न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले लड़कियों को पता होनी चाहिए रिलेशनशिप से जुड़ी ये बातें, हमेशा बनी रहेगी खुशियां

कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो शादी से पहले लड़कियों को पता होने चाहिए। ये आपको बेहतर लाइफ पार्टनर बनाने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 9:30:46

शादी से पहले लड़कियों को पता होनी चाहिए रिलेशनशिप से जुड़ी ये बातें, हमेशा बनी रहेगी खुशियां

शादी के बाद हर किसी की जिंदगी में बदलाव आते हैं और रिलेशनशिप का गणित भी बदल जाता हैं। जहां शादी से पहले लड़कियां अपने पार्टनर को भरपूर समय देती थी, वहीँ शादी के बाद जिम्मेदारियों की वजह से यह पत्नी अपन पति को उतना समय नहीं दे पाती हैं। कई बार यह वजह रिलेशनशिप में दूरियों का कारण बनने लगती हैं। ऐसे में लड़कियों को कुछ बातों को जानना जरूरी है कि शादी के बाद किस तरह अपनी रिलेशनशिप को मैनेज किया जाए। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो शादी से पहले लड़कियों को पता होने चाहिए। ये आपको बेहतर लाइफ पार्टनर बनाने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

before marriage tips,mates and me,relationship tips

हार-जीत की भावना ना रखें

शादी के बाद कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े और मनमुटाव आम होते हैं। लेकिन अगर किसी मनमुटाव में जीत-हार के कारण मतभेद पैदा होते हैं तो रिश्ते में खटाश बढ़ती जाती है। इसलिए हमेशा हार-जीत की भावना से दूर रहें और किसी भी झगड़े को तुरंत खत्म करें।

पति या अन्य किसी की आलोचना से बचें

इस बात का ध्यान रखें ससुराल वालों के सामने किसी की बुराई न करें। जैसे ससुराल में भाभी हों तो उनसे ससुराल पक्ष के किसी रिश्तेदार या सास व ननद की बुराई, या सास के सामने अपने पति की किसी गलती को उजागर करना। खास कर पति-पत्नी के बीच की बातों को ससुराली जनों के सामने न लाएं। हो सकता है कि वह आपके सामने किसी रिश्तेदार की बुराई करे लेकिन आपको तब भी किसी की आलोचना नहीं करनी चाहिए। इससे उनके मन में आपके लिए गलत सोच विकसित हो सकती है।

शादी के बाद भी डेट पर जाएं

कई बार देखा जाता है कि कपल्स समय ना मिल पाने के कारण कहीं आउटिंग या डिनर पर नहीं जा पाते। ऐसा करने से उनकी लव-लाइफ में प्यार कम हो सकता है इसलिए समय मिलने पर हसबैंड के साथ डेट पर भी जाएं। अगर पॉसिबल हो तो समय-समय पर हसबैंड की पसंद का खाना भी बनाएं।

before marriage tips,mates and me,relationship tips

झगड़े से ज्यादा बेहतर है चर्चा करना

हर रिलेशनशिप में लड़ाई झगड़े होते ही रहते हैं। इसका यह मतलब नहीं होता है कि आपको हमेशा लड़ाई ही करनी है। बल्कि आपको यहां समझदारी भी दिखानी चाहिए। झगड़ों की जगह अगर आप अपने पार्टनर से बातचीत कर मामलें को सुलझाएंगे तो ये ज्यादा बेहतर होगा। छोटे-मोटे लड़ाई झगड़े तो होते ही हैं। लेकिन अगर आप समझदार बनकर अपने पार्टनर को सुनेंगे और मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे तो ये बात आपके पार्टनर को बहुत पसंद आएगी। आपका पार्टनर भी जानेगा की आप बहुत समझदार हैं और अपनी समझदारी से किसी भी बात का हल निकाल लेते हैं।

