न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 8 टिप्स की मदद से आपकी अरेंज मैरिज में बढ़ेगा प्यार और भरोसा

लेकिन आप प्रयास करें तो अपनी अरेंज मैरिज को लव मैरिज से भी बेहतर बना सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप एक-दूसरे को पसंद और प्यार करने लग जायेंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 5:04:54

इन 8 टिप्स की मदद से आपकी अरेंज मैरिज में बढ़ेगा प्यार और भरोसा

किसी भी रिलेशनशिप की मजबूती होती हैं दोनों पार्टनर के बीच प्यार और भरोसा होना। अरेंज मैरिज में यह प्यार और भरोसा समय के साथ आता हैं। लेकिन इसके लिए आपको भी एफर्ट दिखाने की जरूरत होती हैं। कहा जाता हैं कि लव मैरिज में दोनों पार्टनर एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। लेकिन आप प्रयास करें तो अपनी अरेंज मैरिज को लव मैरिज से भी बेहतर बना सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप एक-दूसरे को पसंद और प्यार करने लग जायेंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips for happy married life,mates and me,relationship tips

अपने रिश्ते को थोड़ा समय दें
जैसे भी इंसान आपको मिले हैं अब आपको उनकी कदर और वैल्यू करनी शुरू कर देनी चाहिए। अपने रिश्ते को थोड़ा समय देना चाहिए। समय के साथ साथ आप दोनों ही अच्छी तरह एक दूसरे को जानने लग जायेंगे।

साथ में थोड़ा फन करें
एक दूसरे के साथ समय बिताना शुरू करें। इस समय में कुछ फन एक्टिविटी करें। आपके बॉन्ड को मजबूत होना चाहिए । इसे मजबूत बनाने के लिए आप दोनों को ही प्रयास करने चाहिए । अगर आप इस प्रकार कीमती समय एक दूसरे को जानने पहचानने में लगाते हैं तो आपका बॉन्ड मजबूत होने में कम समय लगेगा।

उनकी आंखों में देखें

अगर आप अपना प्यार उनके लिए और उनका अपने लिए बढ़ाना चाहती हैं तो आपको दिन में कम से कम एक बार तो उनकी आंखों में जरूर देखना चाहिए। यह एकदम से नहीं होगा लेकिन एक दिन जरूर होगा ।इसलिए इस बात पर भी आपको अपने रिश्ते को समय देना बहुत आवश्यक होता है।

उनकी कभी कभी तारीफ करें
कभी कभार जब वह नई शर्ट या कोई नया लुक अपनाते हैं तो आपको वह कैसे लग रहे हैं यह उन्हें जरूर बताना चाहिए। एक रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कॉम्प्लीमेंट का होना भी बहुत आवश्यक होता है। इसलिए आप दोनों को ही एक दूसरे की तारीफ करते रहना चाहिए।

tips for happy married life,mates and me,relationship tips

उनको बदलने की कोशिश न करें
अगर आपने शादी से पहले कुछ और सोचा था,आपको किसी और टाइप का पति मिला है तो उन्हें बदलने की कोशिश न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपके बीच में तनाव उत्पन्न हो सकता है। हर चीज को आपके अनुसार होने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए आपको रिश्ते को थोड़ा समय देना चाहिए। जैसे जैसे आप एक दूसरे को जानेंगे वैसे ही आप एक दूसरे के अनुसार चलेंगे।

एक दूसरे की रिस्पेक्ट करें

एक दूसरे की रिस्पेक्ट करना और उनकी भावनाओं की कद्र करना भी एक रिश्ते के अंदर बहुत आवश्यक होता है। जैसे जैसे आप दोनों एक दूसरे को अधिक गहनता से जानेंगे तो उनकी रिस्पेक्ट भी आपको पूरे दिल से करनी होगी।

उनमें अपना विश्वास दिखाएं

उन्हें यह जरूर महसूस करवाएं कि आप उन पर बहुत अधिक विश्वास करती हैं। आपको इस रिश्ते में और उनके प्यार में भी पूरा भरोसा है। यह फैक्टर भी एक अच्छे और हेल्दी रिश्ते के लिए बहुत आवश्यक होता है।

उन्हें दिखाएं कि आप उनकी चिंता करती है

अगर आप एक दूसरे के लिए प्यार डेवलप करना चाहती हैं तो उनकी केयर करें।जो चीजें उनके दिल को खुश करती हैं उन्हें वह चीज ऑफर करें। यह छोटे छोटे प्रयास आपके रिश्ते को अधिक मजबूत होने में मदद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत