न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगल रहने का मतलब मौजां ही मौजां! ये हैं सिक्के के दोनों पहलू, तय करें क्या सही क्या गलत...

कुछ समय पहले रिलेशनशिप का दौर काफी कम था लेकिन अभी समय के साथ यह काफी सामान्य बात हो गई है इसलिए सिंगल...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 06 Jun 2021 1:47:12

सिंगल रहने का मतलब मौजां ही मौजां! ये हैं सिक्के के दोनों पहलू, तय करें क्या सही क्या गलत...

कुछ समय पहले रिलेशनशिप का दौर काफी कम था लेकिन अभी समय के साथ यह काफी सामान्य बात हो गई है इसलिए सिंगल होना उतना ही ख़ास बन गया है। आप लड़की हों या लड़का, अगर सिंगल हैं तो लोग आपको कुछ अलग नजर से देखते हैं। लोग शादी से बचते हुए नजर आते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो सिंगल रहकर सुखी जीवन बिता सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सिंगल रहने के क्या फायदे हैं।


single,benefits,disadvantages,marriage,trip,career,Happiness,job,expenditure,tension free,relationship article in hindi

फिट रहते हैं

लोगों का मानना है कि सिंगल लोग ज्यादा फिट होते हैं। उन्हें एक्सरसाइज करने का ज्यादा समय मिलता है, वहीं शादीशुदा लोग ज्यादा व्यस्त रहते हैं और अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इंग्लैंड में कुछ साल पहले एक सर्वे में पाया गया था कि शादीशुदा जोड़ों का वजन कुछ ही साल में बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन भूलना नहीं चाहिए कि सिंगल लोग जब बीमार पड़ते हैं तो उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि दोस्त उनकी ज्यादा केयर नहीं कर सकते।


single,benefits,disadvantages,marriage,trip,career,Happiness,job,expenditure,tension free,relationship article in hindi

खुश रहते हैं

शादीशुदा लोगों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि उन्हें पूरे परिवार को साथ लेकर चलना पड़ता है, हर एक की खुशी का ध्यान रखना पड़ता है, सबकी जिम्मेदारियां उठानी पड़ती हैं आदि। जबकि जो सिंगल लोग होते हैं उनका मानना होता है कि उनके ऊपर इस तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है, जिसकी वजह से वो शादीशुदा लोगों के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं। हालांकि, सिंगल लोग खुद को अकेला महसूस करते हैं, जिसकी वजह से वो कई बार दुखी भी हो जाते हैं।


single,benefits,disadvantages,marriage,trip,career,Happiness,job,expenditure,tension free,relationship article in hindi

घूमने जा सकते है

आप कभी भी, कहीं भी घूमने जाने के लिए आजाद हैं। न तो आपको किसी से इजाजत लेने की जरूरत है और न ही प्लान में शामिल करने की। बस अपना बैग पैक कीजिए और निकल जाइए। लेकिन जब भी घूमने जाते हैं तो वो अकेले रह जाते हैं, उनके साथ उनका कोई अपना घूमने के लिए नहीं होता है।


single,benefits,disadvantages,marriage,trip,career,Happiness,job,expenditure,tension free,relationship article in hindi

खर्च कम होता है

सिंगल रहने का एक फायदा यह भी बताया जाता है कि उनका खर्च कम होता है और आमदनी ज्यादा होती है। सिंगल लोगों को कर्ज वगैरह लेने की भी जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कई मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि यह एक गलत धारणा है। सिंगल लोग भी खर्च करते हैं, लेकिन खुद पर। इससे धीरे-धीरे वे स्वार्थी हो जाते हैं और जरूरत पड़ने पर भी किसी पर खर्च करना नहीं चाहते। वहीं, ऐसे मैरिड कपल जिनकी आमदनी कम भी होती है, जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार हो जाते हैं।


single,benefits,disadvantages,marriage,trip,career,Happiness,job,expenditure,tension free,relationship article in hindi

करियर पर ध्यान दे पाते हैं

कहा जाता है कि जो लोग सिंगल होते हैं, वो शादीशुदा लोगों की तुलना में अपने करियर में ज्यादा आगे बढ़ पाते हैं। सिंगल लोगों पर घर, पत्नी या बच्चों की चिंता करने जैसी बातें नहीं होती हैं। ऐसे में वो अपना पूरा फोकस अपने काम पर लगाते हैं, नए चैलेंज लेते हैं और अपने करियर में काफी आगे बढ़ पाते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि शादीशुदा लोग पीछे रह जाते हैं, वो भी अपनी काबिलियत के हिसाब से अपने करियर में आगे बढ़ते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत