न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UKPSC : इन 123 पोस्ट के लिए शुरू हुई एप्लीकेशन प्रोसेस, हर पद के विवरण सहित ये बातें जानें

UKPSC ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 May 2025 6:08:31

UKPSC : इन 123 पोस्ट के लिए शुरू हुई एप्लीकेशन प्रोसेस, हर पद के विवरण सहित ये बातें जानें

UKPSC ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार (7 मई) से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट 27 मई है। आवेदन में 3 से 12 जून के बीच सुधार किया जा सकेगा। परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 123 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

डिप्टी कलेक्टर (कार्मिक एवं सतर्कता विभाग) - 3 पद
पुलिस उपाधीक्षक (गृह विभाग) - 7 पद
वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी (वित्त विभाग) - 10 पद
सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी (वित्त विभाग) - 6 पद
उप निबंधक श्रेणी-2 (वित्त विभाग) - 12 पद
सहायक आयुक्त, राज्य कर (वित्त विभाग) - 13 पद
राज्य कर अधिकारी (वित्त विभाग) - 17 पद
सहायक नगर आयुक्त - 7 पद
कार्य अधिकारी, जिला पंचायत - 2 पद
उप शिक्षा अधिकारी - 15 पद
जिला समाज कल्याण अधिकारी - 2 पद
सहायक निदेशक/कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी - 8 पद
अधीक्षक – 3 पद
सहायक निदेशक – 4 पद
सहायक गन्ना आयुक्त – 1 पद
जिला परिवीक्षा अधिकारी – 1 पद
सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी – 3 पद
संपादक – 1 पद
फीचर लेखक – 1 पद
सहायक निदेशक (सांख्यिकी) कृषि सेवा श्रेणी-2 – 1 पद
प्रसंस्करण अधिकारी/ प्रधानाचार्य, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण समूह 'बी' – 2 पद
क्षेत्रीय मधुमक्खी विशेषज्ञ/कीट विज्ञानी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण समूह 'बी' – 2 पद
सांख्यिकी अधिकारी ग्रेड-2, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण समूह 'बी' – 1 पद
जिला पर्यटन विकास अधिकारी - 1 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट यूकेपीएससी संयुक्त राज्य सिविल उच्च अधीनस्थ सेवा नियमावली के अनुसार दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य (यूआर), ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 166.36 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 76.36 रुपए और पीएच (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 16.36 रुपए तय की गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइटpsc.uk.gov.inपर जाएं।
- अब होमपेज पर "उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें और आगे की प्रक्रिया के लिए खुद को पंजीकृत करें।
- पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?