हर सुबह नई सुबह जैसी लगे

गुड मॉर्निंग, गुड नाइट जैसे शब्द शादी के बाद भी आपके रिश्ते में प्यार की मिठास घोल देते हैं। हो सकता है आप दोनों की पिछली रात फाइट हुई हो और अगर आप खुद हसबैंड को सुबह उठते ही गुड मॉर्निंग विश करेंगी तो निश्चित ही सामने वाले का गुस्सा खत्म हो जाएगा। ऑफिस जाते समय बॉय बोलना, हग करना आदि चीजों से रिलेशन में पॉजिटिविटी आती है।

स्वादिष्ट भोजन से जीतें दिल

कहा जाता है कि इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। ये फॉर्मूला ससुराल को इम्प्रैस करने में काफी असरदार साबित हो सकता है। इसीलिए समय-समय पर अपने हाथ की बनी कोई स्पेशल डिश सभी को खिलाना न भूलें।

before marriage tips,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे को स्पेस दें

किसी भी रिश्ते में एक-दूसरे को स्पेस देना जरूरी है। अगर आपके हसबैंड कहीं जॉब करते हैं और अगर आप उन्हें फ्रेंड्स या कलिग्स के साथ बाहर जाने के लिए स्पेस नहीं देंगी तो उन्हें घुटने होने लगेगी। इसलिए हमेशा एक-दूसरे को स्पेस दें।

बच्चों के साथ पति को भी दें अहमियत

कई रिलेशन में देखा जाता है कि शादी के बाद जब बच्चे होते हैं तो लड़की का ध्यान अपने बच्चे की ओर अधिक हो जाता है। लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि हेल्दी रिलेशन के लिए दोनों को बराबर अहमियत देना जरूरी है। इसलिए बच्चे होने के बाद भी पति को उसी तरह अहमियत दें जैसा शादी के पहले देती थीं। बच्चे जैसा देखते हैं, आगे चलकर वे भी वैसा ही करते हैं। इसलिए बच्चे आगे चलकर ऐसा ना करें इसके लिए बच्चे और पति के बीच बैलेंस बनाकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी मैदान में उतरे
बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी मैदान में उतरे
राज्यसभा से विदाई पर प्रियंका चतुर्वेदी का इमोशनल पोस्ट, पीएम मोदी के साथ शेयर की तस्वीर
राज्यसभा से विदाई पर प्रियंका चतुर्वेदी का इमोशनल पोस्ट, पीएम मोदी के साथ शेयर की तस्वीर
'धुरंधर 2' ने तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड, 'बाहुबली 2' के प्रोड्यूसर ने टीम को दी बधाई
'धुरंधर 2' ने तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड, 'बाहुबली 2' के प्रोड्यूसर ने टीम को दी बधाई
चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे, अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा प्रहार
चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे, अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा प्रहार
200MP कैमरे के साथ Oppo का नया धमाका, Samsung-Apple-Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर
200MP कैमरे के साथ Oppo का नया धमाका, Samsung-Apple-Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
44 की उम्र में कोरियन अभिनेता ली सांग-बो का निधन, घर में मिला शव, मौत की वजह पर जांच जारी
44 की उम्र में कोरियन अभिनेता ली सांग-बो का निधन, घर में मिला शव, मौत की वजह पर जांच जारी
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
'धुरंधर 2' ने तोड़ा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड, दूसरे शनिवार की कमाई ने रचा इतिहास
'धुरंधर 2' ने तोड़ा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड, दूसरे शनिवार की कमाई ने रचा इतिहास
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
IPL 2026: RCB ने 202 रन का टारगेट आसानी से किया चेज़, ये 5 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
IPL 2026: RCB ने 202 रन का टारगेट आसानी से किया चेज़, ये 5 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में MI और KKR की जबरदस्त भिड़ंत, जाने कब और कहाँ होगी लाइव स्ट्रीमिंग
IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में MI और KKR की जबरदस्त भिड़ंत, जाने कब और कहाँ होगी लाइव स्ट्रीमिंग
विराट कोहली ने जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दी फ्लाइंग किस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यारा VIDEO
विराट कोहली ने जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दी फ्लाइंग किस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यारा VIDEO