न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने देवर के दिलों पर राज करती हैं बॉलीवुड की ये भाभियां, आप भी ले सकती है इनसे प्रेरणा

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसे ही देवर भाभी की जोड़ी कम बारें में बताने वाले है जिनकी बॉन्डिंग देख कर आप भी प्रेरणा ले सकती है।

Posts by : Karishma | Updated on: Sat, 17 Dec 2022 3:45:02

 अपने देवर के दिलों पर राज करती हैं बॉलीवुड की ये भाभियां, आप भी ले सकती है इनसे प्रेरणा

देवर और भाभी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें दोस्ती, ममता, और आत्मीयता तीनों होती है।जब लड़की अपने ससुराल पहुंचती है तो वहां उसका सबसे अच्‍छा दोस्‍त उसका देवर ही होता है। ससुराल में देवर एक भाई और दोस्त की भूमिका निभा कर अपनी भाभी के लिए चीजों को आसान बना देता है। वहीं भाभी भी अपने देवर के लिए मां और बहन की भूमिका निभाती है। फिर चाहे बात आम देवर-भाभी की जोड़ी की हो या सेलिब्रिटी देवर-भाभी की जोड़ी की हो, यह रिश्‍ता बेहद रोचक होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसे ही देवर भाभी की जोड़ी कम बारें में बताने वाले है जिनकी बॉन्डिंग देख कर आप भी प्रेरणा ले सकती है।

bollywood famous devar bhabhi jodi,mates and me,relationship tips

मीरा कपूर और ईशान खट्टर

बॉलीवुड के चार्मिंग और मोस्ट हैंडसम अभिनेताओं में से एक शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी अपने देवर ईशान खट्टर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दरअसल शाहिद अपने भाई ईशान को काफी प्यार करते हैं और यही वजह है कि मीरा भी ईशान को अपना छोटा भाई मानती हैं। मीरा और ईशान की कई ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जो इस बात का सबूतहै कि दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।इंस्टा पर भी इन देवर भाभी की जोड़ी केवीडियो भी आपने देखे होंगे जो इनके बीच की स्ट्रांग बॉन्डिंग को दर्शाते है।

bollywood famous devar bhabhi jodi,mates and me,relationship tips

प्रियंका चोपड़ा और जोनास ब्रदर

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका ने अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास के साथ साल 2018 में शादी रचाई। लिहाजा प्रियंका के ससुराल वाले अमेरिकन हैं, मगर वे रिश्ते निभाने के मामले में बिल्कुल भारतीयों की तरह हैं। निक और उनकी फैमिली को भारतीय संस्कृति बहुत पसंद है। खैर, प्रियंका के 2 जेठ और 1 देवर हैं। प्रियंका अपने दोनों जेठ के साथ फ्रेंडली बिहेव करती हैं, तो वहीं वो अपने देवर फ्रैंकी जोनास को अपना भाई मानती हैं। प्रियंका और फ्रैंकी की कई तस्वीरें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर हैं, जो इस बात का सुबूत हैं कि दोनों की बॉन्डिंग कितनी जबरदस्त है।

bollywood famous devar bhabhi jodi,mates and me,relationship tips

विधा बालन और आदित्य/कुनाल रॉय कपूर

मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ साल 2012 में शादी की। बता दें कि विद्या बालन के 2 देवर हैं,आदित्य रॉय कपूर और कुनॉल राय कपूर। इन दोनों के ही साथ विद्या काफी अच्छा बॉन्डिंग शेयर करती हैं। आदित्य और कुनाल को विद्या हमेशा सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता आदित्य रॉय कपूर, विद्या बालन के जबरा फैन कहे जाते हैं, उन्हें विद्या की शानदार एक्टिंग काफी पसंद आती है। आदित्य खुद ये बात मीडिया के सामने कबूल कर चुके हैं।

bollywood famous devar bhabhi jodi,mates and me,relationship tips

रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने साल 2014 में एक दूसरे से शादी की। मगर रानी अपने देवर उदय की पहले से ही बहुत अच्छी दोस्त थीं। दोनों ने फिल्म मुझसे शादी करोगे में एक साथ काम किया था और तभी से दोनों की काफी गहरी दोस्ती है और शादी के बाद भी दोनों ने भाभी-देवर का रिश्ता नहीं बल्कि दोस्ती का ही रिश्ता रखा।

सुनीता कपूर और संजय कपूर

गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर अपने जीवन साथी सुनीता कपूर के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। अनिल हमेशा अपने खुशहाली का क्रेडिट सुनीता को ही देते हैं, वो कहते हैं कि सुनीता ने ही पूरे घर को एक प्यार की डोरी में बांध रखा है। बता दें कि सुनीता अपने देवर संजय कपूर से काफी फ्रेंडली बिहेव करती हैं, दोनों का रिश्ता भाई-बहन की तरह है। सुनीता अपने देवर संजय कपूर से खास लगाव रखती हैं, तो वहीं संजय भी अपने भाभी का बेहद सम्मान करते हैं।

bollywood famous devar bhabhi jodi,mates and me,relationship tips

मलाइका अरोड़ा और सोहेल खान

भले ही मलाइका और अरबाज के बीच अब सब कुछ खत्म हो चुका हो, मगर आज भी मलाइका का रिश्ता अरबाज के भाई सोहेल से काफी अच्छा है। मलाइका और सोहेल खान का रिश्ता शुरुआत से ही एक दोस्त जैसा रहा है और दोनों आज भी एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं। बताया जाता है कि सोहेल की पत्नी सीमा खान और मलाइका की भी खूब पटती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत