न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के खाने-पीने की बुरी आदत कर रही हैं परेशान, इस तरह सिखाएं उन्हें सही चीजें

सभी पेरेंट्स बच्चों की सेहत को लेकर फ्रिकमंद रहते हैं और चाहते हैं कि उनका बच्चा पौष्टिक आहार का सेवन करे। लेकिन बच्चों के खानपान की बुरी आदतें आज के समय में हर घर की चिंता का विषय बनती जा रही हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Feb 2023 9:08:20

बच्चों के खाने-पीने की बुरी आदत कर रही हैं परेशान, इस तरह सिखाएं उन्हें सही चीजें

सभी पेरेंट्स बच्चों की सेहत को लेकर फ्रिकमंद रहते हैं और चाहते हैं कि उनका बच्चा पौष्टिक आहार का सेवन करे। लेकिन बच्चों के खानपान की बुरी आदतें आज के समय में हर घर की चिंता का विषय बनती जा रही हैं। किसी बच्चे को उसके खाने में आने वाले सब्जियों के लच्छे पसंद नहीं होते, तो किसी बच्चे को मसाले पसंद नहीं आते। बच्चों के कमियां निकालने की यह वजह भविष्य में उनपर भारी पड़ती हैं। अभिभावक चिंता तो करते हैं पर एक समय के बाद वे चाहकर भी बच्चों की खानपान की आदतें नहीं सुधार पाते। ऐसे में आपको अभी ही उनकी आदत सही करने के लिए प्रयास करने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बच्चों के खाने-पीने की बुरी आदतों को सुधारा जाए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

parental tips,parents,child care tips

बच्चे को खुद से खाने दें

एक बार आपका बच्चा चलना शुरू कर दें यानी करीब 1-डेढ़ साल की उम्र का हो जाए उसके बाद माता-पिता को बच्चे को अपने हाथों से खाना खिलाना बंद कर देना चाहिए। बच्चे में यह आदत विकसित करें कि वह स्वतंत्र होकर खुद से बैठे और खुद से अपना खाना खाए। ऐसा करने से आपका बच्चा न तो खाने में मीन-मेख निकालेगा और ना ही उसे खाना खिलाने में आपको किसी तरह की परेशानी उठानी पड़ेगी। उसकी प्लेट में जो दिया जाएगा वह उसे खाएगा।

सजाकर परोसें बच्चे की थाली

बच्चों की थाली लगाते समय आपको थोड़ा क्रिएटिव और इनोवेटिव होने की जरूरत होती है। बच्चे के खाने की थाली तैयार करते हुए ध्यान रखें कि आप इसे अच्छे से सजाकर परोसें, अलग-अलग कलर्स की डिशेज को इंट्रोड्यूस करें। इससे बच्चे की खाने को लेकर रुचि बढ़ेगी।

parental tips,parents,child care tips

चबाकर खाना सिखाएं

आप बच्चों को खाना अच्छे से चबाकर खाना सिखाएं। कई बच्चे खाना आराम से खाना पसंद करते हैं। ऐसे में जल्दी के चलते कई पेरेंट्स बच्चों को जल्दी-जल्दी खाने को कहते हैं, जो कि बच्चे के सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। कोशिश करें कि खाते समय आप बच्चे के साथ हों और उसको खाना ज्यादा से ज्यादा चबाने को कहें।

बच्चे को न्यूट्रिशन का महत्व समझाएं

बच्चों को न्यूट्रिशन यानी पोषण का महत्व समझाना बेहद मुश्किल काम है लेकिन आप चाहें तो रंगों के जरिए बच्चों को इसका महत्व समझा सकती हैं। बच्चों की अच्छी सेहत बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि वे हर दिन 7 रंग की चीजें खाएं और इस तरह आप रंगों के जरिए उन्हें पोषण का महत्व समझा सकती हैं। किस रंग का हमारे शरीर के लिए क्या महत्व है, इस बारे में बच्चों को बताएं।

साथ में बैठ कर खाएं

बच्चे कई बार अकेले खाना खाने से कतराते हैं। ऐसे में आप जब परिवार के साथ खाने बैठें उसी वक्त बच्चे की भी प्लेट लगाएं और उसे सर्व करें। सभी को खाना खाते देख वो भी खाने के लिए प्रेरित होगा। हां, इस दौरान आप बच्चे की प्लेट पर नजर रखना न भूलें कि वो खाना खा भी रहा है या नहीं।

parental tips,parents,child care tips

खाते समय शांत जगह पर बैठाएं

आप अपने बच्चे को एक जगह शांति से बैठकर खाना खाने की आदत डलवाएं। आजकल ज्यादातर बच्चों को मोबाइल और टीवी की ऐसी लत लग गई है कि वो बिना इन चीजों के खाना खाने से मना करने लगते हैं। लेकिन खाना खाते समय टीवी देखना बच्चों के सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इससे बच्चे खाना ठीक से चबाकर नहीं खाते हैं और उनके मस्तिष्क पर भी बुरा असर पड़ता है। आप बच्चे के लिए एक शांत वातावरण तैयार करें और उसे शांति से खाने को बोलें।

भूख के हिसाब से प्लेट में खाना लेना सिखाएं

माता-पिता अपने बच्चे को जितनी भूख हो, उतना खाना प्लेट में लेना सिखाएं। बच्चे अक्सर प्लेट में खाना भरकर लेने की जिद करते हैं और बाद में खाना छोड़ देते हैं, जिससे खाना बर्बाद होता है। बच्चों को अन्न का सम्मान करना सिखाएं। उनको बोलें कि आप प्लेट में पहले थोड़ा खाना लें, उसे खत्म करें तभी और खाना लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
कांग्रेस को ममता का साथ मिलते ही गिरफ्तार हुए मिलन प्रधान, नंदीग्राम में क्यों गरमाई राजनीति?
कांग्रेस को ममता का साथ मिलते ही गिरफ्तार हुए मिलन प्रधान, नंदीग्राम में क्यों गरमाई राजनीति?
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान, सुरक्षा शर्तों को लेकर पवन खेड़ा ने MP सरकार को घेरा
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान, सुरक्षा शर्तों को लेकर पवन खेड़ा ने MP सरकार को घेरा
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर