अपना वक्त बांटना पड़ता है।

प्राइवेसी से समझौता

अकेले रहना भी कभी-कभी दिलचस्प लगने लगता है। अकेलेपन में आप ही अपने साथी होते हैं और आप अपना सुख-दुख अपने साथ ज्यादा बांटने लगते हैं, ऐसे में किसी दूसरे का हस्तक्षेप आपको पसंद नहीं आता है लेकिन शादी के बाद लड़कों को ये प्राइवेसी नहीं मिल पाती है। अब आपको हर छोटी-बड़ी बात के लिए अपने परिवार और पत्नी से सलाह लेनी पड़ती है और उनसे बांटना पड़ता है। यहां तक कि बाथरूम भी शेयर करना पड़ता है। शादी के बाद पत्नी और फिर बच्चों के साथ समय बंट जाता है।

होना पड़ता है सोशल ऐक्टिव

शादी केवल दो लोगों का मिलन ही नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। शादी के बाद कई रिश्ते-नाते हमसे जुड़ जाते हैं जिनके प्रति हमें जवाबदेह होना पड़ता है। रिश्ते काफी नाजुक होते हैं इसलिए शादी के बाद इनका खास ख्याल रखना पड़ता है। हालांकि कुछ लोगों को एकांत पसंद होता है और वे ज्यादा सोशली ऐक्टिव नहीं रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए शादी के बाद यह बड़ी चुनौती होती है।

changes occur in males after marriage,mates and me,relationship tips

बनाना पड़ता है तालमेल

कुंवारे लड़के अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ कभी भी घूमने के लिए निकल पड़ते है लेकिन शादी के बाद उन्हें रिश्तों का बराबर समय देना पड़ता है। पत्नी के आने के बाद मर्दों को अपने मां-बाप, भाई-बहन के साथ-साथ बाकी सगे-संबंधियों के लिए समय निकालना व उनके साथ तालमेल बिठा कर रखना पड़ता है। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो रिश्तों में दरारें आने लगती हैं।

समय का महत्व आता है समझ

लड़के जब अविवाहित होते हैं तो वे खाली समय में अक्सर दोस्तों के साथ घूमने चले जाते हैं, अपने शौक में लग जाते हैं या फिर देर तक घर से बाहर रहने में भी उन्हें ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है लेकिन विवाह के बाद यह सब बदल जाता है क्योंकि उन्हें अपना समय अपने हमसफर के साथ बांटना होता है, घर के काम और जिम्मेदारियों को देखना होता है।

भविष्य को लेकर हो जाते हैं सतर्क

जो लड़के शादी से पहले मौज-मस्ती के चक्कर में अपने भविष्य की प्लानिंग करना भूल जाते थे, वहीं शादी के बाद अपने फ्यूचर को लेकर और भी सतर्क हो जाते हैं क्योंकि उनमें मन में परिवार व पार्टनर को संतुष्ट रखने की फिक्र जन्म लेने लगती हैं। परिवार के स्वास्थ्य व इच्छाएं, उसकी सुरक्षा के लिए वो पहले ही प्लानिंग करना शुरू कर देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती