न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UKSSSC : असिस्टेंट टीचर के 128 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, वेतन 1 लाख रुपए से पार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज बुधवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 6:50:05

UKSSSC : असिस्टेंट टीचर के 128 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, वेतन 1 लाख रुपए से पार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज बुधवार (17 सितंबर) से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 7 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को 10 से लेकर 12 अक्टूबर तक अपने आवेदन-पत्र में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। कुल 128 पद भरे जाएंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड व इसके समकक्ष कोई डिग्री प्राप्त की हो। साथ ही आवेदन करने के लिए अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड के अनुसूचित जाति व जनजाति और ओबीसी कैंडिडेट्स को 5 वर्ष की छूट और दिव्यांग को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह राशि 150 रुपए तय की गई है। भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई से कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। दो घंटे के भीतर 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा में शैक्षिक अर्हता से संबंधित प्रश्न होंगे। साथ ही इस परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत और अनुसूचित जाति व जनजाति उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 44900 रुपए से लेकर 1,42,400 रुपए प्रति माह प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटsssc.uk.gov.inपर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर एप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई जानकारी ध्यान से अवश्य पढ़ लें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?