न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद की जिंदगी में होता है दिन-रात का अंतर, ये 10 बदलाव आना नेचुरल, देखें...

शादी हमारी ज़िंदगी में ढेरों बदलाव लेकर आती है। अगर आप उन बदलावों को खुले दिल से स्वीकार करना चाहेंगे तो आपकी ज़िंदगी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 15 May 2021 5:17:35

शादी के बाद की जिंदगी में होता है दिन-रात का अंतर, ये 10 बदलाव आना नेचुरल, देखें...

शादी हमारी ज़िंदगी में ढेरों बदलाव लेकर आती है। अगर आप उन बदलावों को खुले दिल से स्वीकार करना चाहेंगे तो आपकी ज़िंदगी गुलज़ार हो जाएगी। आप ऐसा कर सकें, इसलिए हम उन 10 बदलावों की सूची बना रहे हैं, जो आपके और अपने जीवनसाथी की लाइफ़ में होने जा रहे हैं।

couple life,marriage,marriage couple,husband,wife,husband wife,family,relationship article in hindi

- शादी के बाद, पहले की तुलना में आप दोनों खुली और गरमागरम बहस का स्वाद पहले की तुलना में अधिक उठा सकेंगे। यह बहस कभी-कभी गरमा-गरम से तीखी भी हो सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आप दोनों अब एक ही छत के नीचे रह रहे हैं। ऐसे में कोई समस्या आने पर उसे इग्नोर नहीं कर सकते। जब समस्या को सुलझाने जाएंगे तो बहस तो होगी ही।

- शादी के बाद आप दोनों एक-दूसरे के प्रति अधिक सहज हो जाएंगे। पहले जिन चीज़ों को लेकर पहले शर्मिंदगी महसूस होती थी, अब वे रोज़ की बात हो जाएंगी। जैसे पेट की गैस, टायलेट में समय बिताना, ब्रशिंग के समय अजीबोग़रीब आवाज़ें करना आदि।

couple life,marriage,marriage couple,husband,wife,husband wife,family,relationship article in hindi

- आपका रिश्ता पहले भले ही प्यार की जगह वासना से चल रहा था, पर शादी के बाद प्यार की एंट्री होगी। वासना का खुमार उतरने के बाद आपको प्यार का महत्व पता चलेगा।

- एक समय के बाद आपको लगेगा कि आपको और आपके जीवनसाथी को रिश्ते को चलाने के लिए अधिक मेहनत करने की ज़रूरत होगी। आपने जितना सोचा होगा, रिश्ता चलाना उतना भी आसान नहीं होगा। पर आप दोनों समझदारी दिखाएंगे तो रिश्ता चलाने का फ़ॉर्मूला खोज निकालेंगे।

couple life,marriage,marriage couple,husband,wife,husband wife,family,relationship article in hindi

- आपकी प्राथमिकताएं बदल जाएंगी। पहले भले ही दोस्त और ऑफ़िस आपकी प्राथमिकता हुआ करते थे, पर शादी के बाद जीवनसाथी सही मायने में हमारी प्रायोरिटी बन जाते हैं। ऐसा होना अच्छा भी लगता है, पर कभी-कभी अपनी ज़िंदगी में आए बदलाव से चिढ़ भी होती है। पर यही तो शादीशुदा ज़िंदगी की ख़ासियत है। कुछ भी हो जाए, हंसते-हंसते रास्ते काटने के बारे में सोचना होगा।

- एक बात और आपको जल्दी ही समझ आ जाएगी, दूर रहकर जो व्यक्ति आकर्षण की मूर्ति लगता है, कभी-कभी साथ रहते-रहते उसका उल्टा भी हो सकता है। आपने जितना समझा था, ज़िंदगी उतनी भी आसान और हसीन नहीं है। पर कुछ ही समय में आप समझ जाएंगे कि पार्टनर की ख़ूबियां ही नहीं, उसकी ख़ामियों को भी स्वीकार करना होता है। और जब आप ऐसा करने लगते हैं, ज़िंदगी सचमुच हसीन हो जाती है।

couple life,marriage,marriage couple,husband,wife,husband wife,family,relationship article in hindi

- शादी के बाद आपको ज़िम्मेदारियों का एहसास होगा। उन ज़िम्मेदारियों को निभाने के लिए अपनी पहले की रूटीन और आदतों में काफ़ी बदलाव करने होंगे। आप समय के साथ ज़िम्मेदार बनेंगे और ज़िम्मेदारियां साझा करना भी सीख जाएंगे।

- आप छोटी-छोटी बातों का महत्व समझना शुरू कर देंगे। आप दोनों को समझ आने लगेगा कि थैंक यू, प्लीज़ जैसे छोटे शब्दों के महत्व कितने बड़े होते हैं। पार्टनर की तारीफ़ करने की कला भी जल्द ही आप दोनों समझ जाएंगे।

couple life,marriage,marriage couple,husband,wife,husband wife,family,relationship article in hindi

- इस बात की भी संभावना है कि जो चीज़ें पहले आप दोनों को मज़ेदार लगती थीं, जिन्हें करते हुए आपको अच्छा लगता था, अब बोरिंग हो रही हैं। ऐसे में आप दोनों की ज़िम्मेदारी हो जाती है कि रूटीन के कामों को कैसे एक्साइटिंग बनाया जाए। आप दोनों एक्सपेरिमेंट्स करते हैं और अपनी ज़िंदगी में स्पार्क को लौटाने की कोशिश करते हैं।

- आपका परिवार बड़ा हो जाएगा। पहले जहां आप दोनों को अपने-अपने परिवारों का ही ख़्याल रखना पड़ता था, अब दोनों परिवारों के लोग आपके अपने बन गए हैं। दोनों को ही संभालना होगा। कई बार कुछ ग़लतफ़हमियां, ऊंच-नीच हो जाएंगी, उन्हें समझना और संभालना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर