न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कियों की ये 8 गलतियां कर सकती हैं आपकी शादी को बर्बाद, रखें इन बातों का ध्यान

ये आदतें धीरे-धीरे आपकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी को ग्रहण लगा देती हैं। तो आइये जानते हैं लड़कियों की उन गलतियों के बारे में जो उनकी शादी को बर्बाद कर सकती हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Mar 2022 2:01:15

लड़कियों की ये 8 गलतियां कर सकती हैं आपकी शादी को बर्बाद, रखें इन बातों का ध्यान

शादी के बाद हर किसी की जिंदगी में बदलाव देखने को मिलते हैं और लोगों को अपने जीवन में भी बदलाव लाने की जरूरत होती हैं ताकि रिश्ते को संभाला जा सके और वैवाहिक जीवन को सुखी बनाया जा सके। शादी के बाद लड़कियां अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ससुराल और शादीशुदा जिंदगी को सही से चलाने की कोशिश करती हैं लेकिन देखा जाता हैं कि इस दौरान लड़कियां अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जो उनके रिश्ते के लिए घातक होती हैं और इसे बर्बाद भी कर सकती हैं। ये आदतें धीरे-धीरे आपकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी को ग्रहण लगा देती हैं। तो आइये जानते हैं लड़कियों की उन गलतियों के बारे में जो उनकी शादी को बर्बाद कर सकती हैं...

mistakes of girls can ruin their married life,mates and me,relationship tips

पैसे खर्च करने के मामले में नादानी

एक कहावत है कि जितनी चादर हो, उतना ही पैर पसारना चाहिए। हर पत्नी को चाहिए कि अपने घर की कमाई को ध्यान में रखकर खर्च करे और बजट बनाए। आप अगर पैसों के मामले में समझदार नहीं हैं तो यह आपको बाद में महंगा पड़ सकता है। लगातार लग्जीरियस चीजों की कमी की शिकायत करते रहना अच्छी बात नहीं है। अगर आपके पति कर्ज में डूबेंगे तो इससे उन पर तनाव बढ़ेगा और ऐसी स्थिति में आपसे भी मनमुटाव हो सकता है। हो सकता है कि आप महीनों से जिस बैग को खरीदना चाह रही हों, वो ना खरीद पाएं लेकिन आपके पति इस बात की मन ही मन तारीफ जरूर करेंगे कि आप उनका सम्मान करती हैं और वह जो कुछ आपको उपलब्ध कराते हैं, उसी में आप खुश हैं। इससे एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान दोनों बढ़ता है।

हर बात मायके में बताना

अक्सर लड़कियां ये भूल जाती हैं कि शादी के बाद ससुराल भी उनका घर ही बन चुका है। ऐसे में वहां से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को मायके में शेयर करना अच्छी बात नहीं है। ये न सिर्फ आपके सास-ससुर बल्कि पति के साथ रिश्ते पर भी असर डाल सकता है। आपको एक सीमा खींचनी होगी कि कितनी बात अपने मायके में बतानी है और कितनी नहीं।

पुरानी लाइफस्टाइल कैरी करना

चाहे आप वर्किंग हों या नहीं, लेकिन शादी के बाद आपको अपनी पुरानी लाइफस्टाइल में बदलाव लाना ही होगा। ऐसा नहीं करने पर क्लैश जरूर आते हैं। उदाहरण के लिए अगर शादी से पहले आप हर दिन शाम को ऑफिस के बाद या घर से घूमने जाती थीं, तो इसे शादी के बाद भी करते रहना आपके पति व सास-ससुर से रिश्ते पर असर डाल सकता है। आपको और आपके साथी को मिलकर एक-दूसरे के साथ यूं ढलना होगा कि इस तरह की किसी भी नेगेटिव सिचुएशन से बचा जा सके।

mistakes of girls can ruin their married life,mates and me,relationship tips

हमेशा दूसरी चीजों को अपनी प्राथमिकता में रखना

जब आपके सामने आपके बच्चे, मां, दोस्त या करियर आता है तो आप अपने पति को दरकिनार कर देती हैं और उन्हें यह एहसास कराती हैं कि उनकी कोई खास अहमियत आपकी लाइफ में नहीं है। सोचिए कि हर रोज, कई सालों तक आपको लगातार यह जताते रहे तो आपको कैसा लगेगा? यकीनन आपकी भावनाओं और आपके आत्मविश्वास को ठेस पहुंचेगी। आजकल कई कपल्स के तलाक की एक वजह यह भी होती है कि वे एक-दूसरे की देखभाल नहीं करते हैं और एक-दूसरे को बिल्कुल अहमियत नहीं देते हैं। ऐसी गलती अनजाने में भी ना करें।

पर्सनल स्पेस की सीमा न बनाना

एक ओर जहां आपको ढलना होगा, तो दूसरी ओर आपको अपनी पर्सनल स्पेस को लेकर एक सीमा भी खींचनी होगी। इसमें आपको पति से लेकर घर के हर सदस्य को शामिल करना होगा। पर्सनल स्पेस में किसी का बार-बार घुसना पहले-पहले तो आप बर्दाश्त कर लें, लेकिन समय के साथ ये दखल आपको इतना परेशान कर देगा कि किसी भी दिन आप फूट पड़ेंगी। ऐसे में बेहतर है कि पहले ही सीमा खींच ली जाए।

खुद को भूल जाना और निर्भरता

शादी के बाद महिलाएं, जो सबसे बड़ी गलती करती हैं वो खुद को भूल जाना और ज्यादा निर्भर होना है। यकीनन मैरिड लाइफ में ढलने के लिए पर्सनैलिटी में कुछ बदलाव लाने पड़ते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप खुद को पूरी तरह बदल दें। आपकी पसंद-नापसंद, सोच, वो चीजें करना जो खुशी दे, खुद के लिए समय निकालना, अपने लिए चीजें प्लान करना, अपने ऊपर पैसे खर्च करना, हेल्थ पर ध्यान देना, हॉबीज को समय देना जैसी चीजों को जिंदा रखें। इसी तरह पति पर ज्यादा निर्भर न हों, नहीं तो एक समय पर ये आपकी इतनी बड़ी कमजोरी बन जाएगा कि अगर आप हसबैंड के बिना कहीं गईं, तो समझ ही नहीं आएगा कि क्या करें और क्या नहीं। ये आपके सेल्फ-कॉन्फिडेंस को बुरी तरह से तोड़कर रख देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती