न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में इन 91 पदों के लिए किया जाएगा अभ्यर्थियों का चयन, देखें...

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से सरकारी डेयरी सुपरवाइजर और गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा 2023 के लिए आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 5:43:43

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में इन 91 पदों के लिए किया जाएगा अभ्यर्थियों का चयन, देखें...

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से सरकारी डेयरी सुपरवाइजर और गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यूकेपीएससी की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 3 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले आवेदन योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न आदि की विस्तृत सूचना के लिए यूकेपीएससी की वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से देख लें। यूकेपीएससी की इस वेकेंसी में कुल 91 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। पद का नाम डेयरी पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक है।

ये है आयु सीमा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस भर्ती में 18 से 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी डेयरी सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं गन्ना पर्यवेक्षक के लिए 21 से 42 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

ये है आवेदन शुल्क

उत्तराखंड में सुपरवाइजर भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 172 रुपए जमा कराने होंगे। वहीं एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 82 रुपए देने होंगे। PWD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 22 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवार सबसे पहले यूकेपीएससी की वेबसाइटpsc.uk.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे Recruitment टैब पर क्लिक करें।
- अब भर्ती नोटिफिकेशन “Government Dairy Supervisor and Sugar Cane Supervisor Examination- 2023" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और लॉगइन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा कराएं और आवेदन सबमिट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?