न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी गर्लफ्रेंड में होती हैं ये 7 खूबियां, आप भी बनना चाहती हैं तो अपनाए इन्हें

हर किसी की जिंदगी में प्यार भरे ऐसे पल जरूर आते हैं जहां आप अपने से ज्यादा किसी ओर के लिए फिक्रमंद रहने लगते हैं जिसे रिलेशनशिप का नाम दिया जाता हैं। रिलेशनशिप के इस रिश्ते में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड दोनों की वफादारी ही रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Aug 2022 7:24:33

अच्छी गर्लफ्रेंड में होती हैं ये 7 खूबियां, आप भी बनना चाहती हैं तो अपनाए इन्हें

हर किसी की जिंदगी में प्यार भरे ऐसे पल जरूर आते हैं जहां आप अपने से ज्यादा किसी ओर के लिए फिक्रमंद रहने लगते हैं जिसे रिलेशनशिप का नाम दिया जाता हैं। रिलेशनशिप के इस रिश्ते में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड दोनों की वफादारी ही रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती हैं। यूं तो कोई भी परफेक्ट नहीं होता लेकिन आप अपने पार्टनर को लेकर चाहते हैं कि उनमें कुछ खास खूबियां हो। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं लड़कियों की उन खूबियों के बारे में जो लड़के तलाशते हैं और उन्हें अच्छी गर्लफ्रेंड बनाती हैं। इनकी मदद से आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के साथ-साथ एक बेहतरीन गर्लफ्रेंड बन सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

good girlfriend,relationship,girlfriend

अपना अतीत ना छुपाने वाली

हर किसी का अपना अतीत होता है, लेकिन रिलेशनशिप में आने के बाद अक्सर हर कोई इस गलती को करता है कि वह अपने अतीत के बारे में अपने पार्टनर को नहीं बताता है, लेकिन अगर आप एक बेस्ट गर्लफ्रेंड बनना चाहती हैं तो ऐसे में अपने पार्टनर को अपने अतीत के बारे में पहले ही बता दें।

आत्मनिर्भर होना

जो लड़कियां आत्मनिर्भर होती हैं, वे जल्दी ही किसी के भी दिल पर राज कर लेती हैं। लड़कों को ऐसी लड़कियां बहुत पसंद होती है ताकि उन्हे उनसे हर काम के लिए दस बार कहना न पड़ें। रिलेशनशिप में ऐसी लड़कियां, समझदारी से काम लेती है और बेवकूफी भरे काम नहीं करती हैं।

प्यार का अहसास कारवाने वाली


भले ही आप उनसे कितना ही प्यार क्यों ना करती हो, जब तक आप उसका अहसास उन्हें नहीं करवाएंगी तब तक उन्हें आपके प्यार का अहसास नहीं हो पाएगा। इसलिए आप उन्हें रोज आई लव यू कहना ना भूलें। आपके यह तीन शब्द कहने से उनके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाएगी।

good girlfriend,relationship,girlfriend

सर्पोट और सम्मान देने वाली

आपका बॉयफ्रेंड आपसे यह अपेक्षा रखता है कि आप उन्हें अटेंशन दें और उनके साथ समय बिताएं। इसी के साथ आप अच्छे बुरे समय में उनका साथ दें, और उनका सर्पोट करें। आदमी को गर्व महसूस होता है अगर उसकी पार्टनर या गर्लफ्रैंड उसे सम्मान दें और उसे उसी रूप में प्यार दें। जो लड़की कभी अपने पार्टनर को नीचा न दिखाएं और दूसरों के सामने उसे उच्च दर्जा दें, वह अक्सर पुरूषों के दिल पर राज कर लेती है।

सरप्राइज प्लान करें

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अक्सर ऐसा होता है कि कपल्स एक दूसरे को समय देना भूल जाते हैं। इसी कारण से उनका रिश्ता बोरिंग होने लगता है और दोनों ही रिश्ते से उब जाते हैं। अगर आप अपनी लव लाइफ को बोरिंग नहीं बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग और हटकर कर सकती हैं। आप उनके लिए सरप्राइज प्लान कर सकती है या उनके साथ डिनर पर जा सकती हैं।

पर्सनल स्पेस देने वाली

लड़के हमेशा यह ख्वाहिश रखते हैं कि उन्हें ऐसी गर्लफ्रेंड मिले जो दोस्तों के साथ उनके नाइटआउट्स पर ऐतराज न करे। ज्यादातर लड़कियों को लड़कों के इस तरह के प्लान्स से चिढ़ होती है। हालांकि इसकी वजह यह है कि उनको लगता है कि लड़के उनसे ज्यादा महत्व अपने दोस्तों को दे रहे हैं।

भरोसा करना सीखें

एक रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर ही टिकी होती है। अगर आप एक दूसरे पर भरोसा करते हैं तो आपका यह रिश्ता बहुत आगे जाएगा, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो रिश्ते को टूटने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आपका बॉयफ्रेंड अगर किसी लड़की से बात करता है तो ऐसे में जलन होना तो स्वाभाविक है, लेकिन ऐसे में उनपर शक करना उतना ही गलत है। शक करने से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है, इसलिए उनपर भरोसा करना सीखें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत