न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी कही गई ये 8 बातें कर सकती हैं गर्लफ्रेंड को नाराज, बोलने से पहले जरूर सोचें

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी भी किसी लड़के को जाने-अनजाने में अपनी गर्लफ्रेंड से नहीं कहनी चाहिए। आइये जानते हैं इन बातोंके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 9:30:53

आपकी कही गई ये 8 बातें कर सकती हैं गर्लफ्रेंड को नाराज, बोलने से पहले जरूर सोचें

कोई भी रिलेशनशिप परफेक्ट नहीं होती हैं और कभी ना कभी दोनों पार्टनर में नोंकझोंक होती ही हैं। ऐसे में रूठना-मनाना चलता ही रहता हैं। कई बार गर्लफ्रेंड को मनाते समय या आम बोलचाल में पुरुष पार्टनर कई बार ऐसी बातें बोल जाते हैं जो उन्हें नाराज कर देती हैं और स्थिति और बिगड़ जाती हैं। यह बिगड़ती हुई स्थिति आपकी रिलेशनशिप के लिए घातक साबित हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी भी किसी लड़के को जाने-अनजाने में अपनी गर्लफ्रेंड से नहीं कहनी चाहिए। आइये जानते हैं इन बातोंके बारे में...

aapki ye baate kar sakti hai girlfriend ko naaraj,mates and me,relationship tips

हर बार के यही नाटक हैं

कुछ रिलेशन में हर छोटी-छोटी बात पर बहस हो जाती है और जल्द ही सुलह भी हो जाती है। अब अगर ऐसे में अगर आप नाराज गर्लफ्रेंड से गुस्से में आकर बोल देते हैं ' तुम्हारे हर बार के यही नाटक हैं' तो वह और भी नाराज हो सकती है। इसलिए कभी भी ऐसी लाइनों का प्रयोग ना करें। उसे प्यार से मनाएं और मनमुटाव के कारणों को दूर करें। अगर आप ऐसा बोलते हैं तो गर्लफ्रेंड को इस बात से काफी ठेस पहुंचेगी।

बेवजह इमोशनल न हुआ करो

लड़कियां पुरुषों से ज्यादा इमोशनल होती हैं। ये उनकी पर्सनलिटी का हिस्सा है। ऐसे में अगर आप उनके भावनात्मक होने को उनकी कमजोरी मान कर ‘बात-बात पर इमोशनल न हुआ करो’ कहेंगे तो गलत करेंगे। गर्लफ्रेंड को लगेगा कि आप उन्हें समझने की कोशिश ही नहीं कर रहे हैं। आप उन्हें बदल देना चाहते हैं।

तुम प्यार के लायक नहीं हो

तुम्हें तो हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करना है, बस। 'तुम प्यार के लायक ही नहीं हो'। कई बार लड़के नाराज गर्लफ्रेंड से इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर जाते हैं। लेकिन इस तरह के शब्दों को करने से पूरी तरह बचना चाहिए। अगर नाराज गर्लफ्रेंड से आप ऐसा कुछ बोल देते हैं तो उसे काफी हर्ट होगा और वो अधिक नाराज हो जाएगी।

सब्जी मंडी में आई हो कि डेट पर

पहली या दूसरी डेट पर ज्यादातर लड़कियां खूब तैयार होकर आती हैं। मगर फिर आगे की डेट्स में उनका असल लुक सामने आने लगता है। हो सकता है वो बिलकुल कैजुएल लुक में ही आपसे मिलने आ जाएं। अब इस समय ‘तैयार होकर मिलने आया करो’ जैसी बातें बिलकुल न कहें। गर्लफ्रेंड को ये लग सकता है कि आप ऊपरी सुंदरता को ही अहमियत देते हैं। वो जैसी हैं आप उन्हें वैसे ही अपना नहीं पाए हैं।

aapki ye baate kar sakti hai girlfriend ko naaraj,mates and me,relationship tips

रहो नाराज, जब मन हो बात कर लेना

कई बार गर्लफ्रेंड चाहती हैं कि आप उन्हें समझें और लड़ाई की असली वजह को पहचानें। लेकिन अगर आप नाराज गर्लफ्रेंड से गुस्से में आकर बोल देते हैं कि 'रहो नाराज, जब मन हो बात कर लेना' तो ये बहुत गलत होगा। ऐसा करने से आपकी गर्लफ्रेंड को लगेगा कि आप उसे समझना ही नहीं चाहते और उसकी नाराजगी की आपकी नजर में कोई कीमत नहीं है इसलिए ऐसी बातें बोलने से बचें।

मैंने तुमसे प्यार करके ही गलती की

'मैंने तुमसे प्यार करके ही गलती की' इस तरह की बातें गर्लफ्रेंड को कभी न बोलें। नाराज नहीं, नॉर्मल में भी कभी इस तरह की बात बोलने से बचें। यह बात गर्लफ्रेंड को सबसे अधिक हर्ट करेगी और आपकी पार्टनर रिलेशन तोड़ने में देरी भी नहीं करेगी।

रोज तुम्हारे पीरियड ही लगे रहते हैं

लड़कियों को पीरियड्स के दौरान कई सारे हार्मोनल बदलाव महसूस होते हैं। इसका असर उनके व्यवहार पर भी खूब दिखता है। मगर हर बात को इन्हीं दिनों से जोड़ कर देखना सही नहीं है। स्टॉप पीएमएसइंग’ या पीरियड का समय है इसलिए ऐसा बोल रही या चिड़चिड़ा रही हो’ जैसी बातें करने से बचें। इससे ऐसा लगता है कि आप सेंसिटिव बिलकुल नहीं है। आप उनकी बात की गहराई समझ ही नहीं रहे हैं।

तुमसे अच्छी मेरी एक्स थी

अगर गर्लफ्रेंड के नाराज होने पर आप उदाहरण या ताना मारकर कहते हैं कि 'तुमसे अच्छी मेरी एक्स थी' तो ऐसा बोलने से बचें। अगर आपने पहले कभी कहा भी हो तो अब इसे कभी ना बोलें। नहीं तो हो सकता कि उसे उस बात की नाराजगी अभी भी हो और वह आपको कहना नहीं चाहती।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती