न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC : संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के लिए फॉर्म भरने शुरू, 827 पदों पर होंगी नियुक्तियां

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2024 के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Apr 2024 5:59:55

UPSC : संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के लिए फॉर्म भरने शुरू, 827 पदों पर होंगी नियुक्तियां

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2024 के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को भी आज 10 अप्रैल से ही शुरू कर दिया गया है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। जो योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के अनुसार इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक एप्लाई कर दें।

ये है पोस्ट डिटेल

यह भर्ती अभियान संगठन में 827 पदों को भरेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर उप-कैडर में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड : 163 पद
रेलवे में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी : 450 पद
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर : 14 पद
दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II : 200 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

जो लोग एमबीबीएस की अंतिम लिखित परीक्षा के लिखित और व्यावहारिक भाग में उत्तीर्ण हुए हैं वे पात्र हैं। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2024 को 32 वर्ष नहीं होनी चाहिए यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1992 से पहले नहीं होना चाहिए। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 200 रुपए है। इसका भुगतान आप किसी भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में नकद जमा करके या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/RuPay क्रेडिट/डेबिट कार्ड/UPI भुगतान के माध्यम से कर सकते हैं। महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों को भुगतान से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा इस परीक्षा की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी। यह लिखित परीक्षा 500 अंकों की होगी और इसमें दो पेपर होंगे। दोनों ही पेपर में 250 अंकों के 120 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। हर गलत जवाब पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.inपर जाएं।
- इसके बाद एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको OTR पर पंजीकरण करना होगा और आवेदन पत्र पूरा करना होगा।
- उम्मीदवार अब ‘लॉग इन करें’ और 'नवीनतम अधिसूचना' पर जाएं।
- इसके बाद वांछनीय परीक्षा के लिए आवेदन करें।
- आखिरी में अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?