न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UKSSSC : राज्यभर में की जाएंगी इन 419 रिक्त पदों पर नियुक्तियां, शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 5:57:58

UKSSSC : राज्यभर में की जाएंगी इन 419 रिक्त पदों पर नियुक्तियां, शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो गई है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 मई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के जरिये राज्यभर में 419 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) - 3 पद
पर्सनल असिस्टेंट - 3 पद
असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट - 5 पद
रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर (पटवारी) - 119 पद
विलेज डवलपमेंट ऑफिसर (VDO) - 205 पद
रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर (Lekhpal) - 61 पद
विजिलेंस पंचायत डवलपमेंट ऑफिसर (VPDO) - 16 पद
रिसेप्शनिस्ट - 3 पद
सहायक रिसेप्शनिस्ट - 1 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की हो। कुछ पदों के लिए बैचलर डिग्री के साथ कंप्यूटर सर्टिफिकेट/टाइपिंग/CCC सर्टिफिकेट भी आवश्यक है। न्यूनतम आयु पदानुसार 18/21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर होगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 300 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी वर्ग के लिए 150 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है। एप्लीकेशन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग सहित अन्य माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन

ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा आदि प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। एग्जाम का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे और समय दो घंटे का होगा। सामान्य और ओबीसी को कम से कम 45% नंबर लाने होंगे। एससी/एसटी श्रेणी के लिए 35% न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटsssc.uk.gov.inपर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- फिर अन्य मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी