न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSSSC : इन 1002 पदों के लिए आमंत्रित किए गए हैं आवेदन, जानें कब से कब तक भरे जाएंगे फॉर्म

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Feb 2024 5:24:21

UPSSSC : इन 1002 पदों के लिए आमंत्रित किए गए हैं आवेदन, जानें कब से कब तक भरे जाएंगे फॉर्म

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 12 फरवरी से 3 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में बदलाव करने की लास्ट डेट 11 मार्च है।

ये है पोस्ट डिटेल

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1002 रिक्तियों (UPSSSC 2024 recruitment for 1002 posts) को भरना है। कुल पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 448, अनुसूचित जाति 291, अनुसूचित जनजाति 37, अन्य पिछड़ा वर्ग 126 और ईडब्ल्यूएस के लिए 100 पद आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक पद पर भर्ती के लिए यूपी से विज्ञान (जीव विज्ञान या गणित) के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से इसके समकक्ष पास होने वाले पात्र होंगे। इसके साथ ही आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड से पंजीकृत किसी मान्यता प्राप्त संस्था से भेषजिक में डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदन के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आरक्षण का लाभ केवल यूपी के निवासियों को ही मिलेगा।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए आवेदकों को 25 रुपए का शुल्क देना होगा।

मिलेगा इतना वेतन

सिलेबस और परीक्षा योजना बाद में अलग से जारी की जाएगी। चयनितों को लेवल-5 का वेतनमान ( न्यूनतम 29200 रुपए प्रति माह वेतनमान अधिकतम 92300 रुपए प्रति माह) मिलेगा। इसके साथ में कई प्रकार के भत्ते भी मिलेंगे।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में 3 चरण लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। इनमें परफोरमेंस के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटupsssc.gov.inपर जाएं।
- मेन पेज पर 'लाइव विज्ञापन' सेक्शन पर क्लिक करें।
- फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक के पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अब भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?