न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSSSC : PET 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, कैंडिडेट्स इस दिन तक कर सकते हैं एप्लाई

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 May 2025 6:47:10

UPSSSC : PET 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, कैंडिडेट्स इस दिन तक कर सकते हैं एप्लाई

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 14 मई से जारी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 17 जून तक एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद रजिस्टर्ड कैंडिडेट 26 जून तक ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन भी कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोरकार्ड तीन साल के लिए वैध रहता है। अभ्यर्थी इस दौरान आयोग की ओर से निकाली जाने वाली विभिन्न ग्रुप ‘सी’वेकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस साल 30 लाख युवा पीईटी परीक्षा दे सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

यूपीएसएसएससी पीईटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 185 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी श्रेणी के लिए यह राशि 95 रुपए और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपए तय की गई है। फीस ऑनलाइन मोड में जमा कर सकते हैं।

ये है परीक्षा पैटर्न

पीईटी परीक्षा में आब्जेक्टिव टाइप के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। समय 2 घंटे का होगा। प्रत्येक सही उत्तर एक अंक का होता है और हर गलत जवाब के लिए 1/4 अंक काटा जाएगा। आयोग एग्जाम शेड्यूल बाद में जारी करेगा। परीक्षा में सफल कैंडिडेट राजस्व लेखपाल, वन रक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, कृषि सहायक, कनिष्ठ सहायक, लेखाकार और लेखा परीक्षक, आईटीआई प्रशिक्षक और सर्वेक्षक सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए पीईटी 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब फोन नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- डिटेल दर्ज कर फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करें और सबमिट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?