न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्लफ्रेंड से कही ये 6 बातें डाल सकती हैं रिश्ते में दरार, तो बोले जरा संभलकर

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्लफ्रेंड से कभी नहीं कहनी चाहिए। इन्हें जानें और हमेशा जो भी बोले थोड़ा संभलकर बोले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 4:41:44

गर्लफ्रेंड से कही ये 6 बातें डाल सकती हैं रिश्ते में दरार, तो बोले जरा संभलकर

रिलेशनशिप में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड दोनों ही अपना आत्मसम्मान चाहते हैं तभी यह रिलेशनशिप मजबूत हो पाती हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद कई चीजें हैं जिनकी मदद से रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता हैं। लेकिन इसी के साथ ही आपको यह भी जानने की जरूरत हैं कि किन बातों से आपकी गर्लफ्रेंड नाराज हो सकती हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि गर्लफ्रेंड से हुई मामूली नोंकझोंक में बॉयफ्रेंड अनजाने में कुछ ऐसी बातें बोल जाते हैं जो उनके दिल को लग जाती हैं और रिश्ते में दरार का कारण बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्लफ्रेंड से कभी नहीं कहनी चाहिए। इन्हें जानें और हमेशा जो भी बोले थोड़ा संभलकर बोले।

6 things not be said to your girlfriend,mates and me,relationship tips

कमियां गिनाते रहना

हर इंसान में कमी होती हैं, दुनिया में कोई भी इंसान ऐसा नहीं हुआ जिसमें कोई कमी न हो। जाहिर सी बात है आपके साथ-साथ आपकी गर्लफ्रेंड में भी कुछ कमियां होंगी, लेकिन अगर आप बार-बार उन कमियों को गिनाएंगे तो निश्चित ही वो हर्ट होंगी। सामने वाली की कमी को प्यार से समझाना अलग होता है और उस गलती पर बार-बार टोकना अलग होता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस बात को लड़की सहन नहीं कर पाएगी और उसे लगेगा कि वो आपके लायक नहीं है तो वो रिलेशन तोड़ भी सकती है।

तुम्हारा वजन बढ़ गया है

गर्लफ्रेंड अक्सर चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनकी तारीफ करे और कॉम्प्लीमेंट दे। लड़कियां अपनी हेल्थ और फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। लेकिन कई बार गलत लाइफस्टाइल एवं मेडिकल कंडिशन के कारण उनका वजन बढ़ सकता है। वहीं अगर आप उनसे उनके वजन बढ़ने को लेकर कॉमेंट करेंगे या मजाक उड़ाएंगे तो निश्चित ही वे हर्ट होंगी। अगर आप उन्हें उनके बढ़ते हुए वजन के बारे में अवगत कराना चाहते हैं तो अच्छे से बात करें और उनकी हेल्थ पर बात करें, न कि मजाक में बोलें या फिर उन पर कॉमेंट करें।

फैमिली मेंबर्स का मजाक उड़ाना

ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच मजाक मस्ती चलती रहती है, जिससे रिलेशन हेल्दी बना रहता है। लेकिन वहीं मजाक-मजाक में आप लड़की की फैमिली का मजाक उड़ाएंगे या फिर कुछ गलत शब्द बोल देंगे, तो गर्लफ्रेंड की नाराजगी से आपको कोई नहीं बचा सकता। इसलिए कोशिश करें कि कभी भी सामने वाली की फैमिली के बारे में कुछ गलत न बोलें और न ही मजाक उड़ाएं।

6 things not be said to your girlfriend,mates and me,relationship tips

स्क्रीनशॉट भेजने को कहना

‘स्क्रीनशॉट भेजना’ आज के समय में यह सबसे अधिक बोली जाने वाली लाइन है। जब गर्लफ्रेंड का फोन बिजी आता है, तो कई ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से स्क्रीनशॉट भेजने को कहते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो सावधान होने की जरूरत है। लड़की की भी अपनी पर्सनल लाइफ है, उसके भी फ्रेंड्स हैं, फैमिली है जिनसे वो बात कर सकती है। उसका मोबाइल बिजी होने पर अगर आप उसे बार-बार स्क्रीनशॉट भेजने का बोलेंगे तो उसे लगेगा कि आपको उस पर विश्वास नहीं है और इससे रिलेशन टूट सकता है।

एक्स से तुलना

लड़के अक्सर यह गलती करते ही हैं। वे कभी न कभी अपनी गर्लफ्रेंड की एक्स से तुलना कर ही देते हैं। भले ही आप मजाक में कर रहे हों, लेकिन इस बात से आपकी पार्टनर को काफी तकलीफ पहुंचती है। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें कि कभी भी गर्लफ्रेंड की तुलना एक्स से न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो रिलेशन को टूटने से कोई नहीं बचा सकता।

हर बात पर रोक-टोक करना

ऐसा मत करो, वहां मत जाओ, उसके साथ मत जाओ, ऐसी ड्रेस मत पहनो, ऐसे कई तरह से कई ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को हर बात पर रोक टोक करते हैं। ऐसा करने से लड़की को लगेगा कि आप उसे पर्सनल स्पेस नहीं दे रहे हैं और उसकी लाइफ पर काबू कर रहे हैं। ऐसे में गर्लफ्रेंड अपनी आपको बंधा महसूस करेगी और रिलेशन को तोड़ भी सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर