न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPESSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों के लिए फिर से मांगे गए आवेदन, शुरू हुई प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC/UPHESC) ने बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती के लिए फिर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 May 2025 6:18:33

UPESSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों के लिए फिर से मांगे गए आवेदन, शुरू हुई प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC/UPHESC) ने बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती पहले साल 2022 में निकाली गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब दोबारा जारी की गई है। आयोग ने आदेश का पालन करते हुए संशोधित विज्ञापन प्रकाशित किया है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइटupessc.up.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 23 मई को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के लिए लास्ट डेट 13 जून है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास 31 अगस्त 2022 तक राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के अनुसार मान्य शैक्षिक योग्यता है। इसका मतलब है कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति है जो पहले की अंतिम तिथि तक आवश्यक योग्यता पूरी कर चुके थे। उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र अंतिम तिथि 62 वर्ष होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2000 रुपए का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (SC) और अनसूचित जनजाति (ST) के लिए यह राशि 1000 रुपए तय की गई है। अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। सैलरी पर नजर डालें तो 15600-39100 रुपए तक ग्रेड वेतन 6000 के मुताबिक प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा भत्ते भी मिलेंगे। इन्हें मिलाकर सैलरी बढ़ जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटupessc.up.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर जाकर APPLICATION FORM Press Vigyapti : विज्ञापन संख्या-51 सहायकआचार्य-बी०एड० ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (23-May-25 से 12-Jun-25) लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक फोटोकॉपी निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?