न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कियों को आता हैं लड़कों की इन हरकतों पर गुस्सा, बनने से पहले ही बिगड़ सकती हैं बात

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कों की उन आदतों के बारे में जिनपर लड़कियों को बहुत गुस्सा आता हैं। हो सकता है अगर आप इन बातों का ध्यान रखें तो आपका प्रपोजल रिजेक्ट न हो।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Mar 2023 3:30:52

लड़कियों को आता हैं लड़कों की इन हरकतों पर गुस्सा, बनने से पहले ही बिगड़ सकती हैं बात

अक्सर देखने को मिलता हैं कि जब भी कभी लड़कों का किसी लड़की पर दिल आ जाता हैं, तो वे उन्हें इम्प्रेस करने में लग जाते हैं और इसके लिए वे खुद को बेहतर दिखाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में लड़कों को यह जानने की जरूरत हैं कि लड़कियों को उनकी कौनसी बात पसंद नहीं हैं या किन बातों से वे नफरत करती हैं जिनके कारण वे लड़कों को रिजेक्ट कर देती हैं। लड़कों की कई आदतें लड़कियों को बहुत पसंद होती हैं तो कई आदतों से वो बहुत ही नफरत करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कों की उन आदतों के बारे में जिनपर लड़कियों को बहुत गुस्सा आता हैं। हो सकता है अगर आप इन बातों का ध्यान रखें तो आपका प्रपोजल रिजेक्ट न हो।

annoying habits of men,mates and me,relationship tips

ओवर कॉन्फिडेंट रहना

कुछ लड़के ओवर कॉन्फिडेंट होते हैं और वे लड़की को प्रपोज करने से पहले ही अपने मन में ख्याली पुलाव पका लेते हैं, जो बताता है कि वे कॉन्फिडेंट नहीं बल्कि ओवर कॉन्फिडेंट हैं। उनका यही ओवर कॉन्फिडेंट उन्हें ले डूबता है और उनका प्रपोजल रिजेक्ट हो जाता है। क्योंकि जब कोई ओवर कॉन्फिडेंट हो जाता है तो उसके बात करने की स्टाइल से लेकर हाव-भाव तक, सभी बदल जाते हैं। प्रपोज करने से पहले पॉजिटिव सोच रखना सही है लेकिन उस बात को लेकर 100 परसेंट कॉन्फिडेंट हो जाना रिजेक्शन का चांस बढ़ा देता है।

लड़कियों को घूरना
अगर आप किसी लड़की या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं तो उस समय दूसरी लड़कियों को घूरना बंद करें। लड़कों की इस आदत से लड़कियों को सख्त नफरत होती है। इस वजह आपका से ब्रेकअप या फिर कोई रिश्ता शुरु होने से पहले ही खत्म हो सकता है।

नशे की आदत

अगर आप शराब, सिगरेट जैसे नशों के आदी हैं तो भूल जाइए कि लड़की कभी आपको पसंद भी करेगी। लड़कियां ऐसे लड़कों से सख्त नफरत करती हैं। नशा न सिर्फ आपकी ज़िंदगी खराब करता है बल्कि लड़कियों से बातचीत तक की गुंजाइश को खत्म कर देता है। ऐसे में अगर आप किसी भी लड़की के करीब आना चाहते हैं तो इन आदतों को फौरन बदल दीजिए।

झूठ बोलना

लड़कों की सबसे बुरी आदत होती है कि वो हर छोटी बात पर भी झूठ बोलते हैं जबकि लड़कियां उनसे उम्मीद करती हैं कि उनका पार्टनर उनसे हर बात को शेयर करे। अगर आप बात-बात पर झूठ बोलते हैं तो इस वजह से आपका रिश्ता टूट भी सकता है।

annoying habits of men,mates and me,relationship tips

मतलबी होना

लड़कियां ऐसे लड़कों से पूरी तरह से दूर रहती हैं जो बहुत मतलबी होते हैं। जो हर बार सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। लड़कियों को ऐसे लड़कों से खास लगाव होता है जिनमें दया होती है, जो दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे खड़े रहते हैं। स्वार्थी लड़कों को तो वो देखना तक पसंद नहीं करतीं।

डॉमिनेटिंग लड़के


कुछ लड़कों की आदत होती है कि वो अपने पार्टनर पर हावी होने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग चाहते हैं कि वे हमेशा अपने पार्टनर को कंट्रोल करें। अगर आप भी ऐसे हैं तो हम आपको बता दें कि लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं।

लड़की के कंफर्ट का ख्याल न रखना

कुछ लड़के सामने वाली लड़के के कंफर्टेबल हुए बिना ही प्रपोज कर देते हैं जो कि रिजेक्शन का सबसे बड़ा कारण है। अब मानकर चलिए आप किसी लड़की से अभी-अभी मिले हैं, वह आपके साथ कंफर्टेबल भी नहीं है और आप उसे प्रपोज कर देते हैं तो उसे आपका प्रपोजल रिजेक्ट करने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखेगा। इसलिए हमेशा लड़की को कुछ समय तक जानें-पहचानें और उसके कंफर्टेबल होने के बाद ही कोई कदम आगे बढ़ाएं।

बात करने और मिलने के लिए फोर्स करना

अगर कोई लड़की आपकी दोस्त है और आप उसे बार-बार कॉल पर बात करने और मिलने के लिए फोर्स करेंगे तो जाहिर सी बात है, प्रपोजल एक्सेप्ट होने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। क्योंकि लड़की की अपनी भी पर्सनल लाइफ है और अगर आप उसे हमेशा बात करने या मिलने के लिए फोर्स करेंगे तो जाहिर सी बात है, वह आपसे बात करना भी पसंद नहीं करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत