न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कों की इन आदतों को लड़कियां नहीं करती हैं पसंद, बना लेती हैं दूरी

ऐसे में लड़कों को भी समझने की जरूरत हैं कि उनकी ये आदतें उन्हीं को नुकसान पहुंचा रही हैं जिन्हें जल्द बदलने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं लड़कों की कौनसी हैं वो आदतें जिन्हें लड़कियां करती हैं नापसंद...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Apr 2022 2:24:14

लड़कों की इन आदतों को लड़कियां नहीं करती हैं पसंद, बना लेती हैं दूरी

जब भी आप कभी किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो धीरे-धीरे एक-दूसरे के बारे में जान पाते हैं। पार्टनर की खूबियां भी दिखती हैं तो खामियां भी सामने आती हैं। कई बार ये खामियां रिलेशनशिप के लिए घातक साबित होती हैं। आज इस कड़ी में हम लडकियों के पहलू की बात करने जा रहे हैं कि वे लड़कों में किन बातों को नापसंद करती हैं और ये बातें उनमें दिखें तो उनसे दूरी बनाने में ही अपनी भलाई समझती हैं। अगर लड़कों की आदतें अच्छी नहीं है तो शायद ब्रेकअप होने का एक कारण ये भी हो सकता है। ऐसे में लड़कों को भी समझने की जरूरत हैं कि उनकी ये आदतें उन्हीं को नुकसान पहुंचा रही हैं जिन्हें जल्द बदलने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं लड़कों की कौनसी हैं वो आदतें जिन्हें लड़कियां करती हैं नापसंद...

annoying habits of men,mates and me,relationship tips

र्सनल स्पेस न देना

रिलेशनशिप में आने के बाद अक्सर लड़के यह गलत करते हैं। उनका मानना होता है कि उनकी गर्लफ्रेंड दिन भर उनसे ही बात करे। अगर किसी समय वह बिजी है, कॉल या मैसेज का जबाव नहीं दे पा रही है, तो वे तरह-तरह की बातें करने लगते हैं। लड़कों को ये समझना होगा कि उनकी गर्लफ्रेंड की लाइफ में और भी लोग हैं, उसकी अपनी भी लाइफ है। अगर आप उसे पर्सनल स्पेस नहीं देंगे, तो वो अपने आपको बंधा हुआ महसूस करेगी और फिर रिलेशन से बाहर निकलने की कोशिश करने लगेगी।

सिर्फ अपने बारे में सोचना

जब तक आप सिंगल हैं तब तक की बात अलग होती है। मगर जब आप किसी रिलेशनशिप में आ जाते हैं तो आपको अपने पार्टनर का भी बराबर ही ख्याल रखना होता है। ऐसे में अगर आपको रिलेशनशिप में आने के बाद भी सिर्फ अपने बारे में सोचने की आदत है तो इसे तुरंत बदल लें। दरअसल, महिलाओं को ऐसे पुरुष बिल्कुल पसंद नहीं आते जो सिर्फ अपने बारे में सोचते हों।

शक करना

कई लड़के गर्लफ्रेंड का मोबाइल देर तक बिजी होने पर उस पर शक करने लगते हैं। फिर स्क्रीनशॉट भेजने और नंबर भेजने जैसी बातें भी करने लगते हैं। ऐसे में लड़की को लगने लगता है कि अगर उसका पार्टनर ही उस पर शक कर रहा है। ऐसे में तरह-तरह के ख्याल मन में आ सकते हैं और रिलेशन कमजोर होता जाएगा।

annoying habits of men,mates and me,relationship tips

दिखावा करना

लड़कियों को वो लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते जो बात-बात पर शो ऑफ करते हैं। लड़कियों को दिखावा करने वाले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते। इसलिए जब भी आप डेट पर जा रहे हों तो अपना शो ऑफ कहीं साइड कर दीजिए। जैसे हैं वैसे ही रहिए।

छोटी-छोटी बात पर चिल्लाना

मार्केट में या कहीं बाहर आपने कई ऐसे कपल्स देखे होंगे, जिसमें लड़का अपनी गर्लफ्रेंड पर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगता है। वह यह भी नहीं देखता कि वे लोग कहां पर हैं। अगर लड़की को कोई चीज समझ नहीं आ रही है, तो उसे प्यार से भी समझाया जा सकता है। लेकिन अगर लड़के उस पर चिल्लाएंगे तो जाहिर सी बात है, रिलेशन कमजोर हो जाएगा।

जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेना

अगर आप घर के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से पूरा नहीं करते हैं तो आपकी ये आदत आपके रिश्ते पर बुरा प्रभाव सकती है। ऐसे पुरुष जो अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेते हैं वो बिल्कुल भी महिलाओं को पसंद नहीं आते हैं।

annoying habits of men,mates and me,relationship tips

एक्स को लेकर बार-बार ताने मारना

हर किसी का पास्ट होता है, हो सकता है आपका भी हो। अगर आपकी गर्लफ्रेंड की लाइफ में आपसे पहले कोई था और उसने आपको उसके बारे में बताया हुआ है। अब ऐसे में उसे बार-बार ताने मारने से उसे काफी दुख होगा। इसके बाद वह रिलेशन से बाहर निकलने की कोशिश करेगी।

इंटीमेसी के लिए फोर्स करना

पार्टनर या गर्लफ्रेंड के साथ इंटीमेसी के लिए फोर्स करेंगे तो जाहिर सी बात है, रिलेशन में मुश्किल हो सकती है। इस तरह का दबाव डालने से रिलेशन ज्यादा समय नहीं चलेगा। इसलिए कभी भी गर्लफ्रेंड को इस चीज के लिए फोर्स न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता