न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSSSC ने कस ली है इन 709 पदों पर भर्ती के लिए कमर, उम्मीदवार इस दिन से करें एप्लाई

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 5:28:35

UPSSSC ने कस ली है इन 709 पदों पर भर्ती के लिए कमर, उम्मीदवार इस दिन से करें एप्लाई

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। भर्ती की योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 20 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2023 है, जबकि आवेदन पत्र में बदलाव करने की लास्ट डेट 17 अक्टूबर है। कुल 709 रिक्तियों को भरने के लिए वन एवं वन्य जीव विभाग की तरफ से यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इनमें वन रक्षक के 693 और वन्यजीव रक्षक के 16 पद शामिल हैं। मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2022) के आधार पर की जाएगी।

ये है आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड होना चाहिए।

ये है शारीरिक योग्यता

पुरुष ऊंचाई : 168 सेमी.
एसटी के लिए : 160 सेमी.
महिला ऊंचाई : 150 सेमी.
एसटी के लिए : 82 सेमी.

दौड़

पुरुष : 10 किलो वजन के साथ 4 घंटे में 25 किलोमीटर
महिला : 4 घंटे में 14 किलोमीटर

ये है एप्लीकेशन फीस

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीएच (दिव्यांग) सभी वर्गों के कैंडिडेट्स के लिए 25 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है। भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकता है या ई चालान के माध्यम से भी परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

ये है वेतनमान

वन एवं वन्य जीव विभाग के तहत चयनित वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे 1900 मैट्रिक्स लेवल 2 के मुताबिक 5200 से 20200 रुपए तक वेतन मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?