न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपीएससी ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल, अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल लॉन्च किया है। यह नया सिस्टम परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया को सरल, तेज और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। आयोग ने जानकारी दी है कि यह नया पोर्टल चार प्रमुख भागों में विभाजित है, जो होमपेज पर अलग-अलग कार्ड्स के रूप में प्रदर्शित होंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 May 2025 8:59:44

यूपीएससी ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल, अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल लॉन्च किया है। यह नया सिस्टम परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया को सरल, तेज और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। आयोग ने जानकारी दी है कि यह नया पोर्टल चार प्रमुख भागों में विभाजित है, जो होमपेज पर अलग-अलग कार्ड्स के रूप में प्रदर्शित होंगे।

इन चार भागों में अकाउंट क्रिएशन, यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन, और कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म जैसे सामान्य मॉड्यूल शामिल हैं, जिन्हें उम्मीदवार कभी भी भर सकते हैं। चौथा भाग केवल परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए है, जो उम्मीदवार अधिसूचना के समयावधि के भीतर भरेंगे।

यूपीएससी ने बताया कि इस नई प्रणाली से अभ्यर्थियों को बार-बार वही जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह न सिर्फ समय की बचत करेगा, बल्कि अंतिम समय की भीड़ और गलतियों को भी रोकेगा।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुराना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अब मान्य नहीं रहेगा और सभी अभ्यर्थियों को नए पोर्टल पर जाकर फिर से पंजीकरण करना होगा। पोर्टल का लिंक https://upsconline.nic.in है।

आयोग ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी यूनिवर्सल एप्लीकेशन प्रोसेस में आधार कार्ड को ID दस्तावेज के रूप में अपलोड करें, जिससे उनके विवरण का सत्यापन सुगमता से किया जा सके और यह सभी परीक्षाओं के लिए स्थायी रिकॉर्ड बन जाए।

नए पोर्टल के माध्यम से सीडीएस परीक्षा-II, 2025 और एनडीए और एनए-II, 2025 के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिनकी अधिसूचना 28 मई को जारी की गई है।

अभ्यर्थियों ने जताई खुशी

दिल्ली विश्वविद्यालय के पीएचडी स्कॉलर आशुतोष सिंह ने कहा, "यूपीएससी का यह कदम काफी सराहनीय है, इससे छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।"

वहीं अभ्यर्थी आदर्श झा ने कहा, "अब बार-बार वही दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। इससे गलतियों की संभावना भी कम होगी और समय की भी बचत होगी।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?