न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सिखाता हैं ब्रेकअप, खुद को पाएंगे पहले से भी बेहतर

ऐसे में आज हम आपको जीवन से जुड़ी उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमें ब्रेकअप सिखाता हैं। इन बातों को जान आप खुद को पहले से भी बेहतर पाएंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 27 Dec 2022 9:59:26

जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सिखाता हैं ब्रेकअप, खुद को पाएंगे पहले से भी बेहतर

ब्रेकअप आज के समय में लोगों की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका हैं जहां रिलेशनशिप में रहने के बाद किन्हीं कारणों की वजह से पार्टनर से रिश्ता टूट जाता हैं। कोई भी रिश्ता जब टूटता है, तो दुख होना स्वाभाविक है। लेकिन ब्रेकअप के बाद हम रिश्तों, संबंधों, दोस्ती और जीवन को नए नजरिये से देखना शुरू करते हैं। ब्रेकअप के बाद दो स्थिति बनती हैं जिसमें एक तो हमें अवसाद का शिकार बना देता है और दूसरा वो जिसे अपनाकर हम नई जिंदगी शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको जीवन से जुड़ी उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमें ब्रेकअप सिखाता हैं। इन बातों को जान आप खुद को पहले से भी बेहतर पाएंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

breakup teaches many important things related to life you will find yourself better than before,mates and me,relationship tips

कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता

जब आप किसी के प्यार में होते हैं, तो शुरुआती दिनों में आपको उससे जुड़ी हर चीज खूबसूरत और अच्छी नजर आती है। आपको आपका पार्टनर परफेक्ट नजर आता है। लेकिन वक्त के साथ उसी पार्टनर की कुछ बातें, आदतें या काम आपको कचोटने लगते हैं। अक्सर प्रेमियों के बीच ब्रेकअप की असल वजह यही होती है कि वे किसी बात या मुद्दे को लेकर एक राय नहीं बना पाते हैं। ऐसे में ब्रेकअप हमें ये महत्वपूर्ण बात सिखाता है कि दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं है और न हो सकता है। जीवन में जो कोई भी व्यक्ति परफेक्ट दिख रहा है, वो असल में एक पर्दे के पीछे अपनी सच्चाइयों को छिपाए हुए है, जिसे उस व्यक्ति के साथ वक्त गुजारने के बाद ही जाना जा सकता है।

खुद की अहमियत समझना

ब्रेकअप की शुरुआत में आपने खुद को कितना ही क्यों न कोसा हो लेकिन धीरे-धीरे आपको खुद की अहमियत पता चलने लगती है। आपको एहसास होता है कि लोग आपको बहुत पसंद करते हैं और अपनी वेल्यू समझ जाते हैं। कुल मिलाकर आप खुद से प्यार करना सीख जाते हैं। ये अनुभव आपको किसी और चीज से आसानी से नहीं मिलता।

breakup teaches many important things related to life you will find yourself better than before,mates and me,relationship tips

प्यार में जिम्मेदारियां भी होती हैं

अक्सर लोग प्यार को बहुत आसान समझ लेते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि साथ घूमना, समय बिताना और एंजॉय करना ही प्यार है। जबकि प्यार अपने साथ कई जिम्मेदारियां लेकर आता है। अक्सर इन जिम्मेदारियों के कारण भी ब्रेकअप होते हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद आपके पार्टनर के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसलिए एक चीज जो सिर्फ ब्रेकअप ही आपको सिखा सकता है कि प्यार सिर्फ फैंटेसी नहीं, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी का नाम है।

दूसरों की सलाह सुनना भी है फायदेमंद

ब्रेकअप हो जाने के बाद अक्सर लोगों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की याद सताने लगती है। उन्हें याद आने लगता है कि उनके इन दोस्तों ने उन्हें इस रिलेशन में न पड़ने को कहा था। खैर अब जो होना था हो गया। आगे से यह जरूर ध्यान रखें कि सलाह सुनने में कोई हर्ज नहीं और अगर आपको कोई कुछ समझा रहा है तो संभव है कि एक बार आप भी उस दिशा में जाकर सोचें।

breakup teaches many important things related to life you will find yourself better than before,mates and me,relationship tips

रिश्ते में जरूरी है पर्सनल स्पेस

पर्सनल स्पेस हर रिश्ते में और हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है। रिश्तों में ब्रेकअप का दूसरा सबसे बड़ा कारण है पार्टनर को उसका पर्सनल स्पेस न देना; यानी उस पर हर समय नजर रखना, हर समय पूछताछ करना, बिना इजाजत कोई काम न करने देना, हर छोटी-छोटी बात की जानकारी मांगना आदि। दुनिया के किसी भी इंसान को ये बात नहीं पसंद आती है कि कोई उसके पर्सनल स्पेस में दखल दे। इसलिए ब्रेकअप आपको ये सिखाता है कि हर इंसान का एक पर्सनल स्पेस होता है और आपको कभी भी वहां तक पहुंचने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आप किसी और की जिंदगी को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं।

लोगों की पहचान करना

ब्रेकअप के बाद लोगों को लेकर समझ आ जाती है। आप आसानी से लोगों की पहचान करने लगते हैं। अपने पिछले एक्सपीरियंस के आधार पर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि सामने वाले व्यक्ति की क्या मंशा है। अब लोग आपकी मासूमियत का आसानी से फायदा नहीं उठा सकते। आप समझ जाते हैं कि किस इंसान को समय देना है और किसे नहीं।

breakup teaches many important things related to life you will find yourself better than before,mates and me,relationship tips

माफ़ी से बच सकता हैं रिश्ता

आजकल के प्रेमी-प्रेमिकाओं में ईगो के कारण बहुत सारे ब्रेकअप होने लगे हैं। किसी बात पर नाराज हो जाना और फिर उसी पर अड़े रहने के कारण रिश्ते में ब्रेकअप होना तो लाजमी है। लेकिन ऐसा ब्रेकअप आपको लाइफ से जुड़ी एक महत्वपूर्ण चीज सिखाता है। कई बार रिश्तों को बचाने के लिए बिना गलती के भी आपको सामने वाले शख्स को माफ करने के लिए तैयार रहना चाहिए। और कभी भी किसी व्यक्ति पर इल्जाम लगाना, चिल्लाना या उसे बुरा-भला कहने से कुछ हासिल नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती