न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिन लड़कों में हो ये खूबियां, उनपर मर मिटती हैं लड़कियां

अधिकतर लड़कों को पाया गया हैं जो ये सोचते हैं कि लड़कियां सिर्फ उन लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं जिनके पास पैसा हो, जबकि ऐसा नहीं हैं। हर लड़की की अपनी अलग पसंद होती हैं उर उसके अनुसार वह अपने पार्टनर की तलाश करती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Sep 2022 7:32:12

जिन लड़कों में हो ये खूबियां, उनपर मर मिटती हैं लड़कियां

अधिकतर लड़कों को पाया गया हैं जो ये सोचते हैं कि लड़कियां सिर्फ उन लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं जिनके पास पैसा हो, जबकि ऐसा नहीं हैं। हर लड़की की अपनी अलग पसंद होती हैं उर उसके अनुसार वह अपने पार्टनर की तलाश करती हैं। हांलाकि लड़कियों के मन को आजतक कोई पूरी तरह से समझ नहीं पाया हैं, जो ये बता सकें कि लड़कियों को चाहिए क्या? लेकिन लड़कों की कुछ खूबियां ऐसी हैं जो करीब हर लड़की अपने होने वाले पार्टनर में खोजती हैं। अगर आप भी किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो अपने में इन खूबियों को विकसित कीजिए, शायद आपकी बात बन जाए। आइये जानते हैं लड़कों की वो कौनसी आदतें हैं जिन्हें देखकर मर मिटती हैं लड़कियां।

relationship,love,friendship tips

जो लड़के कॉन्फिडेंट होते हैं

ऐसे पुरुष जिनमें बहुत आत्मविश्वास होता है उनकी तरफ भी लड़कियां बहुत आकर्षित होती हैं और ऐसे पुरुष के साथ लड़कियां समय बिताना बहुत पसंद करती हैं। जिन पुरुषों में बहुत आत्मविश्वास होता है वह अपनी बातें कहने से नहीं हिचकिचाते। लड़कियों को यही बात बहुत पसंद आती है। ऐसे पुरुषों के इरादे बहुत मजबूत होते हैं। ऐसे पुरुष बहुत डॉमिनेटिंग भी होते हैं।

लड़कियों को इज्जत देने वाले

हर लड़की को लड़कियों को इज्जत देने वाले लड़के काफी आकर्षित करते हैं। दूसरो की इज्जत वाले लड़को से लड़कियाँ दोस्ती करना पसंद करती है। इसके साथ ही जो लड़के लड़कियों को अपने बराबर अधिकार देते हैं लड़कियां उन लड़कों से प्यार करने से खुद को रोक नहीं पाती।

हंसी-मजाक करने वाले

हंसी-मजाक के बिना कोई भी इंसान बोरिंग लग सकता है। लड़का हो या लड़की, उसे मजाकिया होना काफी जरूरी है। अगर कोई लड़का ऐसा हो जो हमेशा हंसता रहता है और अपने आसपास के लोगों को हंसाता रहता है वो लड़कियों को काफी पसंद आता है। अगर आपका हंसी-मजाक वाला नेचर है तो आप बधाई के पात्र हैं।

वेल ड्रेस्ड लड़के

किसी रिलेशन में फैशन जरूरी फैक्टर नहीं है लेकिन अगर आपने डेटिंग शुरू की है या फिर करने वाले हैं तो लड़की आपमें ये चीज जरूर नोटिस करेगी। हालांकि कोई भी लड़की हर बार किसी की ड्रेसिंग सेंस को नोटिस नहीं करती लेकिन कई बार देखा गया है कि लड़कियां लड़कों के ड्रेसिंग सेंस से ये अंदाजा भी लगा सकती हैं कि सामने वाला अपने ऊपर कितना ध्यान देता है।

relationship,love,friendship tips

केयर करने वाले

ऐसे लड़के, लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। लड़कियां चाहती हैं कि उन्हें कोई ऐसा लड़का मिले जो हर दिन उनकी केयर करता रहे। जरूरत के समय पर लड़कियों का ध्यान रखने और देखभाल करने वाले लड़के भी लड़कियों को पसंद आते हैं।

फिटनेस पर ध्यान देने वाले

अधिकतर लड़कियों को अपने ऊपर ध्यान देने वाले लड़के पसंद होते हैं। वहीं अगर लड़का फिटनेस फ्रीक है तो सोने पर सुहागा हो सकता है। इसका कारण है कि लड़कियों को लगता है कि जब लड़का अपने ऊपर ध्यान देता है, एक्सरसाइज के लिए समय निकालता है तो जाहिर सी बात है वह उस पर भी ध्यान देगा।

सेंसेटिव पुरुष

जो पुरुष बहुत सेंसेटिव होते हैं, लड़कियों को वह पुरुष भी काफी पसंद आते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसे पुरुष महिलाओं की भावनाओं को समझते हैं। सेंसेटिव पुरुष महिलाओं को बहुत मान सम्मान भी देते हैं और वह हमेशा कोशिश करते हैं कि वह अपनी पार्टनर को कभी निराश न करें। महिलाओं को ये बात बहुत पसंद आती है कि उनका पार्टनर बहुत सेंसेटिव है।

बात सुनने वाले

लड़कियां काफी संवेदनशील और भावुक होती हैं, वे सारा दिन उन चीजों के बारे में सोचते हुए बिताते हैं जो उनके फेवर में नहीं होतीं। लड़कियां चाहती हैं कि कोई लड़का उनके बारे में सुने। भले ही आपकी रुचि लड़की की बात में हो या ना हो, बस आप लड़की की बात सुनें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप उसके फेवरेट पर्सन बन सकते हैं। हमेशा याद रखें कि एक-दूसरे से बात करने और सुनने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती