न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के 930 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से करें आवेदन, मिलेगी यह सैलरी

उत्तर प्रदेश में 60 हजार कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के बाद अब कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Dec 2023 5:23:21

UP पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के 930 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से करें आवेदन, मिलेगी यह सैलरी

उत्तर प्रदेश में 60 हजार कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के बाद अब कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल 930 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू होगी। लास्ट डेट 28 जनवरी है। फीस जमा कराने और फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 30 जनवरी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद एप्लाई कर सकेंगे।

ये है वेकेंसी डिटेल

जारी सूचना के अनुसार इस वेकेंसी के लिए पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। कुल 930 पदों में से अनारक्षित के 381 और ईडब्लूएस के 91 पद पर नियुक्तियां की जाएंगी। अन्य पिछड़ा वर्ग में 249 और अनुसूचित जाति में 193 खाली पोस्ट भरी जाएंगी। अनुसूचित जनजाति के लिए 16 पद निर्धारित हैं। नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि परीक्षा के पहले या फिर किसी भी समय पर पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है। इसके साथ ही किसी भी समय किसी भी स्तर पर यह भर्ती बिना कारण बताए निरस्त हो सकती है।

ये है आयु सीमा

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 1 जुलाई 2023 को 18 वर्ष होनी चाहिए और 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदक का जन्म 1 जुलाई 1995 और 1 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए। हालांकि ओबीएस, एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु मानदंड में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों ने फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास की हो। इसी के साथ DOEACC से 'ओ' लेवल कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट लिया हो या कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो। कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग और कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग आनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए निर्धारित किया गया है। यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2024 में फीस भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग आदि का प्रयोग करके किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन

इस पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

मिलेगा इतना वेतन

यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स 25500-81100 रुपए तक वेतन मिलेगा, इसमें पे बैंड-5200-20200, ग्रेड पे 2400 रुपए है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?