न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हर लड़के में देखने को मिलते हैं शादी के बाद ये बदलाव, करें महसूस

शादी के बाद लड़कियों के जीवन में बदलाव की बात हमेशा की जाती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं कि लड़कों के जीवन में कुछ बदलाव नहीं होता हैं। शादी जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आता है जो कि सभी में देखने को मिलते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Feb 2023 4:46:04

हर लड़के में देखने को मिलते हैं शादी के बाद ये बदलाव, करें महसूस

शादी के बाद लड़कियों के जीवन में बदलाव की बात हमेशा की जाती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं कि लड़कों के जीवन में कुछ बदलाव नहीं होता हैं। शादी जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आता है जो कि सभी में देखने को मिलते हैं। लड़के भी सोचते हैं कि शादी के बाद उन पर बदलने का दबाव डाला जाएगा, लेकिन कुछ बदलाव ऐसे होते हैं जो अपनेआप ही व्यवहार में आने लगते हैं। शादी के बाद लड़कों का नजरिया बदलने लगता हैं और वे चीजों को अलग ढंग से देखने लगते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के बाद पुरुषों में किस तरह का बदलाव आने लगता है। आइये जानते हैं इन बदलाव के बारे में...

changes in boy after marriage,after marriage relationship,relationship tips in hindi

हो जाते हैं जिम्मेदार

शादी के बाद पुरुष ज्यादा जिम्मेदार हो जाते हैं। क्योंकि रिश्ते निभाना काफी जिम्मेदारी भरा होता है। क्योंकि जरा सी चूक जिंदगी में दरार खड़ी कर सकती है। उन्हें खुद ब खुद जिम्मेदारियों का एहसास होने लगता है। जबकि शादी से पहले वह बहुत लापरवाह होते हैं।

सोशली होना

अधिकांश लड़कों को घर से बाहर घूमना बेहद पसंद होता है, लेकिन जब बात परिवार के दोस्त या रिश्तेदारों से मिलने की हो तो वो हमेशा मना कर देते हैं जबकि शादी के बाद रिश्तों को निभाने के लिए उन्हें अपने व्यवहार में न चाहते हुए भी बदलाव लाने पड़ते हैं। जिससे रिश्तों की नाजुक डोर को मजबूत किया जा सके।

changes in boy after marriage,after marriage relationship,relationship tips in hindi

बांटना सीख जाते हैं

ऐसा कहा जाता है कि अकेले रहना मर्दों के लिए सबसे बड़ा सुख होता है क्योंकि इस दौरान वो जीवन के सुखद पलों के अकेले मालिक होते हैं। वह अपने काम में किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं पसंद करते हैं। लेकिन शादी के बाद उन्हें हर छोटी-बड़ी खुशी व चीज परिवार व पत्नी के साथ बांटनी पड़ती है।

शौक से समझौता करना

जिस तरह लड़कियों को शादी के बाद अपने घर को छोड़कर आना होता है, उसी तरह लड़कों को अपनी कुछ हॉबीज यानि शौक से समझौता करना पड़ता। क्योंकि जो शौक वो अकेले समय में पूरा कर पाते थे, वो समय शादी के बाद वाइफ के हिस्से में ट्रांसफर किया जाता है। जिससे रिश्ते में तनाव शामिल न हो सके।

changes in boy after marriage,after marriage relationship,relationship tips in hindi

सिख जाते हैं केयरिंग करना

शादी से पहले पुरुषों को खुद की सुध नहीं रहती है लेकिन शादी के बाद वो सभी के लिए केयरिंग नेचर अपनाते हैं। शादी के बाद लड़के अपनी लापरवाही और बेफिक्री को जिम्मेदारी में बदल लेते हैं और परिवार व पार्टनर की देख-रेख में लग जाते हैं।

बनाना पड़ता है तालमेल

शादी के बाद उसे हर रिश्ते को बराबर समय देना पड़ता है। पत्नी के आने के बाद उसे अपने मां-बाप, भाई-बहन के साथ-साथ बाकी सगे-संबंधियों के लिए समय निकालना होता है। इससे वो रिश्तों के बीच तालमेल बनाना सीख जाता है।

खो जाता है मस्तीभरा अंदाज

शादी से पहले पुरुष खूब मस्ती करते हैं, नाइटआउट करते हैं और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते रहते हैं। लेकिन शादी के बाद उन्हें अपने इस सुख का त्याग करना पड़ता है। शादी के बाद पुरुषों की पहली प्राथमिकता परिवार और परिवार के सदस्यों के साथ वक्त बिताना हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत