न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, कांस्टेबल सहित 28,138 पदों पर अप्रैल और मई 2025 में होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए पुलिस विभाग में बड़ी भर्ती की घोषणा की है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 28,138 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है, जो अप्रैल और मई 2025 में शुरू होगी। भर्ती में सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, कंप्यूटर ऑपरेटर और रेडियो असिस्टेंट ऑपरेटर जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 2:50:11

UP: सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, कांस्टेबल सहित 28,138 पदों पर अप्रैल और मई 2025 में होगी भर्ती

उत्तरप्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ी भर्ती करने की घोषणा की है। प्राप्त समाचारों के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने यूपी पुलिस में 28,138 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती प्रक्रिया अप्रैल और मई 2025 में शुरू होगी। बोर्ड ने जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी अपडेट करने की बात कही है।

यूपी पुलिस को मिल रहा है बल

यह भर्ती राज्य सरकार की संरचित भर्ती प्रणाली का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पुलिस बल को मजबूत करना और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है। मार्च 2025 में ही यूपी पुलिस में 60,000 से अधिक कांस्टेबल और 1,400 से अधिक रेडियो कर्मियों की भर्ती का चयन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ था। पिछले आठ वर्षों में, यूपी पुलिस 2,14,468 पदों पर भर्ती कर चुकी है, जिनमें 34,832 महिलाएं और 1,79,636 पुरुष शामिल हैं। ये भर्तियां सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, कांस्टेबल समेत विभिन्न श्रेणियों में हुई हैं।

किस पद के लिए कितने मौके?

अप्रैल-मई 2025 में शुरू होने वाली भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी, जिनका विवरण इस प्रकार है:

—सब-इंस्पेक्टर स्तर पर: 4,543 पद

—कांस्टेबल स्तर पर: 22,053 पद

—कंप्यूटर ऑपरेटर: 1,153 पद

—रेडियो असिस्टेंट ऑपरेटर: 44 पद

पदों का विस्तृत विवरण

1. सब-इंस्पेक्टर स्तर पर भर्ती (कुल 4,543 पद)

—सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस): 4,242 पद

—प्लाटून कमांडर (पीएसी): 135 पद

—प्लाटून कमांडर (स्पेशल फोर्स): 60 पद

—महिला प्लाटून कमांडर: 106 पद (बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर में)

2. कांस्टेबल स्तर पर भर्ती (कुल 22,053 पद)

—पीएसी, स्पेशल फोर्स और महिला पीएसी: 15,904 पद

—सिविल पुलिस: 3,245 पद

—माउंटेड पुलिस: 71 पद

—जेल वार्डन: 2,833 पद

3. अन्य भर्तियां

—कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए: 1,153 पद

—रेडियो असिस्टेंट ऑपरेटर: 44 पद

स्पोर्ट्स कोटा से भी भर्ती का अवसर

—सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस): 91 पद

—कांस्टेबल (सिविल पुलिस): 372 पद

—कांस्टेबल (पीएसी): 174 पद

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया