न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों की ये आदतें दर्शाती हैं कि आप है बुरे पति, लाएं अपने में सुधार

आज इस कड़ी में हम आपको पुरुषों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाती हैं कि आप बुरे पति हैं। तो आइये जानते हैं पुरुषों की इन आदतों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 2:28:50

पुरुषों की ये आदतें दर्शाती हैं कि आप है बुरे पति, लाएं अपने में सुधार

इस 21वीं सदी के जमाने में भी कई पुरुष खुद को महिलाओं से ऊपर मानते हैं और शादी के बाद महिलाओं को वो सम्मान नहीं देते है जिसकी वे हकदार हैं। कई महिलाओं को भी अपने पति से इस बात को लेकर शिकायत रहती हैं। शादी के इस रिश्ते में जरूरी हैं कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे को सम्मान दें। इसके लिए दोनों को ही अपनी ओर से कवायद करनी होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पुरुषों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाती हैं कि आप बुरे पति हैं। तो आइये जानते हैं पुरुषों की इन आदतों के बारे में।

bad habits of men,mates ans me,relationship tips

उन्हें सिर्फ एक काम करने की मशीन समझना

अगर आप रोज दफ्तर जाते हैं तो महिलाएं भी घर में गृहस्थी संभालने का काम करती हैं। ऐसे में उनसे ज्यादा काम कराना कोई बड़ाई वाली बात नहीं है। आजकल तो महिलाएं ऑफिस के साथ-साथ घर-गृहस्थी के काम करती हैं। ऐसे में घर के छोटे-मोटे कामों का भार अगर पति अपने सर ले लें, तो ये पत्नियों के लिए बड़े आराम की बात होगी।

प्यार जताना भूल जाना

दिनभर की भागदौड़ में व्यस्तता के कारण कई बार पति अपनी पत्नियों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। अगर आप व्यस्त हैं तो कम से कम 2 मिनट का वक्त निकाल कर उन्हें हग करें और बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनकी आपके जीवन में कितनी अहमियत है।

बात करने का गलत लहजा

पति-पत्नी एक गाड़ी के दो पहिए होते हैं। दोनों का एक-दूसरे के बगैर रहना मुमकिन नहीं हो सकता। दोनों को एक-दूसरे की जरूरत होती है। कई बार पति काम के तनाव के कारण अपनी पत्नी पर गुस्सा जाहिर कर देते हैं या कई बार ठीक तरीके से बात नहीं करते हैं। ऐसे में आपको बात करते समय विनम्र होने की जरूरत है ताकि उन्हें भावनात्मक ठेस ना पहुंचे। वो आपसे कुछ पल का प्यार चाहती हैं, अगर आप रोज ऐसा करेंगे तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी।

bad habits of men,mates ans me,relationship tips

आलोचना करना

कई बार ऐसा देखा गया है कि दूसरों के सामने पति अपनी पत्नियों की आलोचना करते नजर आते हैं। या कभी-कभी अपने मन-पसंद का खाना ना मिलने पर भी उन्हें तरह-तरह की बातें सुनाते हैं। ऐसा करना गलत है। आपको उन्हें ये बताने की जरूरत है कि उनकी कौन सी बात आपको पसंद नहीं आई। इसके बाद आपको उनके अच्छे कामों की प्रशंसा करने की भी जरूरत है।

रोक-टोक लगाना

शादी के बाद पति अपनी पत्नियों पर तरह-तरह की रोक-टोक लगाते रहते हैं। उन्हें ये समझने की जरूरत है कि जैसे उनकी कुछ इच्छाएं हैं वैसी ही दूसरों की भी हैं। ज्यादा रोक-टोक से पत्नियों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है। उन्हें मर्दों की तरह दोस्त बनाने, घूमने-फिरने की पूरी आजादी होनी चाहिए, ताकि वो अपने जीवन में स्वतंत्र महसूस कर सकें और उन्हें आपका साथ किसी तरह का बंधन महसूस ना हो।

झूठ ना बोलें

अगर आपको लगता है कि आप शादी के बाद किसी और के साथ रिश्ता बनाने की कोशिश करेंगे और आपकी पत्नी इससे अनजान रहेगी तो ये आपकी गलतफहमी है। हर रिश्ते की एक आत्मीयता होती है और झूठ की बुनियाद पर आप कोई रिश्ता खड़ा नहीं कर सकते। इसलिए जरूरी है कि आप रिश्ता निभाते वक्त अपनी पत्नी के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश करें।

ज्यादा उम्मीदें रखना

हर इंसान रिश्ते निभाने के दौरान एक दूसरों से हद से ज्यादा उम्मीद रखने लगता है। हर इंसान के अंदर स्वार्थ स्वाभाविक रूप से मौजूद होता है। किसी से एक हद तक उम्मीद रखना गलत नहीं है। मगर ये भी समझना जरूरी है कि हर इंसान के अंदर अगर कुछ प्रतिभाएं हैं तो दूसरी तरफ कुछ खामियां भी हैं। कोई भी इंसान आपको हर तरह से संतुष्ट नहीं कर सकता। आपको ये समझने की जरूरत है कि आप ज्यादा आकांक्षाएं रखने की बजाए अपने लाइफ पार्टनर से प्यार और आदर का भाव रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर