न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में फूट का कारण बनती हैं ये 5 गलतियां, जानें औए लाएं सुधार

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिलेशनशिप में फूट का कारण बनती हैं। इन बातों को जानकर आपको अपने में सुधार लाने की जरूरत हैं ताकि रिलेशनशिप को टूटने से बचाया जा सके। तो अओये जानते हैं इन बातों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Feb 2022 3:08:42

रिलेशनशिप में फूट का कारण बनती हैं ये 5 गलतियां, जानें औए लाएं सुधार

रिलेशनशिप की मजबूती आपसी प्यार और भरोसे पर टिकी होती हैं। हांलाकि रिलेशनशिप नोकझोंक से भरी होती हैं जिसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। कई बार ऐसी स्थिति बनती हैं की रिलेशनशिप की फूट बढ़ते हुए ब्रेकअप तक पहुंच जाती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि रिलेशनशिप के सही से संभाला जाए और ऐसी किसी बात को बीच में आने दिया जाए जो इसके लिए खतरा बने। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिलेशनशिप में फूट का कारण बनती हैं। इन बातों को जानकर आपको अपने में सुधार लाने की जरूरत हैं ताकि रिलेशनशिप को टूटने से बचाया जा सके। तो अओये जानते हैं इन बातों के बारे में...

relationship mistakes made in relationship,mates and me,relationship tips

हमेशा सिंगल जैसा व्यवहार करना

रिश्तों में आजादी का होना बहुत जरूरी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप रिलेशनशिप में रहते हुए भी वैसे ही रहें जैसे आप सिंगल होने पर रहते थे। रिश्ते में आने के बाद सिंगल रहना आगे चलकर मुश्किलें पैदा कर सकता है। रिलेशनशिप में आने के बाद पार्टनर के लिए वक्त न निकाल पाना अक्सर रिश्तों के टूटने का कारण बनता है।

हमेशा डर से घिरे रहना

रिश्तों में कई बार ऐसा होता है कि आपका अनुभव अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर रिश्ते में ऐसा ही हो। इसलिए कभी भी नए रिश्ते में पुराने रिश्तों का डर लेकर आगे नहीं बढ़ना चाहिए। डर में रहने के कारण अक्सर आप कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनके कारण बात ब्रेकअप तक पहुंच सकती है। इसलिए रिलेशनशिप में डर में रहने के बजाय आपको अपने दिल की बात पार्टनर से जरूर करनी चाहिए।

relationship mistakes made in relationship,mates and me,relationship tips

पुरानी बातों को दोहराना

कई बार लोग पुरानी बातों में ऐसे उलझ जाते हैं जिसके कारण रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाते हैं। गड़े मुर्दे उखाड़ने से बात नहीं बनती है। कई बार रिश्ते में ऐसा होता है कि लोग पुरानी बातों को लेकर बार-बार पार्टनर को शर्मिंदा महसूस कराने की कोशिश करते हैं। आपको रिश्ते में ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।

पार्टनर को समय न देना

सिंगल रहते हुए आप कैसे भी रहें उसको लेकर कोई जवाब मांगने वाला नहीं होता है। लेकिन जब आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर को समय देना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपने पार्टनर से ज्यादा अन्य लोगों के साथ व्यस्त रहते हैं तो इसकी वजह से रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। इसलिए हमेशा आपको रिश्ते में रहते हुए टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए।

हर बात पर बहस

हर बात पर बहस करना कई बार इतना आगे बढ़ जाता है जिसकी वजह से रिशत टूटने के कगार पर आ जाते हैं। रिश्ते में हर बात पर बहस या किसी बात पर आपसी सहमती न होने पर दूसरे विकल्प की तलाश करनी चाहिए। ऐसा करने के बजाय अगर आप बात-बात पर बहस करते हैं तो इसके कारण रिश्ते ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत