न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं आते हैं इन 7 आदतों वाले लड़के, दिखते ही बनाने लगती हैं दूरियां

ऐसे में आज हम आपको लड़कों की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं आती है और ये आदतें दिखाई देते ही वो दूरी बनाने लगती हैं। तो आइये जानते लड़कों की उन बुरी आदतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 1:34:30

लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं आते हैं इन 7 आदतों वाले लड़के, दिखते ही बनाने लगती हैं दूरियां

अक्सर देखा जाता हैं कि लड़के खुद को आकर्षक और प्रजेंटेबल दिखाने के लिए अच्छे से तैयार होते हैं और लड़कियों को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं। हांलाकि कई लड़कियां आपके लुक को देखकर नजदीकियां बढ़ा सकती है लेकिन आपकी आदतों को जानने के बाद फिर से दूर जा सकती हैं। जी हां, शक्ल से ज्यादा जरूरी सीरत होती हैं। ऐसे में आज हम आपको लड़कों की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं आती है और ये आदतें दिखाई देते ही वो दूरी बनाने लगती हैं। तो आइये जानते लड़कों की उन बुरी आदतों के बारे में...

कंट्रोल करने वाले लड़के

ऐसे लोग अपने आस-पास हर चीज को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। आप जो भी करते हैं, कहते हैं यहां तक कि आप जो भी सोचते हैं वो सब कुछ ये अपने हिसाब से चाहते हैं। अगर आपने इनसे अलग कोई राय रख दी तो ये नाराज हो जाते हैं और आपको मनाने की कोशिश में लग जाते हैं कि वो सही हैं और आप गलत। रिलेशनशिप में ऐसे लोग अपने पार्टनर को बिल्कुल स्पेस नहीं देते हैं। ऐसे लड़कों से लड़कियां बहुत दूर भागती हैं।

annoying habits of boys girls dont like,mates and me,relationship tips

हमेशा खुद की तारीफ करने वाले लड़के

लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं जो सिर्फ अपने बारे में ही बात करते हों। इन्हें आत्ममुग्ध भी कहा जा सकता है। ये सामने वाले को बोलने का मौका भी नहीं देते हैं। इन्हें हर वक्त बस अपने बारे में बाद करना और अपने ही बारे में सुनना अच्छा लगता है। इन्हें ये जानने में कोई दिलचस्पी नहीं रहती है कि सामने वाले की जिंदगी में क्या चल रहा है। बिना रिस्पॉन्स का इंतजार किए ये लगातार बोलते रहते हैं और लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।

झूठ बोलने वाले लड़के

कुछ लड़कों को बहुत ज्यादा झूठ बोलने की आदत होती है। अपनी एक गलती छिपाने के लिए वो कई सारे झूठ बोलते हैं। ऐसे लोग धोखा देने में सबसे आगे होते हैं। रिश्ते में ऐसे लोग भरोसे के काबिल नहीं होते हैं। इसकी हर बात पर अपने आप ही शक होता है। लड़कियां ऐसे लड़कों के साथ ज्यादा वक्त तक लंबे रिलेशनशिप में नहीं रहती हैं।

तारीफ ना करने वाले

लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं जो किसी भी सफलता पर लड़कियों की तारीफ ना करते हों और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित ना करते हों। ये लोग अपने पार्टनर की भावनाओं का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखते हैं ना ही उनके विचारों का सम्मान करते हैं। ऐसे लोगों को प्यार करना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है।

annoying habits of boys girls dont like,mates and me,relationship tips

दूसरों से जलने और गॉसिप करने वाले

ऐसे लड़के ना तो अपने आप से जल्दी खुश होते हैं और ना दूसरों की खुशी में। इन लोगों में जलन की भावना भी बहुत ज्यादा होती है। ये जिस रिश्ते में होते हैं उसमें भी जहर घोलने का काम करते हैं। अपने आसपास के लोगों से कभी भी खुश नहीं होते है। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी जज कर लेते हैं और अपना फैसला सुना देते हैं। अपनी जलन को ये गॉसिप के जरिए बाहर निकालते हैं और लड़कियां ऐसे लड़कों से नफरत करती हैं।

हमेशा दुखड़ा रोने वाले लड़के

ऐसे लोग जिनके साथ होते हैं उनकी जिंदगी से भी रौनक खत्म कर देते हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों से बहुत चिढ़ती हैं। ऐसे लड़कों के पास हर समय किसी ना किसी बात का रोना होता है। स्वभाव से ये लोग नकारात्मक और बहुत इमोशनल होते हैं। ये किसी भी बात का जल्दी नजरअंदाज नहीं कर पाते हैं। रिलेशनशिप में ये हमेशा नेगेटिव चीजों पर गौर करते हैं और पार्टनर को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।

हर बात पर ड्रामा करने वाले लड़के

कुछ लड़कों को अपने आसपास हमेशा बखेड़ा करने की आदत होती है। एक समस्या हल होते ही वो कोई दूसरी समस्या लेकर आ जाते हैं। वो सामने वाले से सहानुभूति और मदद चाहते हैं लेकिन उनकी दी सलाह नहीं मानते हैं। ऐसे लोगों को चीजें ठीक करने की बजाय शिकायत करते रहने में संतुष्टि मिलती है। रिलेशनशिप में भी ये अपनी हरकतों से खुद को ज्यादा खास दिखाने की कोशिश करते है। लड़कियों को ऐसे लड़के नहीं भाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर