Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑनलाइन डेटिंग के दौरान रहें सतर्क, अक्सर बोले जाते हैं ये झूठ

सोशल मीडिया के इस जमाने में ऑनलाइन डेटिंग का चलन बहुत बढ़ गया हैं जिसमें लड़का-लड़की दुनिया के किसी भी हिस्से से एक-दूसरे से बात करते हैं और इस बातचीत को रिलेशनशिप की ओर ले जाने की कोशिश करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Aug 2022 7:16:01

ऑनलाइन डेटिंग के दौरान रहें सतर्क, अक्सर बोले जाते हैं ये झूठ

सोशल मीडिया के इस जमाने में ऑनलाइन डेटिंग का चलन बहुत बढ़ गया हैं जिसमें लड़का-लड़की दुनिया के किसी भी हिस्से से एक-दूसरे से बात करते हैं और इस बातचीत को रिलेशनशिप की ओर ले जाने की कोशिश करते हैं। हम यह नहीं कहते कि ऑनलाइन डेटिंग गलत हैं, लेकिन यहां आपको थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत होती हैं। खासतौर से सामने वाली की हर बात पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं कर लेना चाहिए। जी हां, कई बार ऐसे मौके आते हैं जब बाद में असलियत सामने आती हैं तो दिल टूटने के मलाल के अलावा और कुछ नहीं बचता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं जो अक्सर ऑनलाइन डेटिंग के दौरान बोले जाते हैं। धोखे से बचने के लिए आपको इन्हें समझने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
cautious during online dating,dating tips,relationship,relationship tips उम्र छिपाना

ऑनलाइन डेटिंग में अक्सर लड़का और लड़की अपनी उम्र छुपाते हैं। कई बार दूसरे लोगों की फोटो डालकर एक-दूसरे को इंप्रेस करने की कोशिश भी करते हैं। ऐसे में फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से वे खुद के लुक्स काफी हद तक अलग दिखाते हैं।

खुद को सबकी पसंद बताना

ऐसे लड़कों को भी डेट ना करें जो ऑनलाइन चैट के दौरान सिर्फ और सिर्फ अपनी ही तारीफ करते जाते हो। ऐसा करने वाले लड़कों से जितना हो सकें दूरी बनाकर रखें। इन बातों से इंप्रेस बिल्कुल ना हो। 90 प्रतिशत लड़कियों को टॉल, डार्क और हैंडसम लड़के पसंद होते हैं और ऐसी बातें टीवी पर भी खूब दिखाई जाती हैं। इन्हीं बातों का फायदा ऐसे लड़के अक्सर लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए करते हैं। इसी तरह लड़कियां भी खूबसूरत और समझदार होना का झूठा दिखावा करके लड़कों को धोखा देती हैं।

परिवार के बारे में झूठ

लड़कियों का झुकाव परिवार के प्रति ज्यादा होता है इसलिए लड़के इसका भरपूर फायदा उठाते हैं। वे ऐसा झूठ बोलते हैं कि लड़की को उसके परिवार से प्यार हो जाएं। ऑनलाइन डेटिंग में लड़के अपनी परेशानी लड़कियों को बताकर उनकी सहानुभूति पाने की कोशिश करते हैं। आगे चलकर इन बातों की मदद से ही वह आपको धोखा दे सकते हैं। इसलिए आंखे बंद करके किसी पर विश्वास ना करें। cautious during online dating,dating tips,relationship,relationship tips इम्प्रेसिव जॉब

डेटिंग साइट पर लड़के हमेशा अपनी नौकरी के बारे में बढ़ा-चढ़ा कर बताते हैं। उन्हें जिस तरह की लड़की तलाश होती है, वह उसी तरह काफी सोच-समझकर नौकरी के बारे में लिखते और बताते हैं। अगर आपका ऑनलाइन डेटिंग पार्टनर भी आपको अपनी जॉब के बारे में बढ़ा-चढ़ा कर बताता है तो आपको सावधान होने की जरूरत है।

अकाउंट में कुछ ही फोटो होना

ऑनलाइन डेटिंग करते समय इस बात का ख्याल रखें कि अगर आपका पार्टनर आपको अपनी कुछ ही चुनिंदा फोटो दिखाता है। अगर आप भी किसी ऐसे ही इंसान से बात कर रहे हैं तो समझ जाइए कि उसकी नीयत में खोट है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology