न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति का दिल जीत लेंगे आपके ये 8 कॉम्पलीमेंट्स, और मजबूत होगा आपका रिश्ता

आज के समय में पुरुष वह सभी जिम्मेदारी उठा रहे हैं जो सिर्फ एक महिला की मानी जाती थी। आपके कुछ कॉम्पलीमेंट्स आपके पति को स्पेशल फील करवाएंगे और आपके रिश्ते को मजबूती मिलेगी। तो आइये जानते हैं किस तरह से दें अपने पति को कॉम्पलीमेंट्स...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 3:57:24

पति का दिल जीत लेंगे आपके ये 8 कॉम्पलीमेंट्स, और मजबूत होगा आपका रिश्ता

इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसे अपनी तारीफ सुनना पसंद ना हो। हांलाकि लोग तारीफ ना हो तो भी अपनी जिम्मेदारी तो निभाते है ही। लेकिन थोड़ी तारीफ मिल जाए तो उस काम को और लगन से करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता हैं पतियों के साथ जिन्हें अपनी तारीफ कम ही सुनने को मिलती हैं क्योंकि औरतें कॉम्पलीमेंट्स देने में थोड़ी कंजूस होती हैं। लेकिन ऐसा मत कीजिए क्योंकि आज के समय में पुरुष वह सभी जिम्मेदारी उठा रहे हैं जो सिर्फ एक महिला की मानी जाती थी। आपके कुछ कॉम्पलीमेंट्स आपके पति को स्पेशल फील करवाएंगे और आपके रिश्ते को मजबूती मिलेगी। तो आइये जानते हैं किस तरह से दें अपने पति को कॉम्पलीमेंट्स...

compliments to win the heart of your husband,mates and me,relationship tips

आई फील पॉजिटिव विद यू

बताइए अपने पार्टनर को कि जब आप उनके साथ होती हैं तो आपके अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी रहती है। आपको किसी बात का डर नहीं रहता। आप उनसे बोलिए कि आई फील वेरी पॉजिटिव विद यू। आप बताएं उन्हें कि आपकी जिंदगी में उनका आना आपके लिए कितना अच्छा है और आप इस बात के लिए खुद को कितना लकी मानती हैं। इस बात को आप उन्हें समय-समय पर जताती रहेंगी तो आपके पार्टनर भी आपसे बहुत खुश रहेंगे।

मुझे तुम पर विश्वास है

हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो न केवल उसे बेहतर बनने के लिए प्रेरित करे बल्कि उस पर उसको भरोसा भी हो। खासकर पुरूषों के साथ ऐसा ही है। वह तब सबसे ज्यादा खुश हो जाते हैं, जब उनकी साथी उन्हें बताती है कि चाहें कुछ भी हो जाए उसका भरोसा आप पर से कभी कम होने वाला नहीं है। मर्दों को अच्छा लगता है कि उनकी पार्टनर उनसे कहे कि वह उसके साथ जितनी खुश है, उतना वह पहले कभी नहीं थी। उन्हें बताएं कि उसके साथ बिताया हुआ हर पल उसके लिए कितना खास होता है।

रोमांस की तारीफ़

जब आप अपने पार्टनर को बताएंगी कि उनका छूना आपके लिए कितना मैटर करता है तो यकीन मानिए उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। अपने पति को बताएं कि रोमांस करते वक्त वह जितने एक्सपेरिमेंट करते हैं, वे सब आपको बहुत पसंद आते हैं। उन्हें इस बात का एहसास कराएं कि वह दुनिया के सबसे रोमांटिक इंसान हैं और इसलिए आप उनकी दीवानी हैं। बस फिर देखिएगा, उनका रोमांस उसी दिन से दोगुना हो जाएगा। वैसे भी कम ही महिलाएं अपने पार्टनर से इस फीलिंग को शेयर करती हैं।

compliments to win the heart of your husband,mates and me,relationship tips

तुम जीनियस हो

आज के समय में लगभग हर मर्द चाहता है कि उसकी महिला मित्र या उसकी पार्टनर न केवल उसकी समझदारी को सराहे बल्कि समय-समय पर अच्छी सलाह भी मांगे। हालांकि, बहुत कम जोड़ों के बीच ऐसी साझेदारी देखी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियां खुद को किसी से कम नहीं समझती हैं। उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने अपने साथी से सलाह मांग ली, तो उनकी इमेज खराब हो जाएगी। हालांकि, वह नहीं जानती कि इन्हीं छोटी-छोटी बातों से वह न केवल अपने साथी को खुश कर सकती हैं बल्कि उन्हें एक-दूसरे के पास आने का मौका भी मिलेगा।

तुम बहुत हॉट हो

यकीनन जब आपके मुंह से पति यह कॉम्प्लिमेंट सुनेंगे, तो एक बार फिर से नॉटी-हॉटी हरकतें करने लगेंगे। गुड लुक्स की तारीफ को लड़के बहुत नॉर्मली लेते हैं, लेकिन अपनी पत्नी के मुंह से यह शब्द उनके अंदर रोमांस की भावना जगा देते हैं। उन्हें भी यह जानना अच्छा लगता है कि उनका साथी सौंदर्य की दृष्टि से उन्हें किस तरह पसंद करता है। अब चाहे इसमें उनकी बाहें-हाथ, आंखें, जांघें या निजी अंग ही शामिल क्यों न हों। वह भी अपने साथी की नजर से खुद अच्छा दिखाने की कोशिश करते हैं।

योर वे ऑफ ट्रीटिंग मी इस़ वेरी गुड

जब आप अपने पार्टनर से अपने या अपने पति से बताएंगी कि उनका आपके साथ बिहेवियर कुछ अलग है। आप उनके व्यवहार को कितना पसंद करती हैं तो सच मानिए आप का रिलेशनशिप बॉन्ड मजबूत होगा। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि चाहे बात लड़की की हो या फिर किसी लड़के की आदर और सम्मान हर किसी को अच्छा लगता है। हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसकी इज्जत करे। लड़कों में यह भावना ज्यादा देखने को मिलती है। हर मर्द की इच्छा होती है कि चार लोगों के बीच में उसकी साथी उसे न केवल रिस्पेक्ट से बुलाए बल्कि उसको पूरा सम्मान भी दे।

compliments to win the heart of your husband,mates and me,relationship tips

यू आर अ गुड शेफ

कभी कभार अपने पति/ पार्टनर को भी किचन में जाने का मौका दें। एक बार उनकी बनाई हुई डिश को ट्राई कीजिए। आपको सिर्फ ट्राई ही नहीं करना आपको उनकी मेहनत की सच्ची उपलब्धि भी देना है। आप उन्हें बताइए कि वह कितने अच्छे कुक हैं और आप वीक में एक बार उनके हाथ से बनी कोई डिश खाना चाहती हैं। कॉम्पलीमेंट्स देंगी कि यू आर अ गुड शेफ आप का रिलेशनशिप बॉन्ड मजबूत होगा।

तुम्हारे बिना मैं कुछ नहीं

लड़कों को अच्छा लगता है जब कोई लड़की कहती है कि वह उनकी मदद और सलाह के बिना अपना कोई काम पूरा नहीं कर पाती। लड़कों के लिए यह बहुत बड़ी बात होती है कि कोई खास शख्स उनके बिना नहीं जी पाता। अपने पति को बताएं कि उनके बिना आपकी जिंदगी कभी इतनी खूबसूरत नहीं हो पाती और न ही आप कोई काम कर पातीं। बदलते वक्त के साथ महिला और पुरुष की भूमिकाएं भी बदल रही है ऐसे में आप यदि अपने पुरुष साथी को एक अच्छा पिता एक अच्छा बेटा यह एक अच्छा पार्टनर बताएंगी यकीन मानिए उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती