न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद लड़कियों की ये 5 गलतियां कर सकती हैं मैरिड लाइफ की खुशियों को तबाह

हर लड़की की जिंदगी में शादी का बड़ा महत्व होता हैं जिसके बाद वह एक नए सफ़र पर निकल पड़ती हैं। एक नए परिवार में नई दुनिया शुरू करना कोई आसान काम नहीं हैं जहां हर रिश्ते को महत्व देते हुए साथ लेकर चलना पड़ता हैं; लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि लड़कियां अनजाने में शादी के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 8:58:02

शादी के बाद लड़कियों की ये 5 गलतियां कर सकती हैं मैरिड लाइफ की खुशियों को तबाह

हर लड़की की जिंदगी में शादी का बड़ा महत्व होता हैं जिसके बाद वह एक नए सफ़र पर निकल पड़ती हैं। एक नए परिवार में नई दुनिया शुरू करना कोई आसान काम नहीं हैं जहां हर रिश्ते को महत्व देते हुए साथ लेकर चलना पड़ता हैं; लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि लड़कियां अनजाने में शादी के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जो उनकी मैरिड लाइफ की खुशियों को तबाह करने का काम करती हैं। ये गलतियां छोटी-सी हैं लेकिन आपके रिश्ते पर बहुत बड़ा प्रभाव डालती हैं। तो आइये जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिन्हें लड़कियों को करने से बचना चाहिए...

ये भूल जाना कि पति किसी का बेटा भी है

माना कि जिस लड़के की आपसे शादी हुई है वो आपका पति है और आप भी अपना सबकुछ छोड़कर ससुराल आई हैं, लेकिन ये न भूलें कि वह लड़का किसी का बेटा भी है। वह सबकुछ सिर्फ आपके लिए या आपकी पसंद के हिसाब से करता रहे ये उम्मीद करना ही गलत है। जिन पैरंट्स ने उसे जन्म दिया, उनका भी अपने बेटे से उम्मीदें रखने का पूरा हक है।

marriage,marriage mistakes,married life,relationship,relationship tips

हर बात मायके में बताना

अक्सर लड़कियां ये भूल जाती हैं कि शादी के बाद ससुराल भी उनका घर ही बन चुका है। ऐसे में वहां से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को मायके में शेयर करना अच्छी बात नहीं है। ये न सिर्फ आपके सास-ससुर बल्कि पति के साथ रिश्ते पर भी असर डाल सकता है। आपको एक सीमा खींचनी होगी कि कितनी बात अपने मायके में बतानी है और कितनी नहीं।

पर्सनल स्पेस की सीमा न बनाना

एक ओर जहां आपको ढलना होगा, तो दूसरी ओर आपको अपनी पर्सनल स्पेस को लेकर एक सीमा भी खींचनी होगी। इसमें आपको पति से लेकर घर के हर सदस्य को शामिल करना होगा। पर्सनल स्पेस में किसी का बार-बार घुसना पहले-पहले तो आप बर्दाश्त कर लें, लेकिन समय के साथ ये दखल आपको इतना परेशान कर देगा कि किसी भी दिन आप फूट पड़ेंगी। ऐसे में बेहतर है कि पहले ही सीमा खींच ली जाए।

marriage,marriage mistakes,married life,relationship,relationship tips

खुद को भूल जाना और निर्भरता

शादी के बाद महिलाएं, जो सबसे बड़ी गलती करती हैं वो खुद को भूल जाना और ज्यादा निर्भर होना है। यकीनन मैरिड लाइफ में ढलने के लिए पर्सनैलिटी में कुछ बदलाव लाने पड़ते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप खुद को पूरी तरह बदल दें। आपकी पसंद-नापसंद, सोच, वो चीजें करना जो खुशी दे, खुद के लिए समय निकालना, अपने लिए चीजें प्लान करना, अपने ऊपर पैसे खर्च करना, हेल्थ पर ध्यान देना, हॉबीज को समय देना जैसी चीजों को जिंदा रखें। इसी तरह पति पर ज्यादा निर्भर न हों, नहीं तो एक समय पर ये आपकी इतनी बड़ी कमजोरी बन जाएगा कि अगर आप हसबैंड के बिना कहीं गईं, तो समझ ही नहीं आएगा कि क्या करें और क्या नहीं। ये आपके सेल्फ-कॉन्फिडेंस को बुरी तरह से तोड़कर रख देगा।

पुरानी लाइफस्टाइल कैरी करना

चाहे आप वर्किंग हों या नहीं, लेकिन शादी के बाद आपको अपनी पुरानी लाइफस्टाइल में बदलाव लाना ही होगा। ऐसा नहीं करने पर क्लैश जरूर आते हैं। उदाहरण के लिए अगर शादी से पहले आप हर दिन शाम को ऑफिस के बाद या घर से घूमने जाती थीं, तो इसे शादी के बाद भी करते रहना आपके पति व सास-ससुर से रिश्ते पर असर डाल सकता है। आपको और आपके साथी को मिलकर एक-दूसरे के साथ यूं ढलना होगा कि इस तरह की किसी भी नेगेटिव सिचुएशन से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म