न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी परेशान कर रहा हैं भाई दूज पर बहन को क्या दें उपहार, यहां से लें कुछ आईडिया

भाई दूज पर बहन को उपहार दिया जाता हैं। ऐसे में अगर आप भी तोहफा देने का विचार कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ गिफ्ट आईडिया लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 10:13:50

क्या आपको भी परेशान कर रहा हैं भाई दूज पर बहन को क्या दें उपहार, यहां से लें कुछ आईडिया

दिवाली के त्यौहार के दूसरे दिन भाई दूज का त्यौहार आता हैं जो रक्षाबंधन के समान ही विशेष महत्व रखता हैं। यह त्यौहार भाई और बहन के रिश्ते की मजबूती और प्यार को दर्शाता हैं। यह रिश्ता अपनेआप में बेहद अनोखा होता हैं जहां छेड़ना-चिढ़ाना, नोक-झोंक और रूठना-मनाना हैं। भाई दूज पर बहन को उपहार दिया जाता हैं। ऐसे में अगर आप भी तोहफा देने का विचार कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ गिफ्ट आईडिया लेकर आए हैं। आइये जानते हैं इन उपहारों के बारे में।

फुट मसाज

हमें यकीन है कि आपने इसे अपनी बहन को तोहफे के रूप में देने के बारे में नहीं सोचा होगा। लेकिन जरा सोचकर देखिये। कॉलेज या दफ्तर में एक थकान भरे दिन के बाद फुट मसाज कितनी सुकून भरी हो सकती है। हमें यकीन है कि किसी ईयररिंग या ड्रेस के मुकाबले उसे यह तोफा ज्यादा पसंद आएगा। हो सकता है कि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो, लेकिन इसके फायदे भी ज्यादा हैं। और आपकी बहन के चेहरे पर आयी खुशी से ज्यादा कीमती तो और कुछ भी नहीं।

relationship tips,bhai dooj,gift ideas

परफ्यूम

यह एक व्यक्तिगत उपहार है जो आप अपनी बहन को भाई दूज पर दे सकते हो। यदि आपकी बहन को परफ्यूम का शौक है और वो इसका इस्तेमाल करती है तो आप उन्हें ये भी गिफ्ट के रूप में दे सकते है। आज कल बहुत से ब्रांड और फ्रेगरेंट्स में परफ्यूम आसानी से मिल जाते हैं। इसलिए ये एक बजट फ्रेंडली गिफ्ट है। आप उन्हें एक अच्छे से फ्रेग्रेंट वाला परफ्यूम दे सकते है। जो वह रोज इस्तेमाल कर सके। आपको यह ख्याल रखना चाहिए की आपकी बहना को किस तरह की सुगंध पसंद है। और उस पर आधारित परफ्यूम लेना चाहिए। आज कल बहुत ही आकर्षित बोतल में परफ्यूम आता है, जो कोई भी इंसान देख कर ही खुश हो जाता हैं।

फिटनेस और ट्रैकिंग उपकरण

यह बहनों के लिए राखी के बेहतरीन उपहारों में शुमार है। गैजेट्स अब सिर्फ लड़कों के लिए ही नहीं हैं। लड़कियों को भी ये उपकरण बहुत पसंद आते हैं। इससे उनकी जिंदगी आसान और स्वस्थ बन सकती है। इन दिनों काफी फिटनेस पर नजर रखने वाले कई उपकरण बाजार में मोजूद हैं। ये फिटनेस की राह पर आपके सफर पर नजर रखने का काम करते हैं। हृदय गति, संपूर्ण सेहत आदि पर ये पूरी नजर रखते हैं। अगर आपकी बहन को फिटनेस का शौक है, तो वह इस तोहफे को जरूर पसंद करेगी।

relationship tips,bhai dooj,gift ideas

गर्म कपड़े

जाड़े की शुरुआत हो चुकी है इसलिए आप इस भाईदूज रिश्ते की गर्माहट को बरकरार रखते हुए अपनी बहन को वुलन्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। बहन जब-जब उस गर्म कपड़े को पहनेंगी, तब-तब आपके स्नेह भाव को महसूस कर सकेंगी। यदि बहन का पसंदीदा रंग आप जानते हैं तो उस रंग में शॉल, स्वेटर, जैकेट में से कुछ भी ले सकते हैं।

मोबाइल कवर

आज कोई भी अपने मोबाइल के बिना नहीं रह सकता। और सभी अपने मोबाइल को स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं। इसलिए आप यदि अपने बहन के लिए गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं, तो मोबाइल कवर एक अच्छा विकल्प हैं। मोबाइल कवर आप आसानी से किसी भी दुकान से खरीद सकते हैं। और यदि चाहे तो उसे कस्टमाइज करवा सकते हैं। आप कवर अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं। और अपनी बहन को भाई दूज स्पेशल गिफ्ट के तौर पे दे सकते हैं। आप यदि चाहे तो मोबाइल कवर में अपनी बहन का फोटो या तो कोई स्पेशल मैसेज से बनवा सकते हैं। आज सभी मोबाइल के लिए कवर आसानी से मिल जाते हैं।

relationship tips,bhai dooj,gift ideas

ऑर्गेनिक उत्पाद

आजकल इनकी काफी मांग है। और बेशक आपकी बहन भी ऐसे उत्पादों को हासिल कर बहुत खुश होगी। कई ब्रांड ऑर्गेनिक सब्जियों से लेकर मेकअप किट तक मुहैया कराते हैं। आप इनमें से अपनी बहन की जरूरत, पसंद और अपने बजट के हिसाब से चुन सकते हैं। इन उत्पादों में किसी प्रकार के कैमिकल नहीं होते और इस वजह से इनका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता। ऑर्गेनिक उत्पादों में एक लंबी श्रृंखला मौजूद है। इनमें ऑर्गेनिक चाय, कॉस्टमेटिक सेट और यहां तक कि साबुन आदि भी उपलब्ध हैं। इसे अच्छे से पैक करें और आपका काम बन जाएगा। यकीन करें, आपके इस नये और अनोखे आइडिया को आपकी बहन जरूर पसंद करेगी।

गिफ्ट कार्ड

यदि कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि बहन के लिए क्या लिया जाए तो किसी भी शॉपिंग स्टोर से एक सीमित राशि का गिफ्ट कार्ड तैयार करवा लें। बहन अपनी आवश्यकतानुसार कोई भी चीज खरीद सकती हैं और यदि बहन को खास महसूस करवाना है तो समय निकालकर बहन के साथ शॉपिंग पर जाएं। उनकी पसंद- नापसंद का ख्याल करें। ये उन्हें पसंद आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान
दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब