न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC : भर्ती अभियान के तहत भरे जाएंगे 84 पद, उम्मीदवार इस दिन तक भर सकते हैं आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 May 2025 6:03:01

UPSC : भर्ती अभियान के तहत भरे जाएंगे 84 पद, उम्मीदवार इस दिन तक भर सकते हैं आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 84 पद भरे जाएंगे, जिनमें असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर, ट्रेनिंग ऑफिसर सहित अन्य पद शामिल हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 29 मई तक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 मई से जारी है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास बीई या बीटेक, एमई या एमटेक जैसी इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक योग्यता भी स्वीकार्य है। न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष है, लेकिन विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा में भिन्नता हो सकती है।

ये है आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपए का भुगतान करना होगा। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बेंचमार्क विकलांगता वाले अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

सबसे पहले उच्च शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव या भर्ती परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें न्यूनतम योग्यता अंक यूआर/ईडब्ल्यूएस के लिए 50, ओबीसी के लिए 45 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 40 (100 में से) निर्धारित हैं। आवश्यक हुआ तो परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है, जिसमें साक्षात्कार और परीक्षा का वेटेज क्रमशः 75:25 रहेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.inपर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध ‘भर्ती- ऑनलाइन भर्ती आवेदन’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- इच्छित पद के लिए आवेदन फॉर्म खोलें, सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी