न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WBSSC : इस राज्य में शिक्षक के 35726 पदों पर होगी नियुक्ति, इस दिन से कर पाएंगे आवेदन

वेस्ट बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने सरकारी सहायता प्राप्त/प्रायोजित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 May 2025 6:16:24

WBSSC : इस राज्य में शिक्षक के 35726 पदों पर होगी नियुक्ति, इस दिन से कर पाएंगे आवेदन

वेस्ट बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने सरकारी सहायता प्राप्त/प्रायोजित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में सहायक शिक्षकों (कक्षा 9-10/माध्यमिक और कक्षा 11-12/उच्च माध्यमिक) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 35726 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी। लास्ट डेट 14 जुलाई है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 14 जुलाई निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। इसके साथ ही NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed. या चार वर्षीय B.A.Ed/B.Sc.Ed डिग्री होनी जरूरी है। कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंक के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। B.Ed. या B.A.Ed/B.Sc.Ed की डिग्री होना अनिवार्य है, जो NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान की होनी चाहिए।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी गई है। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और विकलांग (PH) अभ्यर्थियों को 8 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और PH वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को चयन के लिए कुछ चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा, फिर शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन और आखिर में मौखिक साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और बंगाली दोनों में होंगे। भाषा विषयों के लिए संबंधित भाषा में पेपर होगा, जबकि संस्कृत के लिए बंगाली में।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटwestbengalssc.comपर जाएं।
- अब WBSSC Teachers Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- फॉर्म की पीडीएफ सेव करें और उसका प्रिंट निकालें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?