न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मर्दों की सेक्स लाइफ से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें, जो हर महिला को जाननी चाहिए!

जानिए मर्दों की सेक्स लाइफ से जुड़ी 5 अहम बातें जो हर महिला को अपने पुरुष पार्टनर के बारे में जाननी चाहिए, ताकि दोनों के बीच शारीरिक संबंध मजबूत और स्वस्थ बने रहें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 1:01:35

मर्दों की सेक्स लाइफ से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें, जो हर महिला को जाननी चाहिए!

एक सफल और मजबूत रिश्ते के लिए केवल इमोशनल जुड़ाव ही नहीं, बल्कि शारीरिक संबंध भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे की शारीरिक जरूरतों को समझते हैं और सहयोग करते हैं, तो रिश्ता और भी गहरा होता है। हालांकि, सेक्सुअल हेल्थ के बारे में अक्सर कम बात की जाती है, खासकर लड़कों की सेक्सुअल हेल्थ पर बहुत कम जानकारी मिलती है। एक-दूसरे की शारीरिक जरूरतों और व्यवहार को बेहतर समझने के लिए महिलाओं को उनके पुरुष पार्टनर की सेक्सुअल हेल्थ के बारे में कुछ खास बातें जाननी चाहिए। आइए, जानते हैं ऐसी कुछ दिलचस्प जानकारी, जो आपकी फिजिकल लाइफ को बेहतर बना सकती है।

1. जरूरी नहीं हर वक्त मूड में रहें आपके पार्टनर

बहुत सी महिलाएं मानती हैं कि उनके पुरुष पार्टनर हमेशा सेक्स के लिए तैयार रहते हैं। अगर कभी वो सेक्स के लिए मना कर देते हैं, तो महिलाएं सोचने लगती हैं कि शायद अब उनके पार्टनर का उन में इंटरेस्ट कम हो गया है। लेकिन इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जैसे मूड, तबियत या किसी अन्य कारण से। इसलिए इस मानसिकता से बचें कि पुरुष हमेशा सेक्स के लिए तैयार रहते हैं।

2. मानसिक तनाव से भी असर पड़ता है उनकी परफॉर्मेंस पर

अगर कभी आपके पार्टनर सेक्स में उतना रुचि नहीं दिखा रहे हैं या उनकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ा है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वो आपसे बोर हो गए हैं। मानसिक तनाव, ऑफिस की टेंशन, इमोशनल बैगेज जैसी चीजें उनकी परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में आपको गलत सोच से बचने की जरूरत है और उनके मानसिक दबाव को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

3. हर पुरुष खुलकर नहीं कर पाता दिल की बात

कई बार हमें लगता है कि पुरुष अपनी सेक्सुअल डिजायर्स के बारे में खुलकर बात करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि हर पुरुष ऐसा नहीं करता। वो अपनी इच्छाओं को डर और झिझक के कारण सामने नहीं रखते। अगर आपके पार्टनर में यह झिझक है, तो आप उन्हें कंफर्टेबल महसूस कराकर उनके दिल की बात सुन सकती हैं।

4. अपने शरीर और लुक्स को लेकर पुरुष भी होते हैं इनसिक्योर

जैसे महिलाएं अपनी बॉडी और लुक्स को लेकर इनसिक्योर रहती हैं, वैसे ही पुरुषों में भी यह समस्या हो सकती है। खासतौर से अपने साइज, स्टैमिना और लुक्स को लेकर वे भी कई बार हीन भावना महसूस करते हैं। एडल्ट फिल्मों के कारण पुरुषों में ऐसी इनसिक्योरिटी आ सकती है। ऐसे में, आपके सपोर्ट और बिना जज किए हुए एटिट्यूड से वो खुद को कंफर्टेबल महसूस कर सकते हैं।

5. मर्दों में भी होते हैं मूड स्विंग्स

जैसे महिलाओं में हार्मोनल बदलाव के कारण मूड स्विंग्स होते हैं, वैसे ही पुरुषों में भी मूड स्विंग्स हो सकते हैं। दरअसल, पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ता-घटता रहता है, जो उनके मूड को प्रभावित करता है। इससे कभी-कभी वे इमोशनली डाउन फील कर सकते हैं या उनका एनर्जी लेवल गिर सकता है। ऐसे समय में, आपका समर्थन और प्यार उन्हें राहत दे सकता है और यह दिखा सकता है कि आप अभी भी उनकी परवाह करती हैं।

इस प्रकार, महिलाओं को इन महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि वे अपने पार्टनर के साथ एक स्वस्थ और मजबूत शारीरिक संबंध बना सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत