वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट के 194 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 10 मई से जारी है। लास्ट डेट 25 मई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट
vmmc-sjh.mohfw.gov.inपर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब ज्यादा दिन नहीं बचे इसलिए कैंडिडेट बिना कोई देर किए बगैर फटाफट एप्लाई कर दें।
ये है शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसके अलावा FMG उम्मीदवारों के लिए FMGE सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आयु सीमा जारी नहीं की गई है।
ये है आवेदन शुल्कजनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है यानी वे नि:शुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
ऐसे होगा चयनउम्मीदवारों को नौकरी हासिल करने के लिए कुछ चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले उनका रिटन एग्जाम होगा। इसके बाद स्क्रीनिंग टेस्ट पर खरा उतरना है। फिर मेरिट बेसिस पर चयन किया जाएगा। सैलरी पर नजर डालें तो यह 56100 रुपए प्रति माह है।
ऐसे करें आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट
vmmc-sjh.mohfw.gov.inपर जाएं।
- 'ऑनलाइन एप्लिकेशन' पर क्लिक करें।
- पदों पर आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रखें।